ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया : यहाँ हम जानेंगे कि ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया ये ऑनलाइन चेक कैसे करें ? पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी ग्राम पंचायत में एक ग्राम प्रधान होता है जो सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम् भूमिका निभाता है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य जैसे सड़क, स्कूल, पेयजल आदि के लिए शासन से राशि आबंटित किया जाता है।
अगर आप जानना चाहते है कि आपके ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया तो बहुत आसानी से घर बैठे चेक कर सकते है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि gram panchayat me kitna paisa aaya ये online check कैसे करते है ?
ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया ये ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
सभी लोग ये भी जानना चाहेंगे की ग्राम पंचायत को कितना पैसा मिलता है और कहां खर्च करते हैं ? अगर आप खर्चे की जानकारी चाहते है तो पिछले आर्टिकल में हमने बताया है इसे पढ़िए – ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखिये घर बैठे यहाँ से
अगर आप अपने ग्राम प्रधान को पूछेंगे कि ग्राम पंचायत को विकास कार्य के लिए कितना मिला है तो शायद वो नहीं बताएँगे। लेकिन अब पंचायत को मिलने वाली राशि की जानकारी ऑनलाइन मिल सकता है। आज सभी चीजें ऑनलाइन होती जा रही है। जिससे बहुत सी जानकारी हम घर बैठे प्राप्त कर सकते है। कभी आप अपने ग्राम प्रधान के पास जाकर पूछेंगे कि विकास के लिए ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया तो शायद वो बता दे या ना भी बताएं।
डिजिटल इंडिया के तहत अब ग्राम पंचायत को मिलने वाली राशि का विवरण ऑनलाइन होने से आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से चेक कर सकते है, कि ग्राम पंचायत को कितना पैसा मिला। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करते है।
स्टेप-1 आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल दोनों से चेक कर सकते है। इस पोस्ट में आपको मोबाइल से चेक करने की प्रोसेस बताऊंगा। कंप्यूटर पर भी इसी प्रोसेस को फॉलो करना है। तो सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये और www.planningonline.gov.in पर जाइये। आप यहाँ से भी सीधे वेबसाइट पर पहुँच सकते है – www.planningonline.gov.in
स्टेप-2 इसके बाद PlanPlus वेबसाइट ओपन हो जायेगा। अब ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया ये चेक करने के लिए आपको CITIZEN SECTION में जाना है। यहाँ आपको Approved Action Plan Report ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
स्टेप-3 अब सबसे पहले Plan Year सेलेक्ट करना है। यानि आप किस वर्ष की राशि चेक करना चाहते है। उसके बाद GET REPORT ऑप्शन पर जाइये। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
स्टेप-4 इसके बाद सभी राज्य की सूची ओपन जायेगा। आप अपने राज्य के सामने ग्राम पंचायत की संख्या पर टैप/क्लिक कीजिये। जैसे एक राज्य छत्तीसगढ़ के सामने 10733 ग्राम पंचायत show कर रहा है। आपको इसी संख्या पर टैप करना है –
स्टेप-5 अब सेलेक्ट किये हुए राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों और ब्लॉक की लिस्ट आ जायेगा। यहाँ अपना जिला और ब्लॉक ढूढ़ना है। फिर ब्लॉक के सामने ग्राम पंचायत की संख्या पर टैप/क्लिक करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
स्टेप-6 इसके बाद सेलेक्ट किये हुए ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना ग्राम पंचायत ढूँढना है। ग्राम पंचायत के सामने Plan Report में Total Plan ऑप्शन के नीचे View को सेलेक्ट कीजिये –
स्टेप-7 जैसे ही View करेंगे उस ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया ये show हो जायेगा। इसे आप SECTION 1: Plan Summary में देख सकते है। यहाँ Total Amount Alloted(In Rs.) लिखा हुआ है। नीचे स्क्रीनशॉट में भी बताया गया है –
स्टेप-8 इसके बाद नीचे सेक्शन 3 में ये देख सकते है कि वो टोटल पैसा किस मद में आया है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में चौदहवें वित्त आयोग show कर रहा है –
स्टेप-9 इसके बाद सेक्शन 4 में आप देख सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में किस कार्य के लिए कितना पैसा आया है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
यहाँ आप अलग-अलग कार्यों के लिए आबंटित पैसे को टोटल करके भी देख सकते है। इस तरह आप चेक कर सकते है कि किस वर्ष आपके ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया।
इसे पढ़ें – ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण यहाँ देखिये
ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से अपने पंचायत का पैसा ऑनलाइन चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।
ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया ये घर बैठे कैसे पता करें इसकी जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे बटन की सुविधा उपलब्ध है। इस साइट पर ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर किया जाता है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके नहीं यहाँ आ सकते है। Thank You !
ग्राम पंचायत के ऑन लाइन कार्य किस एप के माध्यम से चैक कर सकते हैं
सर इसके लिए वेबसाइट यहाँ बताया गया है।
Ye page open he nahe hota h
ab check kijiye sir
प्रधान मंत्री आवास कैसे चैक करे प्लीज़ हेल्प
पवन भाई आप इसे पढ़िए – मोबाइल से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2020 में नाम देखे
ग्राम सभा रामपुर थाना विकासखंड गिलौला श्रावस्ती
ग्राम पंचायत में वास्तव में कितना पैसा खर्च हुआ टोटल ये कैसे पता करें
सुनील जी आप इसे पढ़िए – ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखिये घर बैठे यहाँ से
Bill chapur block nakur distic sharanpur ma Kya Kam huaa or kitna pass aaya
सर, कौन से बिल के बारे में पूछ रहे है ?
Buddha Panchayat Mein Pradhan Mantri Awas Yojana Kyunki Mandal
Sir there is many column showing rupees but which column show actual money received for a work
sir, please see screenshot in the post.
sir leptop me kaise check kare ki villege me kya kam huva hai or villege me kya yojna aai hai
सर, मोबाइल और लैपटॉप दोनों में इसी प्रोसेस को फॉलो करना है। कार्य का विवरण देखने के लिए इस पोस्ट को पढ़िए – ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण यहाँ देखिये
Jo kam pura ho gaya hai aur usaka pura bajat bhi nikal liya gaya ho o kaise dekhe ya list me kaha dekhe
सर, ये जानने के लिए आप इस पोस्ट को पढ़िए – ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण देखिये घर बैठे यहाँ से
Panchayat dwara gram me Kam hua ya nahi ye kase pata kare
सर, आप इस पोस्ट को पढ़िए – ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण यहाँ देखिये
Nawadih ketar
सर, ग्राम पंचायत को कितना पैसा मिला ये स्वयं चेक कर सकते है।