Petrol Diesel Ke Daam Aaj Ke Rate चेक कैसे करे

Petrol diesel ke daam aaj ke rate : 16 जून से पेट्रोल डीजल के दाम से सम्बंधित नियम बदल गए है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे उस दिन का रेट तय हो जाता है। ऐसे में आप जरूर जानना चाहेंगे कि aaj ka petrol diesel ka rate / bhav क्या है ? इसके लिए सभी ग्राहकों को सुविधा दी गई है कि वे घर बैठे उस दिन का कीमत पता कर सके। तो चलिए इस पोस्ट में जानते है कि अपने मोबाइल से इंडियन आयल, HP, भारत पेट्रोलियम में प्रतिदिन petrol diesel ka daam कैसे पता करे ?

अगर आपके शहर में एक से ज्यादा पेट्रोल पंप है, तो आप घर बैठे सभी पम्पों में aaj ka petrol diesel का rate पता कर सकते है। जिसमे भी कम होगा वहाँ जाकर रिफिलिंग करा सकते है। इससे आपके कुछ पैसे बचत भी हो जायेंगे। तो चलिए आपको बताते है कि कैसे आप घर बैठे रोज पेट्रोल डीजल के दाम पता कर सकते है।

Aaj Ke Petrol Diesel Ke Bhav Check Kare ?

अलग अलग पेट्रोलियम कंपनी पर पेट्रोल का दाम पता करना आसान हो गया है। चलिए यहाँ आपको हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन आयल में पेट्रोल डीजल का रेट पता करने का तरीका बताते है –

1. हिंदुस्तान पेट्रोलियम में आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है ?

  • सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल में My HPCL एप्लीकेशन डाउनलोड कर लीजिये।
  • इसके ऑफिसियल एप्लीकेशन को आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है – Get It Now On Google Play
  • डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन कीजिये।
  • अब Outlet & Services पर जाएँ।
  • अब आपको Nearest HPCL Outlet का विकल्प मिलेगा। इस पर tap कीजिये।

जैसे ही Nearest HPCL Outlet पर जायेंगे, आपके सबसे नजदीक HP पंप का नाम और एड्रेस आ जायेगा। उसके नीचे उस दिन का पेट्रोल डीजल का rate क्या है ये भी लिखा हुआ रहेगा। स्क्रीनशॉट में भी देख सकते है –

hp-daily-petrol-diesel-ka-rate-pata-kare

#ध्यान दें – नजदीक पेट्रोल डीजल पंप को लोकेट करने ले लिए आपके मोबाइल में लोकेशन सर्विस ऑन होना चाहिए।

#आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है चेक करने का दूसरा तरीका –

अगर आपके पास एंड्राइड फ़ोन नहीं तो आप SMS करके भी आज का petrol diesel का भाव पता कर सकते है। इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाइये और टाइप कीजिये RSP, स्पेस दीजिये और डीलर कोड लिखिए। फिर भेज दीजिये 9222201122 पर।

Examaple – RSP<space>Dealer Code & Send To  9222201122

#ध्यान दें – डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप के बाहर लिखा मिलेगा।

2. भारत पेट्रोलियम में आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है ?

  • पहले अपने मोबाइल में SmartDrive एप्प डाउनलोड कर लीजिये।
  • भारत पेट्रोलियम का ऑफिसियल एप्लीकेशन को आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है – Get It Now On Google Play
  • डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन कीजिये और Fuel & Services ऑप्शन पर जाएँ।
  • उसके बाद Find nearest fuel station पर जाना है।

अब आपको नजदीकी फ्यूल स्टेशन का एड्रेस मिलेगा। उस पर जाइये। फिर उस फ्यूल स्टेशन के लोकेशन पर जाना है ,जहाँ मार्क लगा होगा। उसके राइट साइड में  i आइकॉन पर Tap कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट में देखें –

bharat-daily-petrol-diesel-ka-rate-pata-kare

जैसे ही i आइकॉन पर जायेंगे, आपको उस फ्यूल स्टेशन में आज का petrol diesel की कीमत कितना है ये पता लग जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

bharat-daily-petrol-diesel-ka-rate-pata-kare

#आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है चेक करने का दूसरा तरीका –

मैसेज बॉक्स में जाइये और टाइप कीजिये RSP, स्पेस दीजिये और डीलर कोड लिखिए। फिर भेज दीजिये 9223112222 पर।

Examaple – RSP<space>Dealer Code & Send To 9223112222

3. इंडियन आयल में आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है ?

  • अपने एंड्राइड फ़ोन में Fuel@IOC – IndianOil एप्प डाउनलोड कीजिये।
  • इसके ऑफिसियल एप्लीकेशन को आप यहाँ से डाउनलोड  है –Get It Now On Google Play
  • डाउनलोड हो जाने के बाद इसे ओपन करके इसमें अकाउंट बनाइये।
  • अकॉउंट बनाने के लिए बहुत सिंपल डिटेल fillup करना है।

अकाउंट बन जाने के बाद होमपेज में LOCATE US विकल्प में जाइये। आपको सबसे नजदीक फ्यूल स्टेशन और आज का पेट्रोल डीजल का रेट लिखा हुआ मिल जायेगा।

indian-oil-daily-petrol-diesel-ka-rate-pata-kare

#आज पेट्रोल डीजल का क्या भाव है चेक करने का दूसरा तरीका –

मैसेज बॉक्स में जाइये और टाइप कीजिये RSP, स्पेस दीजिये और डीलर कोड लिखिए। फिर भेज दीजिये 9224992249 पर।

Examaple – RSP<space>Dealer Code & Send To 9224992249

इसके साथ ही आप इंडियन आयल, HP, भारत पेट्रोलियम के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भी aaj का petrol diesel का rate पता कर सकते है।

#ये उपयोगी जानकारी भी पढ़िये -:

सारांश : तो इस तरह हम बहुत आसानी से Petrol diesel ke daam aaj ke rate क्या है ये चेक कर सकते है। इस पोस्ट में इसकी पूरी जानकारी provide करने की कोशिश किया है, फिर भी इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है कि HP, Bharat Petroleum और Indian Oil में आज के पेट्रोल डीजल का दाम क्या है कैसे पता करे इसकी जानकारी आपको पसंद आया होगा। अगर ये जानकारी उपयोगी लगे तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। इसके लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। Thank You.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें