Root Kya Hai? Android Phone Root Karne Ke Fayade Aur Nuksan

आज लोग smartphone Mobile ही use करते है। इसमें सबसे ज्यादा android phone users है। यानि android based Os (ऑपरेटिंग सिस्टम) यूज़र्स की संख्या सबसे ज्यादा है। आपके पास भी एंड्राइड फ़ोन है तो आज एक interesting जानकारी देने जा रहे। क्या आप जानते है कि Phone root क्या है ? इस आर्टिकल को read कर रहे है तो जरूर इसके बारे में सुने होंगे या आप rooting की जानकारी चाहते होंगे। तो इस पोस्ट में इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही Android Phone Root Karne Ke Fayade Aur Nuksan के बारे में भी विस्तार से बतायंगे।

root-kya-hai

सभी android फ़ोन यूजर पॉवरफुल एप्लीकेशन का लुत्फ़ उठाते ही है। साथ ही android के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने लगे है। Phone rooting की जानकारी भी एंड्राइड यूज़र्स के लिए बेहद Exciting है। तो चलिए जानते है कि root क्या है ?

Root Kya Hai ?

Android फ़ोन हमारे हाथों तक दुनिया भर की अलग-अलग मोबाइल कम्पनीज द्वारा पहुँचती है। जब ये कम्पनीज हमें फ़ोन देती है तो इसके साथ ही इसमें Limitation (सीमा) भी तय कर देता है। यानि आप फ़ोन में क्या-क्या use कर सकेंगे और क्या-क्या नहीं ये मोबाईल कम्पनीज पहले ही तय कर देता है।

आपको फ़ोन का use इसी Limitation (सीमा) में रहकर ही कर सकेंगे। simple word में कहूँ तो आप किसी किराये के घर में रहते है, तो उसमें एक limitation होता है कि आप क्या-क्या और कितना use कर सकते है। आपको उसी सीमा में रहकर ही उस किराये के कमरे का use करना होता है।

ठीक इसी प्रकार मोबाईल फ़ोन पर भी Limitation होता है। जैसे -आप Pre-Installed एप्लीकेशन को Uninstall नहीं कर सकते। पहले से दी गई RAM/ROM को मोडीफाई नहीं कर सकते। और भी बहुत से लिमिटेशन होती है। लेकिन ये लिमिटेशन सिक्योरिटी के लिहाज से भी तय की जाती है, जिससे फ़ोन का कोई गलत इस्तेमाल ना हो सके।

अब इन्हीं Limitation को Break करना Root कहलाता है। यानि मोबाईल कंपनीज के द्वारा तय किये गए सीमा को क्रास यानि पार करने को ही रुट कहते है।

एक बार अपने android phone root कर लिया, फिर जो चाहे कर सकते है। root से फ़ोन की सारी Limitation (सीमा) हट जायेंगे। ठीक उसी तरह जैसे किराये के घर को खरीदने के बाद आप उस घर पर कुछ भी कर सकते हो। जिधर को चाहो तोड़कर अपने अनुसार उपयोग कर सकते हो।

इसी तरह rooted phone आपको सुपरयूजर बना देगा। यानि rooted phone से आपको Administrator पॉवर देगा। इसके बाद आप क्या-क्या कर सकते हो और root के फायदे और नुकसान क्या है ? इसकी जानकारी आगे बताता हूँ। Anyway आप समझ गए होंगे कि रुट क्या है।

Phone Root Karne Ke Fayade ?

तो चलिए जानते कि अगर आप phone root करते है तो क्या-क्या फायदे मिलेंगे। यानि क्या-क्या बदलाव अपने फ़ोन में कर सकेंगे।

@1. सबसे बड़ा और पहला फ़ायदा ये है कि आप फ़ोन में जो Pre-Installed एप्लीकेशन है उसे uninstall कर सकते है। यानि जो बेकार के और Useless apps पहले ही मोबाईल कंपनीज इनस्टॉल करके देती है उसे root करने के बाद हटा सकते है। 

@2. आपने देखा होगा कि बहुत से फ़ोन में apps SD कार्ड में move नहीं होता। यानि सभी apps आपके इंटरनल स्टोरेज में भरा होता है। जिससे ज्यादा एप्लीकेशन हम फ़ोन में इंस्टॉल नहीं कर सकते लेकिन phone root करने के बाद आप बहुत ही आसानी से एप्लीकेशन को SD कार्ड में मूव कर सकते है। Low स्टोरेज की झंझट ही ख़तम। 

@3. Rooted फ़ोन के लिए बहुत से एप्लीकेशन आती है जिसका use करके phone की battery life increase कर सकते हो। ऐसे apps को non-rooted फ़ोन सपोर्ट नहीं करता। 

@4. ऐसे एप्लीकेशन जो non-rooted फ़ोन में नहीं चलता, उसे आप आसानी से root किये गए फ़ोन चला पाएंगे। 

@5. बहुत से एप्लीकेशन ऐसे है जो आपके फ़ोन के फ़ीचर्स को बढ़ा देता है। लेकिन ऐसे apps root access की मांग करता है। इसलिए ऐसे सभी एप्लीकेशन को अपने फ़ोन में use कर सकेंगे। 

@6. Custom ROM Install कर सकते है। इसके मदद से आप अपने फ़ोन को ऐसा लुक दे सकते है, जो सबसे अलग होगा। यानि अपने पसंद के अनुसार icon, color, notification और fonts रखने की आजादी होगी। 

@7. जब हम फ़ोन पर game या कुछ और चीजें कर रहे है तो अचानक ads(विज्ञापन) आ जाते। ये बहुत तकलीफदेह होता है सभी के लिए। अगर आपका phone root है तो हमेशा के लिए ऐसे ads को ब्लॉक कर सकते है।

@8. आप फ़ोन का full backup ले सकते हो। जैसे कभी आपको phone reset करना पड़ा, तो इस backup के द्वारा अपने फ़ोन की सभी सेटिंग पहले जैसा पा सकते हो। आपका एक भी डाटा loss नहीं होगा। 

इस तरह phone root करने के फायदे मिलेंगे। लेकिन थोड़ा रुकिए। इसके फायदे जानकर यही से read करना बंद करके फ़ोन रुट करने मत चले जाइये। इसके नुकसान को भी जानना बहुत जरुरी है।

Phone Root Karne Ke Nuksan

आपको android mobile root करने के नुकसान भी जरूर जानना चाहिए। ऐसा नहीं है रुट करने के सिर्फ फायदें ही मिलेंगे। इसके नुकसान भी है।

@1. इसका सबसे बड़ा नुकसान ये है कि phone root करने के लिए कोई 100% sure तरीका नहीं है। यानि रुट करते समय ये फ़ोन रुट होगा या नहीं ये कहा नहीं जा सकता। अगर rooting process के बीच में ही रुक जाये तो आपका फ़ोन हमेशा लिए Dead हो सकता है। यानि आपका फ़ोन सिर्फ कबाड़ी के काम आएगा।

वैसे इसके चांसेस सिर्फ 5 % होते है। 95% रुट सक्सेस हो जाता है। लेकिन इसके लिए 5 % आपको चांस लेना पड़ेगा।

@2. Root करने से इसके सभी सिक्योरिटी फीचर्स चला जाता है। यानि अपने रूटेड फ़ोन की सिक्योरिटी आपके ही हाथों में आ जाता है। अगर कोई ऐसा app install कर लिए जो बुरा हो तो वो आपके फ़ोन को पूरा एक्सेस कर लेगा। इससे फ़ोन की सिक्योरिटी सुरक्षित नहीं रहता। 

@3. अगर आपने phone root कर दिया तो इसकी वारंटी चली जाती है। यानि मोबाईल कम्पनियाँ rooted phone की वारंटी ख़त्म कर देता है। लेकिन आप चाहे तो बाद में phone unroot भी कर सकते है। 

@4. एक बार रुट करने के बाद फिर इसे unroot करने पर बहुत से एप्लीकेशन work करना बंद कर सकता है। 

@5. Phone root करने के बाद मोबाईल कंपनी की ओर से फ़ोन को Update मिलना बंद हो जायेगा। क्योंकि रूटेड फ़ोन को कंपनीज अपडेट नहीं देता। 

इस तरह phone root karne ke nuksan भी है। जिसे ध्यान में रखकर रुट करने या ना करने का decision लेना चाहिए। अगर आप फ़ोन रुट करना चाहते है तो इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में मिलेगा। आप बिना कम्प्यूटर के अपने फ़ोन को रुट कर सकेंगे।

एंड्राइड मोबाइल root कैसे किया जाता है बिना PC के 

So Friends, आप जान गए होंगे कि root क्या है ? android phone root karne ke fayade aur nuksan क्या-क्या है ? अब decision आपको लेना है कि आप फ़ोन root करना चाहिए या नहीं। अगर इससे सम्बन्धित आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे।

अगर phone root क्या है ? root करने के फायदे और नुकसान की जानकारी आपको पसंद आया हो तो इस पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। Thanks Friend & Keep Visiting On My Android City.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

6 thoughts on “Root Kya Hai? Android Phone Root Karne Ke Fayade Aur Nuksan”

  1. Aapka article bahut bariya hai sir…Kya aapne Jo template use kor rehe ho wofree hai ya paid hai please reply kijiye

    Reply
  2. नमस्कार सर
    एनपीएस खाता मे मेरा नाम तिलक राम है जबकि आधार कार्ड मे तिलक राम सोनवानी है जिससे यह खाता आधार से लिंक नहीं हो रहा है क्या करूँ बतायें

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें