बच्चों को हिंदी वर्णमाला क ख ग सीखाने वाला ऐप्स

बच्चों को हिंदी वर्णमाला क ख ग सीखाने वाला ऐप्स : 2 से 6 year के बच्चो को हिंदी वर्णमाला हम घर पर ही सीखा सकते है। लेकिन बच्चे मन लगाकर वर्णमाला पढ़ें ये जरुरी है। इसके लिए हम अपने मोबाइल का सहारा ले सकते है। अगर आपके पास एंड्राइड फ़ोन है तो आप छोटे बच्चो के लिए वर्णमाला apps डाउनलोड करके बड़ी आसानी से पढ़ाने में इसका उपयोग कर सकते है। तो चलिए जानते है कि बच्चो को क ख ग सीखाने के लिए 10 best android apps के बारे में, जो बेहतरीन फीचर के साथ बिलकुल फ्री है।

varnmala-android-apps

इन हिंदी वर्णमाला apps का उपयोग घर में पढ़ाने के लिए पैरंट्स तो कर ही सकते है, साथ ही टीचर्स भी अपने क्लासरूम में पढ़ने-पढ़ाने की प्रक्रिया को रोचक बनाने के लिए TLM (Teaching Learning Material) की तरह उपयोग कर सकते है।

क ख ग सीखाने के लिए 10 android apps को हमने सेलेक्ट किया है, जो बिलकुल फ्री भी है और बच्चो को मजेदार भी लगेगा। जिससे वे बिना bore हुए वर्णमाला पढ़ना सीख सकेंगे।

बच्चों को क ख ग हिंदी वर्णमाला सीखाने का ऐप्स

Hindi-Vernmala-VideoHindi Vernmala – Hindi Alphabet For Kids

छोटे बच्चो को मोबाइल में वीडियो देखना काफी पसंद होता है। इस एप्लीकेशन में हिंदी वर्णमाला सीखाने के लिए बेहतरीन वीडियो tutorial दिया गया। बस आपको इसे डाउनलोड करना है और बिना इंटरनेट के ये सभी educational videos चलेंगे।

अ से लेकर अ: तक और क से लेकर श्र तक बेहतरीन पिक्चर quality के साथ हिंदी वर्णमाला पढ़ना सिखाया गया है। बस आपको ये फ्री सॉफ्टवेयर को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है। उसके बाद आपके बच्चे को सीखाने का काम ये खुद करेगा।

Get It Now On Google Play

Hindi-Varnmala-KidsHindi Varnmala Kids

अगर शिक्षा के साथ उसमे थोड़ी सी मौज मस्ती भी सम्मिलित किया जाय तो ये और भी रोचक हो जाता है। ये हिंदी वर्णमाला एप्प भी मौज मस्ती के साथ-साथ बच्चो को क ख ग सिखाएगा। जिससे बच्चे उबाऊ महसूस भी नहीं करेंगे और ज्यादा अच्छी तरह से सीख सकेंगे।

इस एप्लीकेशन में क ख ग के उच्चारण के साथ उसे लिखना कैसे है ये भी बताया जाता है। यानि अ की आकृति कैसी होगी क की आकृति कैसी रहेगी ये नाम के साथ पढ़ाया जायेगा।

इससे बच्चे अ से अनार, आ से आम, क से कबूतर पढ़ना बड़ी आसानी से सीख जायेंगे। बेहतरीन फीचर और बच्चो को हिंदी वर्णमाला सीखाने के लिए एडवांस डिज़ाइन किये गए इस एप्प को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हो।

Get It Now On Google Play

Hindi-AlphabetHindi Alphabet

हिंदी अक्षरमाला में स्वर और व्यंजन बच्चो को समझाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि इस छोटे उम्र में इस टॉपिक को समझने में उन्हें टाइम लगता है। लेकिन इस एप्लीकेशन में क ख ग के साथ स्वर और व्यंजन को भी प्रेजेंटेशन के साथ बताया गया है।

इसके माध्यम से बच्चे हिंदी वर्णमाला ना सिर्फ पढ़ सकेंगे बल्कि लिखने की प्रैक्टिस भी कर सकेंगे। अल्फाबेट को अपने मन पसंद कलर में रंग सकेंगे। सीखने के लिए डिज़ाइन किया गया ये बेहतरीन एंड्राइड एप्प बिलकुल फ्री में उपलबध है।

इसकी रेटिंग 4.5 है जो इसके बेहतरीन फीचर्स के लिए मिला हुआ है। 2 से 6 साल के बच्चो को हिंदी अल्फाबेट सीखाने के लिए ये बेस्ट एंड्राइड अप्प है। आपको जरूर डाउनलोड करना चाहिए।

Get It Now On Google Play

Hindi-varno-for-kidsHindi Swarmala Kids

अगर बच्चो को एनीमेशन के साथ हिंदी वर्णमाला सिखाया जाय तो बच्चे ना सिर्फ जल्दी पढ़ना सीखेंगे बल्कि अक्षर पहचानना भी सीख सकते है। इस आप्लिकेशन में आपको एनीमेशन फीचर मिलेगा। इसमें और क्या फीचर्स मिलेगेंगे इसे नीचे देखते है –

  • ग्रापिक & एनीमेशन के द्वारा हिंदी स्वर का ज्ञान
  • ग्रापिक & एनीमेशन के द्वारा हिंदी व्यंजन का ज्ञान
  • आकर्षक इंटरफ़ेस
  • उपयोग करने में बेहद आसान
  • बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी

तो इस तरह बच्चो को सीखाने के लिए सभी जरुरी फीचर्स इसमें मिलते है। इसकी रेटिंग 4.5 है। सभी पैरंट्स & टीचर्स को इस एप्लीकेशन का उपयोग करके जरूर देखना चाहिए। इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हो।

Get It Now On Google Play

Learn-Hindi-AlphabetsLearn Hindi Alphabets

Quiz के द्वारा बच्चो को सीखाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। चैलेंज पूरा करने के लिए बच्चे देर तक खेलेंगे। इससे हिंदी वर्णमाला सीखने में काफी मदद मिलेगा। इसके अलावा ये सभी फीचर्स भी इस एप्लीकेशन में दिए गए है –

  • हिंदी स्वर का ज्ञान
  • Educational flip cards
  • Sound for Vowels & Consonants
  • Quiz for children
  • Random puzzel for kids

इन सभी फीचर्स के साथ ये एप्लीकेशन फ्री में उपलब्ध है जो बच्चो को रोचक तरीके से क ख ग सिखायेगा। ये भी काफी उपयोगी सॉफ्टवेयर है जिसे आपको अपने फ़ोन में जरूर डाउनलोड करना चाहिए।

Get It Now On Google Play

bachcho-ka-ka-kha-gaबच्चों का कखग (Hindi-ABC)

इस एप्लीकेशन में एक खास फीचर है – ऑडियो रिकॉर्डिंग। बच्चे क ख ग बोलना तो सीखेंगे ही, साथ ही याद किये हुए वर्णमाला को अपने आवाज में रिकॉर्ड भी कर सकेंगे। जिससे वे समझ पाएंगे कि कहाँ पर वे गलत उच्चारण किये है।

छोटे बच्चो की रंगदृष्टि को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किये गए इस एप्लीकेशन में बेहतर फीचर्स मिलते है। ये फ्री और पेड दोनों में उपलब्ध है। अगर एप्लीकेशन से ads को रिमूव करना चाहेंगे तो इसके पेड एप्प purchase कर सकते है।

प्रत्येक अक्षर के लिए आकर्षक पिक्चर दिए गए है। बच्चो को pictures के साथ सिखाना बेहतर परिणाम देते है। हिंदी वर्णमाला सीखाने के लिए इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके बच्चो को जरूर उपलब्ध कराना चाहिए।

Get It Now On Google Play

Learn-HindiAlphabets-withBheemLearn HindiAlphabets withBheem

आपके घर में बच्चे कार्टून प्रोग्राम जरूर देखते होंगे। उसमे भी छोटा भीम सभी बच्चो का पसंदीदा कार्यक्रम होता है। ऐसे में अगर उनको छोटा भीम खुद पढ़ाये तो बच्चे एन्जॉय करते हुए सीखेंगे। ये एप्लीकेशन छोटा भीम के साथ आता है।

वर्णमाला का उच्चारण के साथ लिखने की प्रैक्टिस छोटा भीम कराएगा। आप इस एप्लीकेशन से बच्चो का ना सिर्फ मनोरंजन कर सकेंगे बल्कि उन्हें क ख ग पढ़ना और लिखना भी सीखा सकेंगे।

तो देर किस बात की है , इस एप्प को आप बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते है। फिर बच्चो को हिंदी वर्णमाला सीखाने की जिम्मेदारी छोटा भीम पर छोड़ दीजिये।  😉

Get It Now On Google Play

Learn-Alphabet-HindiKids: Hindi Flash cards

छोटे बच्चो को अलग-अलग रंग काफी पसंद होता है। लाल, हरे, नीले, पीले रंग उन्हें खूब भाते है। ये एप्लीकेशन इसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अ से लेकर श्र तक सभी अक्षर रंग बिरंगे पिक्चर में है।

ऐसे colorful अक्षरों  पर बच्चे ज्यादा ध्यान लगा पाएंगे। इसके साथ ही इसमें गिनती 1 2 3 भी दिया गया है। बच्चे हिंदी अक्षरमाला के साथ गिनती का भी अभ्यास कर सकेंगे।

आपके पास एंड्राइड मोबाइल है तो उसका उपयोग बच्चो को पढ़ाने में जरूर कीजिये। छोटे बच्चो को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया इस android apps को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है।

Get It Now On Google Play

Hindi-Alphabets-&-Words-BookHindi Alphabets & Words Book

बच्चो को हिंदी वर्णमाला पढ़ना लिखना सीखाने के लिए ये बेहतरीन android app है। इसमें बच्चो को क ख ग सीखाने के लिए ये सभी बेहतरीन फीचर्स मिलते है –

  • वर्णमाला पढ़ना और लिखना
  • स्वर & व्यंजन का ज्ञान
  • अच्छी voice quality में उच्चारण
  • पिक्चर के साथ अक्षर को समझाना
  • एनीमेशन के साथ लिखने का अभ्यास
  • ऑडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा
  • Rhymes & puzzels के द्वारा सीखाना

इसके साथ ही और दूसरे सभी फीचर्स मिलेंगे जिससे बच्चे आसानी से हिंदी वर्णमाला सीख सके। इस एप्लीकेशन में बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। पैरंट्स & टीचर्स को जरूर डाउनलोड करना चाहिए।

Get It Now On Google Play

Write-Hindi-LettersWrite Hindi Letters

ऊपर के सभी एप्लीकेशन में हिंदी वर्णमाला पढ़ना और लिखने के अभ्यास बताया जायेगा। इस एप्लीकेशन में केवल लिखना सिखाया जायेगा। इसमें ये सभी फीचर्स दिए गए है –

  • स्वर और व्यंजन का लिखने का अभ्यास
  • लिखने के लिए बच्चे अपने पसंद के अनुसार रंग का चुनाव कर सकेंगे
  • अलग-अलग साइज में पेंसिल सेलेक्ट कर सकेंगे
  • अक्षर का उच्चारण सुनने के लिए प्ले बटन दिया गया है

बच्चे मोबाइल से ही वर्णमाला लिखने का अभ्यास कर सकेंगे। आपको बस इस app को अपने एंड्राइड फ़ोन में डाउनलोड करना है। उसके बाद बच्चे खुद से खेल-खेल में लिखने का प्रैक्टिस कर सकेंगे।

Get It Now On Google Play

ये था 10 बेस्ट & free हिंदी वर्णमाला android apps, जिसके द्वारा छोटे बच्चे को क ख ग पढ़ना और लिखना सिखाया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि ये सभी सॉफ्टवेयर पैरंट्स & टीचर्स को पसंद जरूर आएगा।

निष्कर्ष (Counclusion)

ऊपर बताये गए educational apps को डाउनलोड करने में कोई परेशानी आये या इसके बारे में किसी तरह का सवाल या सुझाव आपके मन में हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में निःसंकोच लिख सकते है। हम बहुत जल्द आपको रिप्लाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें –  बच्चो को ABCD सीखाने के लिए 10 Android Apps 

2 से 6 year के बच्चो को क ख ग सीखाने वाला apps सभी पैरंट्स & टीचर्स के लिए उपयोगी है। अगर आपको ये हिंदी वर्णमाला apps पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। ऐसे ही educational apps के बारे में जानने के लिए गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी आप इस साइट पर आ सकते है। Thank You.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें