MyAndroidCity » टिप्स & ट्रिक्स » Domobile AppLock को Hide और Unhide कैसे करे

Domobile AppLock को Hide और Unhide कैसे करे

Hello Friends, इस पोस्ट में आपको बताऊंगा कि Domobile applock को hide & unhide कैसे करते है। इसके बारे में आपको तो पता ही होगा। ये हमारे android फ़ोन को पावरफुल सिक्योरिटी देता है। यानि हम इससे अपनी प्राइवेसी 99.9% सुरक्षित रख सकते है।

इसके फीचर्स कमाल के है। हम अपनी सभी प्राइवेट फोटो, विडियोज़ अपने फ़ोन में छुपा कर रख सकते है। और साथ ही इसे सभी प्राइवेट चीजों के साथ अपने फ़ोन से Hide(छुपा) कर सकते है। यानि आपके सभी प्राइवेट फोटो, वीडिओज़ के साथ ये App भी आपके फ़ोन से अदृश्य रहता है। जिसे केवल आप ही देख सकते है।

applock-hide-unhide-kaise-kare

लेकिन बहुत से लोग इसको अपने फ़ोन से hide तो कर देते है, लेकिन उसे unhide करने यानि फिर से आइकॉन को स्क्रीन पर लाने में थोड़ी परेशानी महसूस करते है। इसलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे है।

जिससे आपको domobile Applock को hide & unhide करने में कोई परेशानी ना आये। ऐसे ही इसमें परेशानी आया हमारे एक reader – Vikram Sen जी को।

ये पोस्ट Vikram Sen जी के लिए ही लिख रहे है। मुझे उम्मीद है ये जानकारी और लोगों के लिए भी Helpful रहेगा। तो चलिए जानते है applock को फ़ोन से hide और unhide करना। इससे पहले अगर आपके फ़ोन में एप्प ना हो तो यहाँ से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है।

App Lock Ko Hide Kaise Kare ?

चलिए सबसे पहले आपको इसे hide करने की जानकारी देते है। सभी प्राइवेट फोटो और विडिओज़ को photo vault और video vault में move करके इस app को भी hide कर सकते है। यह ठीक वैसे ही है जैसे सोने-चाँदी को किसी बॉक्स में रखकर बॉक्स के साथ ज़मीन में कहीं छुपा देते है।

  • इसके लिए इसको ओपन कीजिये। Protect ऑप्शन पर जाये। 
  • फिर Magic ऑप्शन में जाने पर Hide AppLock का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसे इनेबल कर दें।
  • अगले स्टेप में ऊपर Hide AppLock को इनेबल करना है।
  • इसकी पूरी स्टेप को नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
applock-hide-unhide

इस तरह ये आपके फ़ोन से गायब हो जायेगा। यानि आपके होमस्क्रीन पर ये एप्प नहीं मिलेगा। आपके प्राइवेट फोटो और वीडियो इस app में सुरक्षित रहता है। जिसे आपके अलावा कोई और नहीं देख सकेगा। 

अब जब ये app हमारे फ़ोन से hide हो चुका है तो हम इसे unhide कैसे करें। ये भी जानना आपके लिए बहुत जरुरी है। क्योंकि इसमें आपके महत्वपूर्ण फोटो और विडिओज़ जो है। इसके लिए दो तरीके है। हम दोनों तरीके से applock को unhide कर सकते है।

Applock Unhide Kaise Kare ?

तरीका – 1

  • इसके लिए अपने मोबाईल ब्राउज़र को (जैसे-chrom) ओपन कीजिये।
  • फिर सर्च बार में domobile.com/applock टाइप करके सर्च कीजिये।
  • इसके बाद नीले color में Click To Open AppLock लिखा मिलेगा।
  • सिम्पली इसे क्लिक कीजिये। जैसे ही क्लिक करेंगे applock ओपन हो जायेगा।
  • यहाँ अपना पासवर्ड या पैटर्न एंटर करके applock को ओपन कर लें।
applock-hide-unhide

ओपन होने पर आप चाहे तो Hide applock ऑप्शन को बंद कर सकते है। या ऐसे ही रहने दे सकते है। वैसे भी इसे unhide करना तो आप जान ही चुके है। इस तरह इसे unhide करके जो भी इसमें बदलाव करना हो कर सकते है।

domobile applock प्रकट करें दूसरा तरीका –

  • आप इस तरीके से भी इसे unhide कर सकते है।
  • इसके लिए फ़ोन में डायल पैड ओपन कीजिये।
  • फिर #1234 कोड लिखकर कॉल बटन को प्रेस कीजिये।
  • applock ओपन हो जायेगा।
applock-hide-unhide

फिर अपना पासवर्ड या पैटर्न लॉक एंटर करके ओपन कर लें। इसके बाद आसानी से इसे मैनेज कर सकते है। 

ये टिप्स & ट्रिक्स भी पढ़िये -:

Conclusion -:

So Friends, मुझे उम्मीद है कि Domobile applock को hide & unhide कैसे करते है? ये जान चुके होंगे। फिर भी इसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो नीचे कमेंट बॉक्स से पूछ सकते है। कोशिश करूँगा आपकी पूरी मदद करने की।

Applock को hide & unhide करने का तरीका आपको पसंद आया हो तो प्लीज इस पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। Thank You Friends & Keep Visiting On My Android City.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

65 thoughts on “Domobile AppLock को Hide और Unhide कैसे करे”

  1. बहुत बहुत आभार!
    अब बहुत खुश हूँ!
    लेकिन बुरा ना मानिये एक छोटी सी समस्या और हैं…इस एप्प में मैंने 200 से अधिक तस्वीरे डाली थी..लेकिन एक दिन पता नही क्या हो गया..जब मैंने इस एप्प को खोला तो उसमें ना तो फोटो वॉलेट में फोटोज थी और ना ही वीडियो..यानी जो इस एप्प में तस्वीरे थी..वो सब गायब हो गई..2-3 दिन कोशिश करता रहा..शायद बाद में आ जायेगी पर नही मिली! फिर किसी के कहने पर मैंने इस एप्प हाईड कर दिया ।।लेकिन आज अब वापिस देखा तो भी नही मिली..इसको un instal करके फिर इंस्टाल कर के देख लिया तो भी नही मिली तस्वीरे!
    क्या कुछ अब उपाय हैं वापिस फोटो मिल सकती हैं??
    क्या मैं अपनी साड़ी महत्व्पूर्ण तस्वीरे वापिस पा सकता हूँ??
    कुछ उपाय हो तो मुझे जरूर बताएं जी…
    बहुत दुखी हूं!
    मेरे पास Lava x1 Grand मोबाइल हैं…प्लीज्..कुछ बताये

    प्रतिक्रिया
    • सर, आपको एप्लीकेशन uninstall नहीं करना चाहिए था। अब सबसे पहले आप applock सपोर्ट टीम को कांटेक्ट कीजिये। वही कुछ कर पाएंगे। उनका ईमेल आई डी है – support@domobile.com
      अगर उनसे कोई हेल्प ना मिले तो अपने कंप्यूटर से मोबाइल कनेक्ट करके डाटा रिकवर करे। हो सकता है आपका फोटो रिकवर हो जाए। आगे से एक बात जरूर ध्यान रखें कि important फोटो & वीडियो का बैकअप किसी पेन ड्राइव में रखें। साथ ही क्लाउड सर्विस का भी उपयोग करें।

      प्रतिक्रिया
  2. बहुत बहुत आभार!
    अब बहुत खुश हूँ!
    लेकिन बुरा ना मानिये एक छोटी सी समस्या और हैं…इस एप्प में मैंने 200 से अधिक तस्वीरे डाली थी..लेकिन एक दिन पता नही क्या हो गया..जब मैंने इस एप्प को खोला तो उसमें ना तो फोटो वॉलेट में फोटोज थी और ना ही वीडियो..यानी जो इस एप्प में तस्वीरे थी..वो सब गायब हो गई..2-3 दिन कोशिश करता रहा..शायद बाद में आ जायेगी पर नही मिली! फिर किसी के कहने पर मैंने इस एप्प हाईड कर दिया ।।लेकिन आज अब वापिस देखा तो भी नही मिली..इसको un instal करके फिर इंस्टाल कर के देख लिया तो भी नही मिली तस्वीरे!
    क्या कुछ अब उपाय हैं वापिस फोटो मिल सकती हैं??
    क्या मैं अपनी साड़ी महत्व्पूर्ण तस्वीरे वापिस पा सकता हूँ??
    कुछ उपाय हो तो मुझे जरूर बताएं जी…
    बहुत दुखी हूं!
    मेरे पास ओप्पो A37 मोबाइल हैं…प्लीज्..कुछ बताये

    प्रतिक्रिया

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें