Cancel Cheque क्या होता है कैंसिल चेक की पूरी जानकारी

Cancelled Cheque क्या होता है कैंसिल चेक की पूरी जानकारी यहाँ बताएँगे। अगर आपका अकाउंट किसी भी बैंक में है तब आपको चेक जरूर मिला होगा। या कभी ना कभी इसका इस्तेमाल जरूर किये होंगे। आप सभी जानते है की अपने खाते से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड या चेक बुक का इस्तेमाल करते है। इसके साथ ही ब्रांच में राशि आहरण फॉर्म भरकर भी पैसे निकालते है। अगर हमें अधिक पैसे जैसे – 5 लाख या 10 लाख निकालने होते है तब बैंक हमें चेक इस्तेमाल करने को कहती है।

आप ये तो समझ ही गए होंगे कि चेक का उपयोग हम पैसे निकालने के लिए करते है। लेकिन इसके अलावा चेक का अन्य उपयोग है जिसे हम कैंसिल चेक कहते है। कई लोग को यह जानकारी नहीं होती है की Cancel Cheque क्या होता है और इसका उपयोग किसके लिए किया जाता है। आज हम इस पोस्ट में इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसके साथ ही cancelled cheque कैसे बनाते है इसके बारे में भी जानेंगे।

cancel-cheque-ki-jankari

Cancel Cheque क्या होता है ?

चेक पर दो लम्बी और तिरछी लकीर खींच देते है तथा बड़े-बड़े अक्षरो में CANCLLED लिख देते है तब या चेक कैंसिल चेक कहलाता है। इसके आलावा चेक पर अन्य कोई भी चीज जैसे की डेट या फिर हस्ताक्षर इत्यादि नहीं किये जाते है। चेक में यह दो लकीर खीचने तथा CANCLLED लिखने से कोई भी अन्य व्यक्ति इस चेक का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। कैंसिल चेक में आपके बैंक का खाता नंबर और MICR CODE, IFSC कोड अंकित होता है जो इस बात को दर्शाता है कि आपका खाता सम्बंधित बैंक में हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आप किसी को भी कैंसिल चेक दे रहे है तो वह ऐसे व्यक्ति हो जिसे पर आप विश्वास कर सकें। जैसे – सम्बंधित बैंक का अधिकारी।

कैंसिल चेक कैसे बनाते है इसका उदाहरण फोटो देखें

अगर आपको किसी काम के लिए कैंसिल चेक देना पड़ रहा है तब इसे बनाते समय थोड़ा सा ध्यान रखें। सबसे पहले चेक के बीचों बीच दो लाइन बनायें। लाइन ऐसे बनाये कि उसके बीच लिखा जा सकें। इसके बाद दोनों लाइन के बीच अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में CANCLLED  लिख दें। ध्यान रहे कि आप कैंसिल चेक किसी को देते समय ये भलीभांति जाँच लें कि उस चेक पर दो तिरछी लाइन खींची होनी चाहिए ताकि कोई भी उस कैंसिल चेक का गलत इस्तेमाल ना किया जा सके। नीचे हमने कैंसिल चेक का उदाहरण के रूप में फोटो दे रहे है। इसे आप देख सकते है।  

cancel-check-kaise-banate-hai

कैंसिल चेक का क्या क्या उपयोग है ?

1. बैंक में लोन के लिए

जब हम बैंक में लोन लेते है तब खाता नंबर और IFSC कोड की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि लोन राशि को अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कैंसिल चेक देना पड़ता है। इस कैंसिल चेक में खाते के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आपका खाता इसी बैंक में है। अलग अलग बैंक की लोन प्रक्रिया अलग अलग हो सकती है।

2. लोन टेकओवर करते समय

अगर आप किसी भी बैंक से लोन ले रखें है। बाद में आप इस लोन को किसी अपने किसी अन्य बैंक खाते में ले जाना चाहे तब इसके लिए भी आपको कैंसिल चेक देना पड़ सकता है। ध्यान रहे कि अलग अलग बैंकों की टेकओवर प्रक्रिया अलग अलग हो सकती है।

3. म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश के लिए

आज ज्यादातर लोग म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश कर रहे है। क्योंकि निवेश का ये काफी अच्छा और फायदेमंद विकल्प है। अगर आप भी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश या SIP स्टार्ट करना चाहते है तब भी आपको कैंसिल चेक देने की जरुरत पड़ सकती है।

4. ऑटो डेबिट सुविधा के लिए

अगर आप लोन ले रहे है और उसकी किश्त चुकाने हेतु ऑटो डेबिट सुविधा चाहते है तब भी आपको कैंसिल चेक देने की जरुरत पड़ेगी। इन्शुरन्स जैसे – LIC की किश्त पटाने के लिए ऑटो डेबिट शुरू करवाना चाहते है तब भी आपको कैंसिल चेक देने पड़ेगी।

5. बीमा कंपनी में निवेश के लिए

आगर आप किसी भी बीमा कंपनी से बीमा पालिसी लेना चाहते है तब आपको KYC करवाना होता है। इसके साथ ही किश्त को बैंक खाते से डेबिट करवाने हेतु कैंसिल चेक देना पड़ता है। इसके बाद ही बीमा की रकम आपके अकॉउंट से ऑटो डेबिट हो पाता है।

6. EPF से पैसे निकालने हेतु

अगर आपने किसी कंपनी में काम किया है या कोई सरकारी कर्मचारी है तब आपका भविष्य निधि खाते में अकाउंट जरूर होगा। अगर आपको रिटायर के बाद अपना EPF का पैसा निकालना रहेगा तभी भी कंपनी द्वारा आपसे कैंसिल चेक का मांग किया जा सकता है।

सारांश – Cancel Cheque क्या होता है कैंसिल चेक की पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब आप आसानी से समझ गए होंगे कि कैंसिल चेक कैसे बनाते है और इसका क्या उपयोग है। अगर ये जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। इससे सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे बेझिझक पूछ सकते है। मिलते है एक नई उपयोगी जानकारी के साथ। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें