भूलेख यू पी खतौनी नकल 2023 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करे

भूलेख यू पी खतौनी नकल 2023 : यहाँ हम जानेंगे कि up bhulekh online check कैसे करें ? यू पी भू अभिलेख खतौनी नकल 2023 ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश के सभी निवासी अपने जमीन का खसरा खतौनी नकल, यु पी भू नक्शा ऑनलाइन download कर सकते है। इसके लिए Uttar Pradesh राजस्व विभाग ने upbhulekh.gov.in नाम से ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा इस वेब पोर्टल को ओपन कर सकते है। फिर अपने जमीन से सम्बंधित विवरण भरकर खतौनी नकल प्राप्त कर सकेंगे।

upbhulekh की ऑनलाइन वेब पोर्टल पर भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश कैसे निकालना है इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीके से यहाँ बताएँगे। क्योंकि बहुत से लोगों को ऑनलाइन प्रोसेस की जानकारी नहीं होती जिससे इस महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुविधा का लाभ नहीं ले पाते। अगर अपने या किसी के भी जमीन का विवरण घर बैठे चेक करना चाहते है तो यहाँ बताये जा रहे जानकारी को पूरा और ध्यान से जरूर पढ़ें। ये जानकारी उन सभी लोगों के काम आएगी जिसके नाम पर छोटी या बड़ी जमीन है। तो चलिए जानते है कि ऑनलाइन भूलेख यू पी 2023 चेक कैसे करते है ?

भूलेख यू पी खतौनी नकल ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करे ?

स्टेप-1 भूलेख यू पी खतौनी नकल ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र जैसे – गूगल क्रोम को ओपन कर लीजिये। अब गूगल सर्च बार या एड्रेस बार में upbhulekh.gov.in टाइप करके सर्च कीजिये। या आप यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक के द्वारा भी वेबसाइट को सीधे ओपन कर सकते है – भूलेख यू पी खतौनी

स्टेप-2 इसके बाद उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जायेगा। यहाँ सबसे पहले अपना जनपद चुनें। इसके बाद तहसील एवं ग्राम का नाम सेलेक्ट कर लीजिये। आपको अच्छे से समझाने के लिए हमने नीचे स्क्रीनशॉट दिया है। इसे देखने के बाद डिटेल चुनने में आपको कोई परेशानी नहीं आएगी।

up-bhulekh

स्टेप-3 अपना ग्राम चुनने के बाद अब यू पी भूलेख देखने का अलग अलग विकल्प दिखाई देगा जैसे –

  • खसरा / गाटा संख्या द्वारा।
  • खाता संख्या द्वारा।
  • खातेदार का नाम के द्वारा खोजें।
  • नामांतरण दिनांक से खोजें।

आप खाता, खसरा, नामांतरण दिनांक के साथ ही यू पी भूलेख खतौनी नाम द्वारा भी चेक कर सकते हो। नाम के द्वारा भूलेख विवरण चेक करने के लिए खातेदार का नाम के द्वारा खोजें विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपने नाम का पहला अक्षर लिखें। जैसे – करनसिंह है तब क लिखें।

इसके बाद क अक्षर से शुरू होने वाले सभी खातेदार का नाम लिस्ट में दिखाई देगा। इसमें अपना नाम सेलेक्ट करें। नाम सेलेक्ट करने के बाद उद्धरण देखें विकल्प पर क्लिक करें। ये सभी प्रोसेस को हमने नीचे स्क्रीनशॉट में भी बताया है। आप इसे भी जरूर देखें।

भूलेख-यू-पी

स्टेप-4 अब अगले स्टेप में captcha code को भरकर वेरीफाई करना है। इसके लिए स्क्रीन पर दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भर दें। फिर Continue बटन पर क्लिक करें।

उत्तर-प्रदेश-भूलेख

स्टेप-5 जैसे ही कॅप्टचा को वेरीफाई होगा, आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए जमीन मालिक का जमीन विवरण यानि भूलेख खतौनी नकल स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें आप सभी महत्वपूर्ण विवरण को चेक कर सकते है।

भूलेख-यू-पी

स्टेप-6 भूलेख यू पी download करने के लिए ब्राउज़र के मेनू ऑप्शन को ओपन करें। इसके बाद Print ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर Save as PDF का ऑप्शन सेलेक्ट करके खतौनी नकल डाउनलोड कर सकते है।

अगर खातेदार का नाम के द्वारा भूलेख विवरण सर्च करने में आपको कोई परेशानी आये या आपका नाम नहीं दिखाई दें तब खसरा / गाटा संख्या द्वारा , खाता संख्या द्वारा या नामांतरण दिनांक से भी भूलेख डिटेल प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश भू अभिलेख ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने की वीडियो -:

जिला के अनुसार UP Bhulekh Online 2023

यहाँ हमने उत्तर प्रदेश की एक जिला अमरोहा का भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त करने की जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह एवं same प्रोसेस को फॉलो करते हुए ऑनलाइन जमीन का विवरण प्राप्त कर सकेंगे। इन सभी जिलों का लिस्ट आप नीचे चेक कर सकते है।

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

यू पी भूलेख से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

भूलेख यू पी खतौनी नकल ऑनलाइन प्राप्त करने की वेबसाइट क्या है ?

राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश ने भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट बनाया है जिसका वेब एड्रेस है – upbhulekh.gov.in अब उत्तर प्रदेश के कोई भी निवासी अपने जमीन से सम्बंधित विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा।

यू पी भूलेख खतौनी नाम द्वारा कैसे चेक कर सकते है ?

सबसे पहले आपको राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। उसके बाद जनपद, तहसील एवं ग्राम सेलेक्ट करें। अब भूलेख चेक करने के लिए अलग अलग विकल्प आएंगे। इसमें खातेदार का नाम के द्वारा खोजें के विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर सर्च बॉक्स में अपना नाम सर्च करके बहुत आसानी से खतौनी की नक़ल प्राप्त कर सकेंगे।

राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश से संपर्क कैसे कर सकते है ?

अगर वेबसाइट में आपका नाम दिखाई नहीं दे रहा हो या आपके जमीन की भूलेख विवरण में कोई गलती हो तब आप नीचे दिए गए फ़ोन नंबर पर फोन कर सकते है एवं दिए गई मेल आई डी पर ईमेल भेज सकते है –
हेल्प लाइन नंबर – 0522-2217145
ई-मेल – bhulekh-up@gov.in

सारांश : भूलेख यू पी 2023 खतौनी नकल ऑनलाइन download कैसे करें इसकी पूरी जानकारी यहाँ स्टेप by स्टेप हमने बताया है। फिर भी आपको कोई परेशानी आये इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक करने की जानकारी हमारे सभी यूपी वासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर जरूर करें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन उपलब्ध कराया गया है। भू अभिलेख से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल पर सर्च कीजिये myandroidcity.com थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

1 thought on “भूलेख यू पी खतौनी नकल 2023 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करे”

  1. Hamari samasya he ki hamare pardada kenam ki zamin he dada napsuwarbas hogae hamari zamin do patidar me he sure mobael net parhamare. Nap chaacha kanam he jo .ki khata khesra no. Nahi milta ab ham some mam kaese karaen

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें