10 बेस्ट संगीत बजाने वाला ऐप्स (म्यूजिक प्लेयर)

10 बेस्ट संगीत बजाने वाला ऐप्स : आज के इस आर्टिकल में हम आपको सबसे अच्छा गाना बजाने वाला ऐप्स के बारे में जानकारी देने वाले है। शायद ही ऐसा कोई होगा जो music ना सुनता हो। म्यूजिक सभी लोगो को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप music सुनने के लिए अपना स्मार्टफोन open करते है और फ़ोन में दिया हुआ music app का उपयोग करते है। परंतु कई बार आपको उस app का interface पसंद नही आता है या फिर उस app में दिक्कत होती है। तो ऐसे में आप परेशान हो जाते है कि कौनसे music app का इस्तेमाल करे।

परंतु अब आपको चिंता करने की जरूरत नही है, क्योंकि Google Play स्टोर से एंड्रॉइड के लिए उपयोग किए जाने वाले म्यूजिक प्लेयर ऐप्स के साथ Music Streaming अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो जाती है। जब आप डिफ़ॉल्ट Music प्लेयर को सुनकर ऊब जाते हैं, तो यह नीचे दिए गए म्यूजिक प्लेयर ऐप आपके संगीत अनुभव को बेहतरीन करने में आपकी मदद करते है। चलिए अब जानते है कि वह कौन से म्यूजिक प्लेयर ऐप्स है, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते है।

टॉप 10 गाना बजाने वाला ऐप्स (ऑडियो प्लेयर)

म्यूजिक प्लेयर ऐप्स हम सभी यूज़ करते है क्योंकि ज्यादातर लोग म्यूजिक सुनना पसंद करते है। ऐसे में एक अच्छा म्यूजिक प्लेयर होने से इसका आनंद और बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में हमने बेस्ट म्यूजिक प्लेयर एप्प की लिस्ट बताया है जो गूगल प्ले स्टोर में टॉप पर है और जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। तो इनमे से आप भी एक एप्प को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते है।

1. VLC Media Player

आपने VLC Media Player का नाम तो सुना है होगा, और शायद आप इसका इस्तेमाल भी करते होंगे। यदि आप इसका इस्तेमाल नही करते है तो हम आपको बता देते है कि एंड्रॉइड फ़ोन के लिए VLC Media Player सबसे आम ऑडियो प्लेयर है। जो सबी प्रकार के audio files को सपोर्ट करता है। VLC मीडिया प्लेयर एंड्रॉइड के लिए सबसे अच्छा ओपन-सोर्स म्यूजिक प्लेयर है। VLC म्यूजिक प्लेयर सभी प्रकार के वीडियो और ऑडियो को Support करता है जिसमें MP3, MP4, MKV, Ogg, AVI, आदि शामिल हैं।

VLC-for-Android

2. Google Play Music

Google Play Music Android Smartphone के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला म्यूजिक प्लेयर एप्प है। यह ios device को भी support करता है। इस app की खास बात यह है कि इस ऐप में, आप अपने मीडिया लाइब्रेरी में 50 हज़ार गाने जोड़ सकते हैं और असीमित music का आनंद उठा सकते है। इस app में Shuffle मोड फीचर भी उपलब्ध है। बहुत से मोबाइल फ़ोन में यह पहले से दिया जाता है। परंतु आपके स्मार्टफोन में यह नही है तो आप इसे play store से download कर सकते है।

Google-Play-Music

इसे भी पढ़ें – यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने वाला ऐप्स

3. Sensor Music Player

Sensor Music Player एप्प काफी लोग इस्तेमाल करते है। सेंसर म्यूजिक प्लेयर (एसएमपी) एक आकर्षक और प्रभावी MP 3 एप्प है जिसमें Google Play स्टोर से बहुत सारी शानदार थीम और सुविधाएं उपलब्ध हैं। आप इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा सकते है। इस app के theme में एक इनबिल्ट इक्वलाइज़र और बास है जो users को सबसे अच्छे music की दुनिया का आनंद लेने में मदद करता है। इस app को आप आसानी से समझ सकते है और इसका उपयोग कर सकते है।

4. Boom

कई बार ऐसा होता है कि आप कोई म्यूजिक सुनते हो परंतु उस music में कोई effect नही रहता है। यदि आपको भी म्यूजिक में 3 D effect चाहिए तो यह अप्प आपके बहुत काम आ सकता है। इस अप्प के जरिये आप अपने music को 3D इफ़ेक्ट दे सकते है। इस app की विशेषताएं यही है कि आप इसमें 3D music सुन सकते है और इसका भरपूर आनंद उठा सकते है। इस app को play store पर भी काफी अच्छी रेटिंग प्राप्त हुई है।

Boom-Music-Player

इसे पढ़ें – 10 सबसे बेस्ट कैमरा एप्प फोटो खींचने के लिए

5. Dub Music Player

google play store पर यह app काफी जाना माना है, क्योंकि यदि आप इसकी downloading चेक करे तो इसे अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है। Dub Music Player यह Android OS के लिए एक लोकप्रिय Music Player App है। आप सिर्फ एक क्लिक के साथ अपने पसंदीदा song पर स्विच कर सकते हैं। यह app song की गुणवत्ता और स्पष्टता में सुधार करता है। इस एप्प की खास बात यह है कि यह Mp3, WAV, WMA, AAC, FLAC, 3Gp, सभी files को सपोर्ट करता है।

6. Music Player 3D

क्या आपको songs को 3D में सुनना पसंद है, परंतु आपके मोबाइल में यह फीचर्स ना होने के कारण आप 3D में songs का आनंद नही उठा पाते है। तो यह Music Player 3D App आपके लिए ही है। म्यूजिक प्लेयर 3D यह best 3D म्यूजिक प्लेयर एप्स में से एक है जो एंड्रॉइड में ऑफलाइन और ऑनलाइन म्यूजिक एप दोनों को सपोर्ट करता है। यह एमपी 3, एमपी 4, AAC, AIFF, WAV जैसे सभी फ़ाइल फॉरमेट को support करता है।

Music-Player-3D-Surround

7. KX Music Player

KX Music Player आपके  Android phone के लिए एक best Music Player है। यह आपके music के sound की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। इसमे MP3, MP4, OTA, MP2, MP1, AIFF, AAC, 3GP, S3M, MOD, WAV, MTM, M4A, OTA, UMX, सभी तरह के फाइल्स फॉरमैट support किए जाते है। इसमे आपके लिए five band इक्वलाइज़र दिए हुए है जिसका आप भरपूर लाभ उठा सकते है।

इसे पढ़ें – 10 बेस्ट मोबाइल क्लीन करने वाला ऐप्स

KX-Music-Player

8. BlackPlayer EX Music Player

BlackPlayer म्यूज़िक प्लेयर App एक light theme App है। और इसके साथ ही आपके पसंद के 6 Fonts और 11 कलर एक्सेंट आप चुन सकते है, यही इस एप्प की खास बात है। आप इस एप्प को google play store से डाउनलोड कर सकते है।यह MP3, Flac, Wav जैसी फ़ाइलों को भी support करता है। इसमें एक इनबिल्ट इक्वलाइज़र, वर्चुअलाइज़र, लेफ्ट / राइट साउंड बेस, Bass Booster दिया गया है जो आपको बहुत पसंद आएगा।

BlackPlayer-Free-Music-Player

9. MP3 Player

MP 3 प्लेयर एंड्रॉइड users के लिए एक best म्यूजिक प्लेयर एप्प है। यह ऐप users के अनुकूल बनाया गया है जो users को अपने मन के आधार पर Song ब्राउज़ करने और चुनने में सक्षम बनाता है।MP3 Music Player ऐप में आप song को एडिट, कट, जॉइन कर सकते है। यह users को अपनी पसंद के Songs का चयन करने और इसे अपने स्मार्टफ़ोन पर रिंग टोन बनाने की सुविधा प्रदान करता है। आप इसे डाउनलोड करके इसका भरपूर लाभ उठा सकते है।

Music Player Apps

10. Musixmatch Lyrics

Musixmatch, यह app वाकई में एक शानदार म्यूजिक प्लेयर एप है क्योंकि यह अपने users को YouTube और Spotify के लिए song के साथ तुरंत सिंक्रनाइज़ करने में सक्षम बनाता है। आप इस ऐप की मदद से एक नई भाषा के लिए एक्सपोज़र प्राप्त कर सकते हैं। इस एप्प के इस्तेमाल करते वक्त आप अपनी लॉक स्क्रीन से song को सीधे प्ले कर सकते है, स्किप कर सकते है और साथ ही pause भी कर सकते है।

Musixmatch-Lyrics-for-your-music

हमने आपको इस article में 10 बेस्ट संगीत बजाने वाला ऐप्स (म्यूजिक प्लेयर) के बारे में बता दिया है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। अगर आपको कोई ऐप इनस्टॉल करने में परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है।

टॉप 10 गाना बजाने वाला ऐप्स (ऑडियो प्लेयर), सभी एंड्राइड मोबाइल यूजर के लिए उपयोगी है। इस वेबसाइट पर हम एंड्राइड मोबाइल के लिए ऐसे ही बेहतरीन एप्स की जानकारी देते है। अगर आपको ऐसे ही बेहतरीन एवं फ्री ऐप के बारे में नई – नई जानकारी चाहिए तो गूगल सर्च बॉक्स में myandroicity.com सर्च करके भी आप यहाँ सकते है। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें