2023 में श्रीलंका की जनसंख्या कितनी है (अपडेटेड)

श्रीलंका की जनसंख्या कितनी है : इस आर्टिकल में आप जानेंगे 2023 में श्रीलंका की कुल जनसंख्या कितनी है ? कि भारत के दक्षिण-पूर्वी तट से लगभग 28 किलोमीटर दूर स्थित श्रीलंका नामक देश है। वैसे तो क्षेत्रफल की दृष्टि से ये भारत से छोटा है। लेकिन जातीय, भाषाई और धार्मिक रूप से विविधता पाई जाती है।

खेल में जब भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होता है तब हम सभी भारतीय बड़े ही रोचकता से मैच का लुत्फ़ उठाते है। श्रीलंका का कुल क्षेत्रफल 65610 वर्ग किलोमीटर है। इस हिसाब से श्रीलंका की कुल आबादी कितनी है ये भी रोचक जानकारी हो सकती है। तो चलिए बिना देर किये 1955 से लेकर 2023 तक कुल जनसँख्या रिपोर्ट आपके सामने प्रस्तुत करते है।

shrilanka-ki-jansankhya

2012 की जनगणना के अनुसार श्रीलंका की जनसंख्या कितनी है ?

सन 2012 की जनगणना के अनुसार श्रीलंका की जनसंख्या 20,35 9,393 था। इस जनगणना के अनुसार जनसंख्या घनत्व 325 प्रति वर्ग किलोमीटर था। लिंगानुपात की बात करें तो प्रति 100 महिलाओं पर 94 पुरुष थे।

श्रीलंका में हिन्दू आबादी कितनी है ?

श्रीलंका में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग रहते है। इसके हिन्दू आबादी 12.6% है। यानि कुल हिन्दू जनसंख्या – 2692248 तक है।

श्रीलंका में मुस्लिम आबादी कितनी है ?

श्री लंका में बौद्ध धर्म की बाहुलता है। लेकिन 9.7% मुस्लिम आबादी है। इसके अनुसार श्रीलंका में मुस्लिम जनसंख्या – 2072604 तक है।

श्रीलंका में ईसाई जनसंख्या कितनी है ?

हिन्दू और मुस्लिम धर्म के अलावा ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भी रहते है। श्रीलंका में 7.4% मुस्लिम आबादी है। यानि 1581161 तक मुस्लिम जनसंख्या निवास करते है।

ये जनसंख्या रिपोर्ट श्रीलंका की जनगणना के अनुसार मिला है। चलिए अब लाइव जनसंख्या रिपोर्ट दिखाने वाली वेबसाइट वर्ल्ड मीटर के अनुसार वर्तमान जनसँख्या आंकड़े आपको बताते है।

WorldMeters के अनुसार श्रीलंका की कुल जनसंख्या कितनी है ?

श्रीलंका में बौद्ध धर्म, हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई धर्म को मानने वाले लोग निवास करते है। Worldometers के अनुसार 2023 में श्रीलंका की जनसँख्या 21,367,052 है। ये जनसँख्या दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रहा है। श्रीलंका की जनसँख्या रिपोर्ट आप नीचे देख सकते है –

Population of Sri Lanka (1955 से 2023 तक)

Year Population
2020 21,367,052
2019 21,323,733
2018 21,228,763
2017 21,128,032
2016 21,021,171
2015 20,908,027
2010 20,261,737
2005 19,544,988
2000 18,777,601
1995 18,242,912
1990 17,325,773
1985 16,176,280
1980 15,035,834
1975 13,755,146
1970 12,485,740
1965 11,110,820
1960 9,874,476
1955 8,778,438

Source: www.Worldometers.info

वर्ल्ड मीटर की जनसँख्या चार्ट में आप देख सकते है कि वर्ष 1955 में श्रीलंका की कुल जनसँख्या 8,778,438 था। वही ये 2023 में बढ़कर 21,367,052 तक हो गया है और लगातार बढ़ ही रहा है।

श्रीलंका का पुराना नाम सीलोन था। बाद में इसे बदलकर लंका(1972) और श्रीलंका(1978) किया गया। यहाँ की साक्षरता दर 92% है। यहाँ की राष्ट्रीय खेल वॉलीबाल है। इसकी राजधानी कोलंबो है तथा आधिकारिक भाषा है – सिंहला और तमिल।

सारांश : इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान गए होंगे कि 2023 में श्रीलंका की कुल जनसंख्या कितनी है। वर्ड मीटर की जनसंख्या वृद्धि चार्ट से आप जान सकते है कि वर्षवार जनसंख्या में कितनी तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है। इसके साथ ही हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई की आबादी से भी परिचित हुए होंगे।

अगर श्रीलंका की वर्तमान आबादी की जानकारी आपको पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। ऐसे ही रोचक जानकारी पढ़ने के लिए इस साइट की रोचक जानकारी सेक्शन में जाइये। धन्यवाद !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें