English Sikhane Wala App Download Kare Yaha Se

इंग्लिश सीखने का एप्स (english sikhne ka app download) : Friends, आप जानते है कि कंप्यूटर के लिए ढेर सारे इंग्लिश सिखने वाला software है। लेकिन इस पोस्ट में आपको मोबाइल के लिए english सिखाने वाला app डाउनलोड करने की जानकारी देंगे। जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से english speaking सीख सकेंगे। 

आज पूरी दुनिया में इसी language का बोलबाला है। हिंदी भाषी लोगो की यही परेशानी रहती है, कि उन्हें english सिखने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन आज के बदलते दौर में सभी को इस भाषा का ज्ञान जरुरी सा हो गया है।

अगर आप Student है तो आगे की पढाई लिए अंग्रेजी सीखना होगा। अगर आप Parants है और अपने लिए नहीं सीखे तो अपने बच्चो के लिए सीखना होगा। Finally आज के दौर में जी रहे सभी व्यक्ति को अंग्रेजी सीखना लगभग अनिवार्य सा हो गया है। लेकिन english सीखे कैसे ? इसके लिए बहुत से माध्यम है। लेकिन इस पोस्ट में English सिखाने वाला app की जानकारी दूंगा, जिसके द्वारा आप घर बैठे खाली Time में अपने android mobile से अंग्रेजी सिख सकेंगे।

ghar-baithe-english-kaise-sikhe

English Kaise Sikhe

इंग्लिश सिखने का सबसे अच्छा माध्यम है सतत अभ्यास। ये अभ्यास पुस्तक के द्वारा कर सकते है या अपने मोबाइल पर english sikhne ka app download करके भी सिखने का अभ्यास कर सकते है।  

घर बैठे अंग्रेजी सीखने के लिए आपके पास एक Android Mobile होना चाहिए। अगर आपके पास नहीं तो बेहतर फीचर के साथ आजकल 7000 रूपये में Best 4G Android Phone मिल जायेंगे।

आप इसके द्वारा इंग्लिश सिखने के साथ-साथ दूसरे सभी काम कर सकेंगे। तो चलिए जानते है एंड्राइड मोबाइल के लिए इंग्लिश सिखने का app download कैसे करे।

इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे app

Google Play Store पर English सीखने के लिए ढेर सारे app मौजूद है, जिनमे अच्छे से अच्छा इंग्लिश सिखाया जाता है। इसमें आपको कुछ ऐसे चुनिंदा apps की जानकारी इस पोस्ट में दे रहा हु जो सबसे बेहतर है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

  • English To Hindi Dictionary Apps

English सीखने के लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Dictionary Download करना होगा। क्योंकि इंग्लिश सीखने का पहला चरण Vocabulary पर Strong पकड़ होना जरुरी है। तो इसके लिए बेस्ट डिक्शनरी उपलब्ध है जो आपके जरूरतों को पूरा करेगा। इसके लिए पिछले पोस्ट 5 Free offline english to hindi dictionary android apps में पूरी डिटेल दिया गया है।

उस पोस्ट में आपको अच्छे से अच्छा डिक्शनरी मिलेगा जो बिना इंटरनेट के भी चलेगा। यानि आप offline भी उन apps से डिक्शनरी का काम ले सकेंगे। अब आगे बढ़ते है और जानते है कि इंग्लिश सीखने के लिए आपको आगे कौन-कौन से apps की जरुरत पड़ेगी।

  • English Grammar Apps

अब इंग्लिश सीखने के लिए आपको Grammar apps की जरुरत होगी। जिसमे Noun से लेकर Tense के साथ अन्य जरुरी Grammar सिखाई जाती हो। इसके लिए मैंने कुछ चुनिंदा apps collect किये है जिसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हो।

  • English Grammar Sikhe

इस app पर sentence, noun, pronoun से लेकर synonyms और antonyms की जानकारी प्रोवाइड किया गया है। बेसिक ग्रामर के लिए ये इंग्लिश सीखने वाला एप्स बहुत उपयोगी है।

Get It Now On Google Play

  • Hindi English Grammer Book

इस एप्लीकेशन में भी इंग्लिश ग्रामर के लिए उपयोगी जानकारी दिया गया है। नाउन और टेंस के साथ idioms और  synonyms, antonyms  भी मिलेगा। ये भी इंग्लिश सीखने में आपकी मदद करेगा।

Get It Now On Google Play

  • Tenses Hindi- English

English सीखने के लिए Tense पर पकड़ होना बेहद जरुरी है क्योंकि इसी से काल यानि present, past & future का पता चलता है। ये एप्लीकेशन इसी पर आधारित है। इसमें आपको सिर्फ tense की ही जानकारी मिलेगा।

Get It Now On Google Play

अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखें app

Google Play Store पर Speaking English के लिए भी ढेर सारे apps मौजूद है, जो English बोलने में आपकी मदद करेगा। आपको अंग्रेजी कैसे बोले ये सिखायेगा। चलिए जानते है कुछ बेहतरीन english sikhne wala apps के बारे में।

  • Speak English in 30 Days

ये app आपको 30 दिन में english सिखाने का कोर्स प्रदान करता है। वैसे कितना जल्दी इंग्लिश सीखना है ये आपके मेहनत और लगन पर Depend करता है ना कि किसी मंहगे Guide और अन्य Tools पर। वैसे इस app के द्वारा आप जल्द ही Basic English बोलना सीख जायेंगे।

Get It Now On Google Play

  • Hello English: Learn English

ये इंग्लिश सीखने का थोड़ा Advance एप्लीकेशन है। इसमें इंग्लिश सिखाने के लिए बहुत फोकस किया गया है। आपको Daily words of the day के जरिये vocabulary power बढ़ाने की कोशिश किया जायेगा। साथ ही इसमें बहुत से भारतीय भाषाओँ के द्वारा आप इंग्लिश सिख सकेंगे।

अंग्रेजी सिखने के लिए इस app को जरूर download कीजिये। इसमें आपको लगभग सभी चीजें मिल जायेंगे। मोबाइल के द्वारा घर बैठे अंग्रेजी सीखने का ये बहुत अच्छा माध्यम है।

Get It Now On Google Play

  • Learn English from Hindi

ये भी Hello English की तरह बहुत ही उपयोगी apps है। इसमें बहुत आसान तरीके आपको Test के द्वारा english सिखाया जायेगा। बस आपको बेसिक इंग्लिश आती हो। इसे भी जरूर डाउनलोड करके एक बार try करे।

Get It Now On Google Play

तो इस तरह हम अपने android phone में ये एप्लीकेशन के द्वारा घर बैठे english पढ़ना, लिखना और बोलना सीख सकते है। इसके लिए बस आपके पास एक एंड्राइड फ़ोन होना चाहिए।

ये एजुकेशनल ऐप्स के बारे में भी पढ़िये –

» बच्चों को ABCD सीखाने के लिए 10 बेस्ट Android Apps

» बच्चो को हिंदी वर्णमाला क ख सीखाने के लिए 10 बेस्ट Android Apps 

» CGPSC Exam की Online तैयारी के लिए टॉप स्टडी Apps [All Subject]

» Competition Exams के लिए 10 Best GK Tricks Apps

» स्टूडेंट्स के लिए 10 बेस्ट हेल्पफुल एंड्राइड एप्स 

निष्कर्ष (Conclusion)

So फ्रेंड्स, इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे। आपको बहुत जल्द रिप्लाई किया जायेगा। इस पोस्ट में दिए गए english सिखाने वाला apps को डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी हो तो भी कमेंट करके बता सकते है।

English sikhne ka app download करने की जानकारी पसंद आया हो तो नीचे शेयर बटन के द्वारा पोस्ट को शेयर करना ना भूले। एंड्राइड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए Google पर Search कीजिये myandroidcity. Thank You.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

15 thoughts on “English Sikhane Wala App Download Kare Yaha Se”

    • हाँ, ये एप्लीकेशन इंग्लिश सिखने में आपकी काफी मदद करेगा। सर आपके ऊपर है कि आप कितना प्रैक्टिस करते है।

      Reply
    • सर, इंग्लिश सीखने के लिए इस पोस्ट में बताये गए एप्लीकेशन काफी अच्छे है। इसमें डिटेल में जानकारी उपलब्ध है।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें