फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये बेस्ट तरीका

Facebook par friend hide kaise kare ? फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये इसका तरीका इस पोस्ट में बताएँगे। फेसबुक पर जितने भी freinds होते है उसकी लिस्ट हमारे प्रोफाइल में show होता है। इस फ्रेंड लिस्ट को सभी लोग देख सकते है और पता कर सकते है कि फेसबुक पर हमारे कौन-कौन दोस्त है।

अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी आपका friend list देख सके तो बहुत आसानी से केवल एक Privacy Setting से ऐसा कर सकते है। चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि facebook par friend list kaise chupaye ?आप कंप्यूटर & मोबाइल दोनों पर ये सेटिंग कर सकते है। इस पोस्ट में आपको android mobile से fb friends hide करने का तरीका बताऊंगा।

बहुत से लोगों की ये आदत होती है कि फेसबुक पर दूसरे की friend list चेक करते रहते है। अपने किसी फ्रेंड से बोलते रहते है कि ये आदमी आपके फ्रेंड्स लिस्ट में क्या कर रहा है। ऐसे शिकायत girlfriend & boyfriend एक दूसरे से ज्यादा करते है। 😀

अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी में है या किसी भी अन्य कारणों से फेसबुक पर अपने फ्रेंड लिस्ट को हाईड करना चाहते है, ताकि आपके अलावा कोई दूसरा देख ना सके तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए ही है। चलिए बिना देर किये जानते है कि फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये ? अगर आप फेसबुक से अपना मोबाइल नंबर हाईड या डिलीट करना चाहते है तो हमने पिछले पोस्ट में स्टेप by स्टेप पूरी जानकारी दिया है। आप यहाँ से पढ़ सकते है –

फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये पूरी जानकारी

फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये इसका आसान और स्टेप by स्टेप जानकारी यहाँ बताया जा रहा है। यहाँ बताये गए सभी स्टेप को फॉलो करके आप अपने फेसबुक फ्रेंड लिस्ट को हाईड कर सकते हो।

1. Account Settings Open करें।

सबसे पहले अपने मोबाइल में फेसबुक एप्प ओपन कीजिये। अब मेनू विकल्प(तीन लाइन) पर टैप कीजिये। इसके बाद नीचे स्क्रीनशॉट की तरह Account Setting पर जाइये।

facebook-friend-list-hide

2. Privacy ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

अगले स्टेप में facebook friend list hide करने के लिए Privacy विकल्प पर जाना है। नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है।

facebook-friend-list-hide

3. Who can see your friends list ऑप्शन को चुनें।

अब नीचे की तरफ आपको Who can see your friends list ? का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप कीजिये।

facebook-friend-list-hide

4. Only Me ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

अब यहाँ Public, Friends & Only Me का विकल्प मिलेगा। इसमें Only Me विकल्प को सेलेक्ट कर दीजिये।

facebook-friend-list-hide

अब facebook पर आपका friends list hide हो चुका है। आपके अलावा कोई और इस लिस्ट को नहीं देख पायेगा। अगर आप चाहते है कि सिर्फ आपके फ्रेंड इसे देख सकें तो लास्ट स्टेप में Only Me की जगह Friends विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

इस पोस्ट में हमने बताया कि facebook par friend list hide kaise kare ? इसकी Privacy setting को आसान तरीके से बताने की कोशिश किया है। फिर इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या आपके मन कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

फेसबुक से सम्बंधित ये पोस्ट भी पढ़िए

  1. दूसरे की फेसबुक आई-डी ब्लॉक & अनब्लॉक करें 2 मिनट में
  2. फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट बंद कैसे करे ? पूरी जानकारी
  3. चुटकी में डिलीट करे अपना फेसबुक अकाउंट (परमानेंटली)

सारांश : फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये इसका ये आसान तरीका आपको पसंद आये तो प्लीज इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है।

इस साइट पर हम वो सभी Useful जानकारी प्रतिदिन शेयर करते है जिसे आप अपने एंड्राइड मोबाइल से ही कर सकें। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी इस साइट पर आ सकते है। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

6 thoughts on “फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट कैसे छुपाये बेस्ट तरीका”

    • सर, फेसबुक के नए अपडेट में फ्रेंड लिस्ट हाईड करने के बाद भी म्यूच्यूअल फ्रेंड शो होते है।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें