ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें

ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें gram panchayat work details in hindi : अगर आप ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत निवास करते है तब ग्राम पंचायत वर्क डिटेल्स आपको जरूर जानना चाहिए। इस आर्टिकल में ऑनलाइन घर बैठे ग्राम प्रधान/सरपंच के कार्य निकालना बताएँगे। ग्राम पंचायत में जितने भी गांव शामिल होते है, वहां लगभग सभी कार्य ग्राम पंचायत के द्वारा ही किया जाता है। जैसे – स्कूल भवन निर्माण, नाली निर्माण, शौचालय निर्माण, तालाब गहरीकरण, किचन शेड, पेयजल मरम्मत आदि। ये सभी कार्य उस gram panchayat के ग्राम प्रधान की अगुवाई में होता है।

अगर आप जानना चाहते है कि आपके ग्राम पंचायत में क्या – क्या कार्य हुए है तो घर बैठे ऑनलाइन पता कर सकते है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि ग्राम पंचायत वर्क डिटेल्स कैसे देखें ? ग्राम पंचायत वर्क डिटेल्स आज ऑनलाइन उपलब्ध है। अब कोई भी जान सकता है कि उसके ग्राम पंचायत में किस वर्ष क्या – क्या कार्य हुआ है। पिछले पोस्ट में हमने बताया था कि ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया ये ऑनलाइन चेक कैसे करे ? अगर आपने उसे नहीं पढ़ा है तो एक बार जरूर पढ़िये। 

ग्राम पंचायत वर्क डिटेल्स इन हिंदी – ग्राम पंचायत के कार्य की जानकारी हमें दो शासकीय वेबसाइट से मिलेगा। जहाँ उस ग्राम पंचायत में किस वर्ष क्या कार्य हुए है उसकी जानकारी उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर दोनों से कार्यों का विवरण देख सकते है। इस पोस्ट में आपको मोबाइल (स्मार्टफोन) से ग्राम पंचायत के कार्य का विवरण देखने का तरीका बताऊंगा। कंप्यूटर पर देखने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करना है। तो चलिए शुरू करते है।

ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें ?

  • स्टेप-1 इसके लिए अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये और सर्च कीजिये planningonline.gov.in या आप सीधे यहाँ से भी वेबसाइट ओपन कर सकते है –www.planningonline.gov.in
  • स्टेप-2 वेबसाइट ओपन होने के बाद CITIZEN SECTION में Approved Action Plan Report ऑप्शन पर जाना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
gram-panchayat-work-details
  • स्टेप-3 इसके बाद प्लान वर्ष सेलेक्ट करना है। यानि आप किस वर्ष का कार्य विवरण देखना चाहते है। वर्ष सेलेक्ट करने के बाद GET REPORT ऑप्शन में जाना है। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
gram-panchayat-work-details
  • स्टेप-4 अब सभी राज्य की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना राज्य ढूढ़ना है। आपका राज्य मिल जाने पर उसके सामने ग्राम पंचायत की संख्या को सेलेक्ट कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट में भी बताया गया है –
gram-panchayat-work-details
  • स्टेप-5 इसके बाद सभी जिलों और ब्लॉक की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना जिला और ब्लॉक ढूढ़ना है। इसके बाद अपने ब्लॉक के सामने ग्राम पंचायत की संख्या को सेलेक्ट करना है –
gram-panchayat-work-details
  • स्टेप-6 अगले स्टेप में उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना ग्राम पंचायत ढूढ़ना है। ग्राम पंचायत मिल जाने पर उसके सामने Total Plan वाले ऑप्शन में View को सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
gram-panchayat-work-details
  • स्टेप-7 इसके बाद उस ग्राम पंचायत का रिपोर्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ सबसे नीचे SECTION 4 का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ अपने ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण देख सकते है। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –
gram-panchayat-work-details

ग्राम पंचायत कार्य सूची – Gram Panchayat Work List (Mgnrega)

स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करके www.nrega.nic.in पर जाइये या आप सीधे यहाँ से भी वेबसाइट ओपन कर सकते है – www.nrega.nic.in

स्टेप-2 वेबसाइट ओपन होने के बाद यहाँ ढेर सारे रिपोर्ट show होंगे। ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण देखने के लिए हमें Reports for MIS के ऑप्शन पर जाना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

gram-panchayat-work-details

स्टेप-3 इसके बाद एक अलग विंडो ओपन हो जायेगा। यहाँ सबसे पहले वर्ष सेलेक्ट कीजिये। फिर R7 Financial Progress वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद 1. Financial Statement ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। नीचे स्क्रीनशॉट में पूरी प्रोसेस बताया गया है –

gram-panchayat-work-details

स्टेप-4 अब सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है। जैसे – example के लिए chhattisagrh को सेलेक्ट किया –

gram-panchayat-work-details

स्टेप-5 राज्य सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना जिला सेलेक्ट करना है –

gram-panchayat-work-details

स्टेप-6 फिर उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना ब्लॉक सेलेक्ट कीजिये। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –

gram-panchayat-work-details

स्टेप-7 इसके बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ अपना ग्राम पंचायत ढूढ़ना है। मिल जाने पर उसके सामने On Unkilled Wage वाले ऑप्शन के नीचे लिखी संख्या को सेलेक्ट करना है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

gram-panchayat-work-details

स्टेप-8 अब mgnrega के अंतर्गत क्या – क्या कार्य हुए है उसकी पूरी लिस्ट ओपन हो जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में Work Name – नाली निर्माण कार्य आप देख सकते है –

gram-panchayat-work-details

इस तरह हम PlanPlus और mgnrega वेबसाइट पर ग्राम प्रधान वर्क लिस्ट देख सकते है और पता कर सकते है हमारे gram panchayat में किस वर्ष क्या – क्या कार्य हुए है।

सारांश : ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।

ग्राम पंचायत वर्क डिटेल्स इन हिंदी ऑनलाइन चेक करने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। इस साइट पर ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर किया जाता है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी आप यहाँ आ सकते है। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

18 thoughts on “ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन कैसे देखें”

  1. Approved action plan report me कार्य का स्टेटस कैसे चेक करते है

    Reply
  2. में आपकी वेबसाइट से संतुष्ट हूं but
    मुझे प्रधान की पिछले दस सालों की जानकारी देखनी है
    इसमें सिर्फ पांच सालों का ही डिटेल आ रहा है
    क्या मेरी सायता कर सकते हैं आप

    Reply
    • सर, इसके लिए आप सूचना का अधिकार आवेदन लगा सकते है। आपको लिखित में जानकारी मिल जायेगा।

      Reply
  3. Sir namaskar main Amar Singh Gram Post Bardoli Jila Rampur Thana Pawai pin code number 2 4 4901 sir mein bahut Gareeb Aadmi Hoon Mere Ghar Mein Koi Bhi Koi Naukri nahi hai aur Pareshan hoon mujhe sarkari naukri Jadoo ki jarurat hai Safai Karmi ka kaam karna chahata hoon main Harijan Balmiki Aap Ki Ati Kripa Hogi ok ji Modi se nivedan hai ki mujhe Safai Karmi ka kaam Dila hai gram pradhan Suna Nahi Jata Isko Koi Sab baat kar lete hain Hamari baat Koi Nahi Sunta sir Mere chote chote bache Hain meri wife ghar mein hoon Mera Parivar mummy papa Bhai Main Kaise Ghar gopalu bade bade Jati Mein Naukri De rakhi hai Thakur Pandit Sabko no ke Rakhe Jo Hume Milna chahiye thi abhi tak Humko Naukri nahi mili Samvida Safai Karmi main form dala tha Wahan Se Koi Shikwa Nahi Doge aap kahan Jaye Mein aathvi class pass Hoon Main Balmiki Jati se hoon Meri Kripa kare aapki bahut Kripa Hogi dhanyavad

    Reply
  4. Approved action plan report ki jankari ke andar Maine complement Kiya to hame reply Mili ki iske plan ke tahat Kary karini taiyar ki jati hai jisame prapt dhanrashi ke anusar kuchh hi karyo Ko karaya Jata hai is approved action plan report me karaye Gaye karyo ki sahi jankari dene ki kripa kare

    Kya approved action plan report ke section 4 me karaye Gaye karyo ka viwaran Year ke hisab pure ho chuke hote hai

    Jaisa ki approved action plan report 2017_18 me karaye Gaye karyo ka viwaran March 2018tak pure ho chuke hote hai ya nahi
    Approved action plan report ke section 4 me Wahi Kary hote hai jo purn rup se karaye Gaye hote hai
    Isaki sahi jankari dene ki kripa kare

    Reply
    • सर, ये सरकारी वेबसाइट है। इसमें बताये गए डिटेल पूर्ण रूप से सही होते है। कार्य पूर्ण हो चूका है या प्रगति पर है इसका स्टेटस भी देख सकते है।

      Reply
    • सर, ये स्वीकृत कार्य है। काम हो चूका है या नहीं उसका स्टेटस राइट साइड में देख सकते है।

      Reply
    • सर, ये साइट cloudways managed होस्टिंग पर होस्टेड है। उसमे होस्टिंग के साथ फ्री ssl मिलता है।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें