Phone Ka Backup Kaise Le | All Backup

Android Phone में backup कैसे लेते है ? ये जानना सभी android user के लिए जरुरी है। कब हमारे फ़ोन में कुछ परेशानी आ जाये और सभी डेटा से हाथ धोना पड़े, ये कहा नहीं जा सकता। मानलो आपके फ़ोन से सभी contact list डिलीट हो जाये तो ? या पूरा sms ही गायब हो जाये तो ? शायद हमें बहुत तकलीफ़ होगा। क्योंकि ये हमारे लिए बहुत जरुरी डेटा होते है। इसलिए आज आपको बताने वाला हूँ कि phone का backup कैसे ले ? आप all backup यानि Apps, contact, SMS और दूसरे जरुरी डेटा का backup ले सकते है। इसे जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें।

android-phone-me-backup-kaise-le

हमारे फ़ोन में contact और SMS सबसे ज्यादा important होते है। इसके साथ ही Call log और apps भी जरुरी होते है। ऐसे में इन्हें store करके रखना बहुत जरुरी है। अगर हमारा phone गुम जाये या चोरी हो जाये या खराब हो जाये तो ऐसे में ये phone का backup हमारे लिए सबसे ज्यादा मददग़ार होगा है।

Friends, अगर फ़ोन ग़ुम जाये या चोरी हो जाये, तो आप पैसे से दूसरा हैंडसेट तो खरीद सकेंगे लेकिन पैसे देकर contact list या SMS को नहीं पा सकते। ऐसे परिस्थितियों से बचने के लिए हमें phone का backup रखना चाहिए। अगर फ़ोन नहीं मिला तो, कम से कम आपका डेटा तो आपको मिल जायेगा।

तो चलिये जानते है कि android phone का backup कैसे लेते है। इस पोस्ट में phone का backup लेने के सभी तरीके शेयर कर रहा हूँ। जिससे सभी परिस्थियों में आपका डेटा सुरक्षित रहें। इसके लिए पोस्ट को अंत तक जरुर follow करें।

Android Phone में backup कैसे लें ?

इसके लिए अपने android phone में एक application download करना होगा। जो आपके सभी डेटा का backup ले सके। सबसे पहले ये इस app को download कर लीजिये। फिर इससे backup लेने की जानकारी दूँगा।

Easy-Backup-&-RestoreEasy Backup & Restore

वैसे तो google play store पर ढेर सारे backup apps है, But सभी apps में Easy Backup & Restore मुझे ज्यादा अच्छा लगा। इस app के द्वारा contact, SMS, Apps, call log और दूसरे जरुरी डेटा का backup ले सकते है। इस backup फ़ाइल को अपने External SD card में store कर सकते है। या Gmail, Dropbox, Google Drive, OneDrive में भी स्टोर किया जा सकता है। इसके उपयोग की पूरी जानकारी नीचे बताऊंगा। पहले आप इसे अपने फ़ोन में install कर लीजिये।

Get It Now On Google Play

App को install करने के बाद इसे open कीजिये। ओपन करते ही आपसे backup के लिए पूछा जायेगा। आप तुरंत backup ले सकते है या बाद में भी। आप No कर दें। इसकी सेटिंग के बाद backup लेंगे। तो चलिए जानते है स्टेप by स्टेप backup लेने का तरीका।

Easy Backup & Restore app को खोलें और मेनू ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर settings पर जाएँ। नीचे आपको SD Card Backup directory पर क्लिक कीजिये। अब आपको Storage को सेलेक्ट करके OK पर क्लिक कर देना है। इस तरह आपका backup file external कार्ड में save होगा। स्क्रीनशॉट में सभी स्टेप्स को क्लिअर किया गया है।

backup-setting-android

इस सेटिंग के बाद हम backup लेने के लिए तैयार है। अब Backup पर क्लिक कीजिये। उसके बाद आपको select करना है कि आप किसका backup लेना चाहते है। जैसे – Contacts, SMS, call Log & other. आप एक-एक करके backup ले सकते है या सभी का एक साथ। ये आप पर डिपेंड करता है।

तो Select करके Ok पर क्लिक करें। फिर SD Card पर सेलेक्ट कीजिये। अब यहाँ आपको अपने backup का नाम देना है। जैसे मैंने contacts का backup लिया तो Contacts नाम रखा। इससे आपको फाइल ढूँढ़ने में आसानी होगा। इसके बाद ok पर क्लिक करते ही backup शुरू हो जायेगा।

कुछ देर बाद Backup complete हो जायेगा। इसे आप चाहे तो view पर क्लिक करके देख सकते है। या simply ok कर दें। पूरी प्रोसेस स्क्रीनशॉट में नंबर(1, 2, 3, 4, 5) के द्वारा बताया गया है।

backup-contacts-android

इस backup file को file mananger में जाकर देख सकते है। ये ज़िप फ़ाइल के रूप में सेव होगा। इसे अपने कंप्यूटर पर भी सेव करके रख सकते है।

Backup File को Restore कैसे करें ?

अभी ऊपर आपको contact का backup लेने का तरीका बताया। अब इसे restore करने के लिए इस app को open कीजिये। Restore पर जाएँ। इसके बाद SD Card सेलेक्ट कीजिये। अगले स्टेप में SMS के लिए इस app को डिफ़ॉल्ट सेट करने के लिए पूछा जायेगा। आप cancel या yes कर सकते है।

Next आपको सभी backup फ़ाइल मिलेगा। आप जिसका भी backup लेना चाहते है उसे क्लिक कीजिये। हमने contacts का बैकअप लिया है। इसलिए इस फ़ाइल पर क्लिक करके आगे बढ़ जायेंगे। next आपको restore के लिए कन्फर्म का ऑप्शन आएगा। आप ok पर क्लिक कर दें।

restore-contacts-android

इस तरह हमारे सभी contacts restore हो जायेंगे। इसी तरह आप जिसे भी restore करना चाहे, उसे आसानी से अपने फ़ोन में पुनः ला सकेंगे।

Apps, Contacts, SMS का google drive में backup कैसे लें ?

ऊपर आपको sd कार्ड में backup लेने का तरीका बताया था। लेकिन अगर आपका फ़ोन चोरी हो जाये या गुम जाये तो उसके साथ SD कार्ड भी चला जायेगा। ऐसे में हमें क्लाउड स्टोरेज का भी लाभ लेना चाहिए। ये हमारे फ़ाइल को ऑनलाइन स्टोर रखेगा। जिसे जब चाहे जहाँ चाहे प्राप्त कर सकते है।

इसके लिए Easy Backup & Restore को ओपन कीजिये। backup पर पर जाएँ। अगले स्टेप में फ़ाइल सेलेक्ट कीजिये, जिसका आप backup चाहते है और ओके कर दें। उसके बाद आपको google drive सेलेक्ट करना है। आपको अकाउंट सेट करने के लिए कहा जायेगा। सिम्पली Yes पर क्लिक करें।

backup-ggogle-drive-android

अब अपना जीमेल आई-डी को सेलेक्ट करना है। app आपको allow मांगेगा। so allow पर क्लिक करें। अगले स्टेप में अपने backup फोल्डर का नाम देना है। जैसे- contacts के बैकअप को contacts नाम दिया। इस तरह कुछ देर बाद backup complete हो जायेगा।

backup-ggogle-drive-android

ये backup हमेशा आपके गूगल ड्राइव अकाउंट में save रहेगा। इसे जब चाहे restore कर सकेंगे। इस फ़ाइल को रिस्टोर करने के लिए एप्प को ओपन करके restore विकल्प में जाकर google drive select करना है। ये भी बहुत आसान है। जैसे ऊपर इसके बारे में बताया गया है।

App का backup कैसे लें ?

Easy Backup & Restore android app हमें सभी apps का backup लेने की भी सुविधा देता है। जिससे जब चाहे अपने apps पुनः अपने फ़ोन में install कर सके। इसके लिए इस app को ओपन कीजिये। Apps tools पर जाये। अगले पेज में आपको कुछ जानकारी दिया जायेगा। जैसे आपका फ़ोन रूट नहीं है तो ये सिर्फ apk file में सेव होगा। यहाँ ओके कर दें।

अब अगले स्टेप में वो सभी apps के आगे चेक मार्क लगा दें, जिसका आप backup लेना चाहते है। उसके बाद नीचे BACKUP पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ। कुछ समय बाद backup complete हो जायेगा।

backup-apps-android

ये backup आपके external storage में apk file के रूप में रहेगा। आप जिस app को चाहे पुनः install कर सकते है। इस तरह बहुत आसानी से हम apps का backup लेकर Restore कर सकते है।

Phone की Default Backup On/Enable रखें। 

आपके फ़ोन में भी पहले से ही backup की सुविधा रहता है। इसे भी चेक कर लें। इसके द्वारा हमारे सभी डेटा गूगल अकाउंट में सेव हो जाता है। इसके लिए फ़ोन की सेटिंग में जाएँ। Backup & Reset पर क्लिक कीजिये। उसके बाद आपको backup my data को on करना है। साथ ही atomatic restore को enable करके रखें।

backup-android-phone

अब आप जब भी अपना फ़ोन बदलेंगे या रिसेट करेंगे, तो अपने गूगल अकाउंट से SIGN IN करने पर सभी डेटा पुनः आपके फ़ोन में आ जायेगा। इस तरह भी हम अपने फ़ोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते है।

फ़ोन डेटा को कम्प्यूटर पर backup लेकर रख सकते है। 

अगर आपके पास कंप्यूटर है, तो सभी डेटा का backup अपने कम्प्यूटर पर भी रख सकते है। इससे जब चाहे इसे अपने फोन में restore कर सकते है। इस तरह हम अपने android phone का backup लेने के लिये इस तरीको का इस्तेमाल कर सकते है। 

So Friends, आप समझ गए होंगे, कि phone  का backup ले। इसके क्या-क्या तरीके है। अगर इसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी हो, या इससे सम्बंधित कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स से पूछ सकते है। मैं कोशिश करूँगा आपकी मदद कर पाऊँ।

ये जानकारी भी पढ़िये

» डिलीट हुआ कांटेक्ट नंबर वापस कैसे लाये [एंड्राइड]

» एंड्राइड मोबाइल की रिसेट (फॉर्मेट) कैसे करे ? बिना डाटा लॉस के

» मोबाइल चोरी हो जाने या खो जाने पर क्या करे ( Real Fact)

» इंटरनेट से किसी भी नंबर पर FREE कॉल कैसे करे

» एंड्राइड फ़ोन से वीडियो कॉल करने का 3 बेस्ट तरीका

Phone का backup लेने का तरीका आपको पसंद आया हो या आपके लिए हेल्पफुल रहा हो तो नीचे सोशल शेयर बटन के द्वारा पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर जरुर करें। मिलते है अगले पोस्ट में। thank you & keep visiting on myandroidcity.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

15 thoughts on “Phone Ka Backup Kaise Le | All Backup”

    • Welcome to blogger family ! सर, आपके ब्लॉग को मैंने देखा, काफी अच्छा डिज़ाइन और बेहतरीन आर्टिकल लिखते है आप। लेकिन वेबसाइट/ब्लॉग की पोस्ट कॉपी करने की जानकारी आपने दिया है। मुझे नहीं लगता कि एक ब्लॉगर को ऐसी पोस्ट लिखनी चाहिए।

      Reply
  1. Hello Bhai Aapka template ka name kya hai, aur free hai ya paid theme hai, mai is theme ko use karna chahta hu so agar free theme hai aur aap hame dena Chahte hai,to Aap Hame Jarur Bataye , comment and mail karke.

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें