Animation Video Kaise Banaye Mobile Se

Animation video kaise banaye : इस पोस्ट में आपको बताऊंगा कि android mobile से टेक्स्ट एनीमेशन वीडियो कैसे बनाते है। कंप्यूटर के लिए तो बहुत से सॉफ्टवेयर आते है जिनकी मदद से प्रोफेशनल animated video बना सकते है।

लेकिन एंड्राइड मोबाइल के लिए भी बेहतरीन animation video बनाने वाला app उपलब्ध है। जिनके द्वारा आप किसी भी टेक्स्ट को animation video में बदल सकते हो। जैसे – अपना नाम। तो चलिए जानते है कि mobile से text animation video कैसे बनाये ?

animation-video-kaise-banaye

जब किसी को wish करना हो जैसे – new year, holi, diwali, eid, christmas तो ये Text animation video आपके काफी काम आ सकता है। इसके अलावा अगर आप youtuber है तो intro video बनाने के लिए भी इस एप्लीकेशन की मदद ले सकते है।

मोबाइल से एनीमेशन वीडियो कैसे बनाते हैं ?

  • 1. गूगल प्ले स्टोर पर बहुत से animation video बनाने का app उपलब्ध है लेकिन text animation के लिए  Animated Text Creator नाम का एप्प सबसे बेस्ट है। तो चलिए सबसे पहले यहाँ से इस एप्प को download कर लीजिये। उसके बाद स्टेप by स्टेप आपको बताएँगे कि एनीमेशन वीडियो कैसे बनाना है।
  • 2. Legend app download करने के बाद इसे ओपन कीजिये। ओपन करने पर example text आएगा। इसे डिलीट करके वो text लिखिए जिसका आप animation video बनाना चाहते है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है कि मैंने इस साइट का नाम लिखा – My Android City. इसके बाद स्क्रीनशॉट की तरह राइट आइकॉन पर टैप कीजिये।
animation-video-kaise-banaye
  • 3. अगले स्टेप में अगर आप खुद का बैकग्राउंड इमेज लगाना चाहते है तो gallery या कैमरा से फोटो सेलेक्ट कर लीजिये। उसके बाद play आइकॉन को सेलेक्ट करें। बैकग्राउंड नहीं लगाना चाहते तो इस स्टेप में नीचे स्क्रीनशॉट की तरह सीधे  play आइकॉन पर जाइये।
animation-video-kaise-banaye
  • 4. इसके बाद आपका लिखा हुआ text एनिमेट होने लगेगा। यहाँ आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला एनीमेशन स्टाइल और दूसरा बैकग्राउंड का। आप मनचाहे एनीमेशन स्टाइल सेलेक्ट कर लीजिये। उसके बाद बैकग्राउंड कलर सेलेक्ट कीजिये। इससे टेक्स्ट कलर & स्टाइल भी चेंज होगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
animation-video-kaise-banaye
  • 5. इस तरह अपने एनीमेशन वीडियो में मनचाहे animation style & color सेलेक्ट करने के बाद save करना है। इसके लिए स्क्रीनशॉट की तरह पहले download icon पर टैप कीजिये। फिर save as gif या save as video कोई भी फॉर्मेट सेलेक्ट करके save कर लेना है।
animation-video-kaise-banaye

थोड़ा प्रोसेसिंग के बाद Animation video गैलरी में save हो जायेगा। इस तरह हम अपने mobile में Legend एप्लीकेशन डाउनलोड करके बड़ी आसानी से text animated video बना सकते है।

मोबाइल से animation video कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीके से इस पोस्ट में आपको बताया है। फिर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

इन जानकारियों के बारे में भी पढ़िये -:

Android Mobile से text animated video बनाने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। इस साइट पर android mobile से सम्बंधित उपयोगी जानकारी पोस्ट करते है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर my android city सर्च करके भी आप इस साइट पर आ सकते है। Thank You ! 

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

1 thought on “Animation Video Kaise Banaye Mobile Se”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें