भारत की सीमा कितने पड़ोसी देशों से मिलती है

इस आर्टिकल में जानेंगे कि भारत की सीमा कितने पड़ोसी देशों से मिलती है ? हमारा भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। इसके साथ ही जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरा स्थान है। इतनी बड़ी जनसंख्या वाला देश भारत की सीमा कितने देशों से लगती है ये काफी रोचक और एजुकेशनल जानकारी हो सकती है। इसके अलावा एक भारतीय होने के नाते हमें अपने पड़ोसी देशों की जानकारी होनी चाहिए।

इस आर्टिकल में ना सिर्फ भारत के पड़ोसी देशों के नाम जानेंगे बल्कि सबसे छोटी और बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा के बारे में पूरी डिटेल प्रस्तुत करेंगे। आप स्टूडेंट हो, या टीचर, या आम भारतीय, ये जानकारी सभी के लिए उपयोगी है। तो चलिए भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से है इसके बारे में विस्तार से जानते है।

भारत की सीमा कितने पड़ोसी देशों से मिलती है ?

भारत एक विशाल देश है। इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा 7 देशों को छूती है। भारत की सीमा से लगे देशों के नाम और सीमा रेखा की लम्बाई नीचे टेबल में आप देख सकते हो –

पड़ोसी देश का नाम सीमा रेखा की लम्बाईसीमा से लगे राज्यों के नाम 
बांग्लादेश4096.7 (कि.मी.)पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम (5 राज्य)
चीन3488 (कि.मी.)जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश (5 राज्य)
पाकिस्तान3323 (कि.मी.)जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात (4 राज्य)
नेपाल1751 (कि.मी.)उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार (5 राज्य)
म्यांमार1643 (कि.मी.)अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम (4 राज्य)
भूटान699 (कि.मी.)सिक्किम , पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश (4 राज्य)
अफगानिस्तान106 (कि.मी.)जम्मू एवं कश्मीर (PoK) (1 राज्य)

भारत बांग्लादेश सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और बांग्लादेश सीमा रेखा रेडक्लिफ रेखा कहलाती है। इन दोनों देश की सीमा रेखा की लम्बाई 4096.7 कि.मी. है। इसके साथ ही ये सीमा रेखा 5 राज्यों को छूती है। इनमे पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम राज्य शामिल है।

भारत चीन सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और चीन को लगा करने वाली रेखा को मैकमोहन रेखा कहते है। भारत चीन सीमा की लंबाई 3488 कि.मी. है और 5 राज्यों को छूते हुए निकलती है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश राज्य शामिल है।

भारत पाकिस्तान सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और पाकिस्तान को विभाजन करने वाली सीमा रेखा की लम्बाई 3323 कि.मी. है। इस सीमा रेखा से लगे 4 राज्य जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात है।

भारत नेपाल सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और नेपाल को अलग करने वाली सीमा रेखा की लम्बाई 1751 कि.मी. है। इस सीमा रेखा से लगे राज्य में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार अर्थात 5 राज्य शामिल है।

भारत म्यांमार सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और म्यांमार सीमा रेखा की लम्बाई 1643 कि.मी. है। ये सीमा रेखा 4 राज्यों की छूती है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल है।

भारत भूटान सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और भूटान की सीमा रेखा की लम्बाई 699 कि.मी. है। इस सीमा रेखा से लगे राज्यों का नाम सिक्किम , पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश। यानि भारत और भूटान सीमा से कुल 4 राज्य लगे हुए है।

भारत अफगानिस्तान सीमा की लंबाई कितनी है ?

भारत और अफगानिस्तान को अलग करने वाली रेखा को डूरंड रेखा कहा जाता है। इनकी सीमा की लम्बाई 106 कि.मी. है। और इस सीमा से केवल एक राज्य जम्मू एवं कश्मीर (PoK) लगा हुआ है।

भारत की सबसे छोटी सीमा किस देश से लगती है ?

भारत की सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान से लगती है। इनकी सीमा रेखा की लम्बाई मात्र 106 कि.मी. है।

भारत की सबसे बड़ी सीमा किस देश से लगती है ?

भारत की सबसे बड़ी सीमा बांग्लादेश से लगती है। इनकी सीमा रेखा की लम्बाई मात्र 4096.7 कि.मी. है।

भारत के पड़ोसी देशों का नाम याद रखने की ट्रिक

भारतीय सीमा से सटे 7 देशों का नाम याद रखने की ट्रिक भी आपको बता देते है। जिससे आप कभी भी इन पड़ोसी देशों के नाम नहीं भूलेंगे। ये ट्रिक है – “भूमि पाने अब चीन चलो”

  • भू – भूटान
  • मि – म्यांमार
  • पा – पाकिस्तान
  • ने – नेपाल
  • अ – अफगानिस्तान
  • ब – बांग्लादेश
  • चीन – चीन
  • चलो – सहायक शब्द

सारांश – इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान गए होंगे कि भारत की सीमा कितने पड़ोसी देशों से मिलती है। अगर ये रोचक जानकारी आपको पसंद आये तो नीचे शेयर बटन के द्वारा इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। इसके अलावा नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कीमती फीडबैक जरूर दें। ताकि ऐसे ही रोचक जानकारी हम आपके लिए पब्लिश करते रहे। ऐसे ही इंटरेस्टिंग जानकारी पाने के लिए गूगल पर सर्च कीजिये myandroidcity.com धन्यवाद !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

1 thought on “भारत की सीमा कितने पड़ोसी देशों से मिलती है”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें