App Hide Kaise Kare – किसी भी ऐप को कैसे छुपाए

App Hide Kaise Kare – किसी भी ऐप को कैसे छुपाए : हमारे कुछ विजिटर ने Question किया है कि किसी भी ऐप हाइड कैसे करें ? यानि मोबाइल में apps kaise chupaye। अब इसकी जरुरत उनको कैसे आ पड़ी मुझे नहीं पता। लेकिन एक बात तो है कि इससे हम अपने मोबाइल में प्राइवेसी safe रख सकते है।

अगर आपके मोबाइल को आपके अलावा कोई और भी बिना पूछे open करता है और उन्हें मना भी नहीं कर सकते। तो ऐसे लोगो के लिए app hide करने की जानकारी बेहद उपयोगी हो सकता है।

so इस पोस्ट में आपको app chupane ka app download करने के बारे में बताएँगे, जिसके द्वारा आप किसी भी android app को हाईड कर सकते है।

app-hide-kaise-kare

अगर आप कोई ऐसा app hide करना चाहते है, जिसे use नहीं करते, तो इसे आप Disable करके भी हाईड कर सकते है।

  • इसके लिए setting>apps में जाइये और उस app को सेलेक्ट कीजिये।
  • जिसे हाईड करना चाहते है। फिर उसे Disable कर दें।
  • आप देखेंगे कि वो app आपके होमस्क्रीन से गायब हो गया होगा।

अगर आप बिना डिसेबल किये apps छुपाना चाहते है। यानि उस apps को सिर्फ आप ही देख पाए कोई और नहीं तो आपको इस पोस्ट में app hide karne ka tarika बता रहा हूँ, इसे follow कीजिये।

किसी भी ऐप को कैसे छुपाए बेस्ट तरीका 2020

एंड्राइड मोबाइल की homescreen से app hide करने के लिए प्ले स्टोर से app को hide करने वाला app डाउनलोड करना पड़ेगा। इसमें apex या nova launcher बेस्ट है। लेकिन mobile app hide karna हो तो मैं आपको Apex Luancher  recommend करूँगा।

क्योंकि हाईड करने का फीचर nova के प्रीमियम version में ही मिलेगा, लेकिन apex फ्री लांचर में भी ये सुविधा है। तो चलिए पहले यहाँ से इस बेहतरीन लांचर को डाउनलोड कर लीजिये।

App Hide Kaise Kare ?

  • डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन कीजिये।
  • कुछ बेसिक स्टेप के बाद ये आपके फ़ोन में Apply हो जायेगा।
  • अब Apex Settings में जाइये, उसके बाद Drawer Settings में जाना है।
  • फिर Hidden Apps के ऑप्शन पर Tap कीजिये।
  • यहाँ आपके फ़ोन में installed सभी apps की लिस्ट मिलेगा।
  • आप जिस भी एप्लीकेशन को hide करना चाहते है, उसके आगे check मार्क लगा दें।
  • उसके बाद ऊपर Save पर Tap कर दें।
  • नीचे स्क्रीनशॉट में इस पुरे स्टेप को क्लियर देख सकते है। [मोबाइल यूजर ज़ूम करके देखें]
file-photos-app-hide-kaise-kare

अब आप अपने होमस्क्रीन पर वापस आ जाइये। आप देखेंगे कि जितने भी एप्लीकेशन को आपने सेलेक्ट किया था वो सभी गायब हो चुके है। इस तरह apex launcher के द्वारा बड़ी आसानी से app hide कर सकते है। 

अगर आपको app unhide करना है तो same स्टेप में जाना है और एप्प के आगे लगे चेक मार्क को हटाकर save कर देना है। एप्लीकेशन फिर से होमस्क्रीन पर आ जायेगा।

इस तरह हम android mobile में बहुत आसानी से apps को hide कर सकते है। और अपनी privacy सिक्योर कर सकते है। लेकिन कोई other person जो इन सबके बारे में वाकिफ़ हो वह इन्हे देख सकता है, इसलिए अपने फ़ोन का ख्याल रखे और होमस्क्रीन में strong पासवर्ड लगाकर रखें।

Conclusion -:

इस पोस्ट में हमने किसी भी ऐप को कैसे छुपाए इसकी जानकारी आसान भाषा और सरलतम तरीके से बताने की कोशिश किया है। फिर भी इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछिए। आपको फ़ास्ट रिप्लाई करेंगे।

App ko hide kaise kare की जानकारी आपको पसंद आये तो नीचे शेयर बटन के द्वारा इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। इस साइट पर एंड्राइड मोबाइल से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की जाती है। आप गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी इस साइट पर आ सकते है। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

8 thoughts on “App Hide Kaise Kare – किसी भी ऐप को कैसे छुपाए”

  1. Aisa Koi Tarika batao jisse mobile ki Home Screen se call recorder gayab ho jaye hide hone ke baad bhi call recorder kaam karta hai

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें