ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें: विकास कार्यों के लिए सभी ग्राम पंचायतों को शासन से अनुदान प्राप्त होता है। जिसका ग्राम सभा में अनुमोदन के पश्चात् अलग – अलग कार्यों में खर्च किया जाता है। अगर आप ये जानना चाहते है कि आपके ग्राम पंचायत में किस काम के लिए कितना पैसा आया ? किस काम में कितना खर्च किया गया है ? तो बहुत आसानी से घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण कैसे चेक करते है ?

ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन हो जाने के कारण अब कोई भी घर बैठे सारी डिटेल देख सकता है। पिछले पोस्ट में भी हमने ये भी बताया था कि ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया चेक कैसे करते है। अगर आपने नहीं पढ़ा है तो एक बार जरूर पढ़िये। 

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखिये घर बैठे ऑनलाइन

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण हम PlanPlus और nrega दोनों में चेक कर सकते है। ये दोनों शासकीय वेबसाइट है जिसमें खर्चे का विवरण उपलब्ध है। हम अपने मोबाइल और कंप्यूटर दोनों से चेक कर सकते है। इस पोस्ट में आपको मोबाइल से खर्चे का विवरण देखने का तरीका बताऊंगा। कंप्यूटर पर देखने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करना हो। 

  • स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये और सर्च कीजिये planningonline.gov.in या आप सीधे यहाँ से भी वेबसाइट ओपन कर सकते है –www.planningonline.gov.in
  • स्टेप-2 वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने के लिए आपको CITIZEN SECTION में Approved Action Plan Report पर जाना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
gram-panchayat-expenses
  • स्टेप-3 इसके बाद प्लान ईयर सेलेक्ट करना है। जैसे आपको जिस वर्ष का खर्चे का विवरण देखना हो उसे सेलेक्ट कीजिये और GET REPORT ऑप्शन पर जाइये –
gram-panchayat-expenses
  • स्टेप-4 अब सभी राज्यों की सूची आ जायेगा। आपको यहाँ अपना राज्य सर्च करना है और उसके सामने ग्राम पंचायत की संख्या पर टैप करना है। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
gram-panchayat-expenses
  • स्टेप-5 फिर सभी जिलों और ब्लॉक की सूची ओपन होगा। यहाँ अपना जिला और ब्लॉक सर्च करना है। फिर ब्लॉक के सामने ग्राम पंचायत की संख्या पर टैप कीजिये –
gram-panchayat-expenses
  • स्टेप-6 अब उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट आएगा। आपको जिस ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखना हो उसके सामने टोटल प्लान सेक्शन में View ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
gram-panchayat-expenses
  • स्टेप-7 इसके बाद उस ग्राम पंचायत का पूरा ब्यौरा ओपन हो जायेगा। ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने के लिए section-4 में जाना है। यहाँ किस कार्य के लिए कितना खर्च हुआ है उसका पूरा विवरण आप देख सकते है –
gram-panchayat-expenses

ये तो हुआ planplus वेबसाइट पर खर्चे का विवरण देखने की जानकारी। चलिए अब mgnrega के तहत होने वाले खर्चे का विवरण कैसे देखना है इसकी जानकारी प्रदान करते है। 

NREGA वेब पोर्टल पर ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें ?

स्टेप-1 इसके लिए सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करके www.nrega.nic.in सर्च कीजिये या यहाँ से भी डायरेक्ट वेबसाइट ओपन कर सकते है – www.nrega.nic.in

स्टेप-2 वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद Reports for MIS ऑप्शन पर जाना है। जैसे आपको नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-3 इसके बाद सबसे पहले Reports Year सेलेक्ट करना है। फिर R7 Financial Progress ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। उसके नीचे Financial Statement ऑप्शन पर जाना है। पूरी स्टेप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-4 अब सभी राज्यों की सूची आ जायेगा। यहाँ अपना राज्य सेलेक्ट कीजिये –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-5 फिर उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की सूची आ जायेगा। यहाँ अपना जिला चुनिये –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-6 अगले स्टेप में उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की सूची आ जायेगा। यहाँ अपना ब्लॉक चुनिये –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-7 इसके बाद उस ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट आएगा। ग्राम पंचायत के नाम के सामने On Unskilled Wage के ऑप्शन के नीचे संख्या को सेलेक्ट कीजिये। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-8 फिर उस ग्राम पंचायत में mgnrega के अंतर्गत हुए सभी कार्यों की लिस्ट आएगा। अब उस कार्य का खर्च विवरण देखने के लिए मस्टर रोल नंबर पर टैप कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

स्टेप-9 इसके बाद उस कार्य के लिए किस नरेगा जॉब कार्ड धारकों को कितना पैसा दिया गया है, उसका पूरा विवरण ओपन हो जायेगा। नीचे स्क्रीनशॉट में भी आप देख सकते है –

ग्राम-पंचायत-के-खर्चे-का-विवरण

इसी तरह ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने के लिए अन्य सभी कार्यों का मस्टर रोल नंबर चेक कर सकते है। और पता कर सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में क्या – क्या कार्य हुए है और उन कार्यों पर कितना खर्च आया है।

ये उपयोगी जानकारी भी आपको पढ़ना चाहिए –

  1. नरेगा जॉब कार्ड सूची यहाँ देखिये | MGNREGA Job Card List
  2. भूमि/ज़मीन का खाता खसरा नंबर पता करें यहाँ से
  3. शौचालय सूची यहाँ देखिये | Sauchalaya List In Hindi

सारांश : इस पोस्ट में आपको बताया कि ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन चेक कैसे करते है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या आपके मन में कोई सवाल हो तो निचे कमेंट बॉक्स में लिखिए। आपको बहुत जल्द रिप्लाई करेंगे।

ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन घर बैठे ऑनलाइन देखने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। इस साइट पर ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर किया जाता है। आप चाहे तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

17 thoughts on “ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें”

  1. महोदय प्लान प्लस में यह पूरी तरह से स्पस्ट नहीं हो पाता है कि कौन कौन से कार्य पूर्ण हो चुका है और कौन सा कार्य बाकी है यह तो वार्षिक कार्य योजना का विवरण है और मास्टरोल के जानकारी नहीं है कि कार्य से धन किसे दिया गया। कृपया इसे सुलझाने का कृपा करें

    Reply
  2. Sir agar Gram panchayat ne kaam baaki kuch Kiya nahin hoga to uske liye unki complaint kahan par Karen reply de

    Reply
    • सर, पहले RTI के तहत जानकारी मांग लीजिये। फिर उसके आधार पर सीधे जिला कलेक्टर को शिकायत कीजिये। उस ग्राम पंचायत के मुखिया के खिलाफ कार्यवाही होना तय है।

      Reply
    • सर, ऐसे में आप सब ग्रामवासी जनप्रतिनिधि से मिलकर बात कीजिये। जिला कलेक्टर से मिलिए। तभी आपकी बात सुनी जा सकती है।

      Reply
  3. Sir ji asli jankari nahi mil pati hai,mene ye sab karke dekh liya hai ,me apne gaon ke school me huye vikas karya ki jankari chahta hu ki hamare school me kya kya vikas ke karya huye or usme kita paisa laga, kuch log kahte hain ye jankari to sirf rti se hi niklegi…aap meri madad karein….jai hind.

    Reply
    • सर, स्कूल के खर्चे का विवरण स्कूल से ही मिलेगा। इस पोस्ट में ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखने की जानकारी बताया गया है। हाँ आप RTI लगा सकते हो।

      Reply
  4. प्लानप्लस से प्राप्त जानकारी में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से कार्य पूर्ण हुए हैं और कौन से नहीं,यह तो सिर्फ वार्षिक कार्य योजना को बताता है, मास्टर रोल की जानकारी नहीं है,किस फर्म को पैसे दिए गए स्प्ष्ट नहीं है,

    Reply
    • सर, मस्टर roll भी show करता है। इस पोस्ट में दूसरा वेबसाइट बताया गया है उसमे देखिये।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें