2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है (अपडेटेड)

2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है : इस आर्टिकल में जानेंगे कि 2023 में भारत की कुल जनसंख्या कितनी है ? इंडिया में प्रति 10 वर्ष बाद जनगणना किया जाता है। जिसमें सामाजिक और आर्थिक जनगणना का प्रमुख स्थान होता है। भारत में सर्वप्रथम जनगणना 1872 में किया गया। इसके बाद बायोमेट्रिक जानकारी के साथ 2011 में जनगणना हुआ था। इसमें भारत की जनसंख्या के अलावा व्यापक रिपोर्ट एकत्रित किया गया था।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान सातवां है। और जनसँख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा स्थान है। अतः bharat ki kul jansankhya kitni hai इसका व्यापक रिपोर्ट इस आर्टिकल में बताया गया है। यानि 2011 के जनगणना और वर्ड मीटर के अनुसार भारत की वर्तमान कुल जनसँख्या कितनी है इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

भारत-की-जनसंख्या
भारत की जनसंख्या

2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी है ?

भारत की जनगणना 2011 देश की पंद्रहवी राष्ट्रीय जनगणना है। इस समय जनगणना आयुक्त सी. चंद्रमौली थे। इस जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या – 1,210,854,977 है। इसमें महिला और पुरुष जनसंख्या भी प्राप्त हुए जिसे नीचे टेबल में देख सकते है –

कुल पुरुष महिलायें
1,210,854,977623,270,258587,584,719

2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 943 महिलायें रही। वही जनसँख्या घनत्व 382 प्रति वर्ग कि.मी. रहा।

2011 की जनगणना में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ के पार जा पहुंचा। जो विश्व में दूसरा स्थान है। चलिए अब worldometers के अनुसार भारत की जनसंख्या रिपोर्ट आपको बताते है।

Worldometers के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी है ?

वर्ल्ड मीटर एक ऑनलाइन वेबसाइट है जो पुरे विश्व की लाइव जनसँख्या रिपोर्ट दिखाती है। इस इंटरनेट वेबसाइट के अनुसार 2023 में भारत की जनसंख्या 1,373,159,089 है। हालाँकि ये संख्या प्रतिदिन बदलते रहता है। आप www.worldometers.info पर जाकर इंडिया की लाइव जनसंख्या रिपोर्ट देख सकते हो।

Population of India (1955 से 2023 तक)

वर्ल्ड मीटर के अनुसार 1955 से लेकर 2023 तक भारत की जनसंख्या में कितना वृद्धि हुआ है, किस वर्ष भारत की जनसंख्या कितनी थी, इसका पूरा रिपोर्ट नीचे चार्ट में देख सकते हो –

YearPopulation
20211,373,159,089
20191,366,417,754
20181,352,642,280
20171,338,676,785
20161,324,517,249
20151,310,152,403
20101,234,281,170
20051,147,609,927
20001,056,575,549
1995963,922,588
1990873,277,798
1985784,360,008
1980698,952,844
1975623,102,897
1970555,189,792
1965499,123,324
1960450,547,679
1955409,880,595

Source: www.Worldometers.info

इस पापुलेशन चार्ट में देख सकते है कि सन 1955 में भारत की जनसंख्या 40 करोड़ था, जो बढ़कर आज 121 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ये जनसँख्या पुरे विश्व का 17.71% है।

1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी ?

बटवारें के समय यानि सन 1947 में भारत की जनसंख्या 33 करोड़ थी। लेकिन आजादी के बाद देश की आधिकारिक जनगणना सन 1951 में हुआ। इसके अनुसार जनसंख्या 361,088,090 था। वही 1941 के जनगणना के अनुसार जनसँख्या 318,660,580 था।

1951 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार देश में 30.6 करोड़ हिन्दू यानि 84.1% थे। वही 3.54 करोड़ यानि 9.8% मुस्लिम थे। इस जनगणना के अनुसार केवल 18% भारतीय साक्षर थे।

सारांश : इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान गए होंगे कि 2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है। यहाँ आपको 2011 की जनगणना और वर्ड मीटर वेबसाइट की जनसंख्या आंकड़े बताये गए।

भारत की अगली जनगणना 2023 में होना है। इसमें क्या जनसंख्या आंकड़े मिलेंगे। भारत की जनसंख्या में कितनी वृद्धि होगी ये सभी जानकारी इस आर्टिकल में अपडेट किये जायेंगे। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही रोचक जानकारी पढ़ने के लिए इस साइट की रोचक जानकारी सेक्शन में जाइये। धन्यवाद !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

3 thoughts on “2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है (अपडेटेड)”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें