फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें ऑनलाइन आर्डर

फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें ऑनलाइन आर्डर : आज विदेशो में शॉपिंग ज्यादातर ऑनलाइन आर्डर ही किया जाता है। ये आसान भी है और इससे समय की बचत भी होती है। India में भी धीरे-धीरे online shopping की मांग बढ़ता जा रहा है और लोग भी इसका उपयोग करने लगे है।

बड़ी आसानी से Debit Card, Credit Card या Net Banking से shopping कर सकते है। बहुत से सामानों में Cash On Delivery की भी सुविधा रहती है। वो दिन दूर नहीं जब घर के लिए अंडे, दूध और ब्रेड ऑनलाइन ही मंगाये जायेंगे। ऐसे में सभी को ऑनलाइन शॉपिंग करने का तरीका पैट होना जरुरी है। तो चलिए जानते है कि फ्लिपकार्ट से सामान कैसे मंगाये ?

flipkart-app

आज online shopping के लिए सभी शॉपिंग साइट की App आ चुका है। जिससे आप अपने फ़ोन से ही सामान आर्डर कर सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस एप्लीकेशन को फ़ोन में डाउनलोड करना है।

वैसे तो shopping के लिए बहुत से एप्लीकेशन है, लेकिन इस पोस्ट में आपको फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें इसकी जानकारी दूंगा। तो चलिए बिना देर किये शुरू करते है।

फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें आसान तरीका

इसके लिए सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से इस एप्लीकेशन को Android Phone में download कर लीजिये। फिर ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें ये जानेंगे – Get It Now On Google Play

फ़ोन में डाउनलोड होने के बाद आप Online Shopping करने हेतु तैयार है। पहले Flipkart App को ओपन कीजिये।

online-shopping

अब आपके सामने बहुत से सामानों की लिस्ट आ जायेगा। आप जो भी सामान खरीदना चाहते है उसे search बार में सर्च कीजिये।

online-shopping

जैसे मुझे Samsung का एक फ़ोन लेना है तो उसे सर्च करके सेलेक्ट करूँगा।

flipkart-app-shopping

अब उस फ़ोन की सभी फीचर्स देखे और जिस color में मोबाइल लेना चाहते है उसे सेलेक्ट करे फिर BUY NOW पर Tap कर दें। 

online-shopping

अब Frist Time आप Flipkart से shopping कर रहे है इसलिए आपसे mobile number माँगा जायेगा। इसे आप सही-सही भरे ताकि सामान डिलीवर करने में कोई परेशानी आये तो आपको call किया जा सके। 

online-shopping

अब आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद पासवर्ड बनाना है। जिससे कभी भी आप अपने अकाउंट में लॉगिन करके शॉपिंग कर सकते है। सिंपल यहाँ पासवर्ड सेट करके Done पर Tap करें।

flipkart-app

Next आपको पूरा Postal Address भरना है। इसे ध्यान से भरे क्योंकि सामान इसी पते पर डिलीवर होगा। वैसे इसमें आपको कोई दिक्कत नहीं आएगा। सभी डिटेल भरने के बाद नीचे Save पर Tap करें।

online-shopping

अगले स्टेप में आपका पूरा पता With Pin Code मिलेगा। इसे आप एडिट कर सकते है। नहीं तो अपना ईमेल एड्रेस भरे फिर Continue पर Tap कर दें।

flipkart-app

अब आपको उस सामान के लिए पैसे Pay करना है। यहाँ आपको बहुत से ऑप्शन मिलेंगे। जैसे Wallet, Credit/Debit Card, Net Banking, और Cash On Delivery.

अगर आप तुरंत payment करना चाहते है तो Wallet, Credit/Debit Card, Net Banking से कर सकते है, नहीं तो  Cash On Delivery का ऑप्शन सेलेक्ट करे। इससे जब सामान आपके घर आएगा तो एक हाथ से सामान लेंगे और दूसरे हाथ से Payment देंगे। 

फ्लिपकार्ट पर आर्डर कैसे करे ?

मै भी आपको यही Recommend करूँगा कि flipkart पर अगर उस सामान में Cash On Delivery का विकल्प है तो आप इसे ही सेलेक्ट करे। लेकिन सभी सामानों में COD की सुविधा नहीं होती। ऐसे में आप Wallet, Credit/Debit Card, Net Banking से payment कर सकते है।

जैसे मैंने Credit/Debit/ ATM Card को सेलेक्ट किया। उसके बाद CONTINUE पर Tap कीजिये।

online-shopping-payment

फिर कार्ड डिटेल निर्धारित बॉक्स में भरकर payment कर दीजिये।

online-shopping-payment

इसी तरह आप Wallet और Netbanking के द्वारा भी पेमेंट करके flipkart से सामान order कर सकते है। उसके बाद निर्धारित समय में आपके दिए पते पर सामान डिलीवर हो जायेगा। 

वैसे Online Shopping करना कोई मुश्किल काम नहीं है। अगर आप फ्लिपकार्ट से shopping करना चाहते हो तो अपने मोबाइल में Flipkart App Download कर लीजिये। उसके बाद सब कुछ Easy है। देखा कितना आसान है फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने का तरीका।  

#ये उपयोगी apps के बारे में भी पढ़िये

इस पोस्ट में आपको बताया कि ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें। इसकी जानकारी आसान शब्दों में  बताने की कोशिश किया है फिर भी इससे सम्बंधित कोई सवाल हो या online shopping में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो नीचे comment box में लिखे। आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करूँगा। 

फ्लिपकार्ट पर आर्डर कैसे करे इसकी जानकारी आपको पसंद आये तो नीचे शेयर बटन के द्वारा पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। ऐसे ही उपयोगी जानकारी Google पर Search कीजिये myandroidcity, आप इस साइट पर पहुँच जायेंगे। Thank You.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

10 thoughts on “फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें ऑनलाइन आर्डर”

  1. Flipkart par jaise ki mein Saman ka order kar raha hoon usne bola pahle paisa par karo Uske bad mein Saman ka adda liya jaega lekin mere ko yaseen aisa hi lag raha hai ki Saman paisa par Karne Chala Kabhi aayega

    Reply
    • कृष्णा कुमार जी, अगर आपको ऐसा लग रहा है तो उस सामान को मत आर्डर कीजिये। ऐसे सामान का आर्डर कीजिये जिसमे cash on डिलीवरी का ऑप्शन हो।

      Reply
    • सर, आपने पिन कोड दिया होगा वहां सामान पहुँच जायेगा। सामान आने पर आपको कॉल आएगा कि आपका सामान आ गया है।

      Reply
    • हाँ सर, जरूर आएगा। या आप COD [cash on delivery ] मेथड सेलेक्ट कीजिये। जिससे जब सामान आपके पास आएगा तभी आपको पैसे देने होंगे।

      Reply
    • दिनेश जी आप कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन से सामान मंगाइये। वैसे सबके साथ ऐसा नहीं होता। इतनी बड़ी कम्पनी ऐसा नहीं करेगा।

      Reply
      • सर, आपके पास सामान आएगा उसे चेक कर लीजिये। सभी चीजें ठीक है तो पैसा दे दीजिये। नहीं तो वापस लौटा दीजिये।

        Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें