Kisan Suvidha App Ki Puri Jankari Hindi Me

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किसानो के लिए Kisan Suvidha App लांच किया गया है। जिससे खेती-बाड़ी या खेती-किसानी से सम्बंधित सारी जानकारी हमारे देश के किसानो को मिल सके। किसान मोबाइल से ही उच्च तकनीक से कृषि पद्धति सीख सके। अपने खेती से सम्बंधित परेशानियों के लिए सीधे कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श ले सके। किसान सुविधा एप्प डाउनलोड कैसे करे और इसमें किसानो के लिए क्या-क्या सुविधाएँ होंगी, इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में आपको बताएंगे।

kisan-suvidha-app-download

आज बहुत सी ऐसी सुविधाएँ है जो हमें मोबाइल फ़ोन में ही मिलने लगा है। इसी तरह खेती किसानी संबंधी सहायता के लिए के लिए भी किसान सुविधा एप्प शासन के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जिससे किसानो को उन्नत खेती करने में मदद मिल सके। 

तो चलिए जानते है कि इस एप्प को अपने एंड्राइड फ़ोन में कैसे डाउनलोड करे और इसमें किसानो के लिए क्या-क्या सुविधाएँ दी गई है। इस एप्प का उपयोग आप किस तरह से कर सकते है। 

Kisan Suvidha App Download & उपयोग की पूरी जानकारी 

इस एप्लीकेशन को एंड्राइड फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर ओपन कीजिये और सर्च कीजिये – kisan suvidha app, इसके बाद इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले।

या 

आपकी सुविधा के लिए इस एप्लीकेशन का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक नीचे दे दिया हूँ, यहाँ से भी आप बड़ी आसानी से इस app को अपने फ़ोन में install कर सकते है।

Get It Now On Google Play

मुझे उम्मीद है इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने में आपको कोई परेशानी नहीं हुआ होगा। अगर किसी तरह की दिक्कत आये तो नीचे कमेंट में पूछ सकते है, आपकी पूरी मदद किया जायेगा। 

Kisan suvidha app download करने के बाद अब जानते है क़ि इसमें है क्या और खेती किसानी के लिए इसका उपयोग किस तरह करना है। सबसे पहले इस एप्प को ओपन कीजिये। 

ओपन करने पर आपसे रजिस्टर करने के लिए कहा जायेगा। इसमें रजिस्टर करने से आपको समय-समय पर कृषि सम्बन्धी जानकारी मिलती रहेगी और इस एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए रजिस्टर करना भी जरुरी है।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले भाषा चुनिए, आप हिंदी या english कोई भी चुन सकते है। उसके बाद अपना नाम लिखे, अपना मोबाइल नंबर दे, फिर राज्य चुने, जिला चुने, तहसील चुने। इसे भरने के बाद पंजीकृत करे पर Tap कर दें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आपको बताया गया है।

kisan-suvidha-app

अब आपसे Allow माँगा जायेगा, जिससे समय-समय पर किसान सुविधा एप्प आपको नोटिफिकेशन भेज सके। इसलिए सभी को Allow करते जाये।

kisan-suvidha-app

अब इस एप्प का होमपेज खुल जायेगा। होमपेज में 6 विकल्प मिलेंगे। अब यहाँ किस ऑप्शन में आपको क्या-क्या सुविधा मिलेगा इसकी बारी-बारी जानकारी देते है।

01. मौसम – पहले मौसम पर Tap कीजिये। इसके बाद आपको आपके जिले का उस दिन का मौसम का हाल और अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान बता देगा। कुछ इस तरह –

kisan-suvidha-app

इससे जब किसानो को मौसम का पूर्वानुमान होगा तो वे फसल के लिए जरूर पूर्व तैयारी कर सकेंगे। जैसे ज्यादा बारिश या कम बारिश की संभावना होने पर कृषि के लिए आवश्यक योजना बना सकेंगे।

02. विक्रेता – अब दूसरे विकल्प विक्रेता पर जाइये। यहाँ खेती के लिए बीज, कीटनाशक, उर्वरक, कृषि उपकरण आपके जिले में कहाँ से मिलेगा, उस व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर और पता दिया गया है।

kisan-suvidha-app

इससे आपको कृषि के लिए बीज तलाशने की जरुरत नहीं है, कृषि उपकरण चाहिए तो फ़ौरन विक्रेता को कॉल करके पता कर सकते है। फसल के लिए उर्वरक चाहिए तो विक्रेता से घर बैठे जानकारी ले सकते है। 

03. मंडी मूल्य – तीसरे विकल्प मंडी मूल्य पर जाइये। यहाँ आपके जिले के अलग-अलग मंडियों में किस फसल के दाम कितने है इसकी पूरी जानकारी इस एप्लीकेशन में ही मिल जायगा। कुछ इस तरह –

kisan-suvidha-app

हर किसान चाहता है कि उसके फसल का अधिक से अधिक दाम मिले। इसके लिए किसान सुविधा एप्प आपकी पूरी मदद करेगा। अलग-अलग मंडियों के भाव पता करके सबसे ज्यादा दाम मिले ऐसे मंडी में अपना अनाज बेच सकेंगे।

04. पौध संरक्षण – चौथे विकल्प पौध संरक्षण में जाइये। यहाँ धान, गेहूं, सोयाबीन, सरसों, प्याज टमाटर और अन्य सभी फसलों की रखरखाव के बारे में जानकारी मिलेगा।

kisan-suvidha-app

किसान जिस फसल का उत्पादन कर रहे है उसके रखरखाव से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी मिलेगा। जैसे – कोई किसान धान की खेती कर रहा है, तो उसके लिए किस मौसम में कीटनाशक कब और कितनी मात्रा में छिड़काव करना है, इसके सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी किसानो को मिलेगा। 

05. कृषि सलाह –  पांचवे विकल्प कृषि सलाह में tap कीजिये। यहाँ आपको आपके एरिया के कृषि विशेषज्ञ से आवश्यक सभी जानकारी मिल जायेगा। इसमें बुआई से लेकर कटाई तक क्या-क्या कार्य करना चाहिए और क्या नहीं ये सभी जानकारी मिलेगा।

kisan-suvidha-app

अगर किसानो को को उन्नत खेती करना है तो कृषि विशेषज्ञ से सलाह अत्यंत आवश्यक है। बहुत से किसान इन विशेषज्ञों की सलाह का लाभ नहीं ले पाते। लेकिन अब घर बैठे किसान सुविधा app के द्वारा इन विशेषज्ञों के दिशा निर्देश का लाभ कृषि में ले सकेंगे।

06. KCC से संपर्क करे – इसके छठे ऑप्शन में किसान कॉल सेंटर में बात करने की सुविधा दिया गया है, जिससे केवल एक क्लिक में आप कॉल सेंटर में फोन लगा सकेंगे।

kisan-suvidha-app

बहुत से किसानो को किसान कॉल सेंटर के बारे में भी पता नहीं होगा कि कृषि संबंधी समस्या के लिए पूछताछ नंबर भी उपलब्ध है। इसलिए किसान सुविधा एप्प में इसका डायरेक्ट ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप आसानी से किसान कॉल सेंटर में बात कर सके।

वैसे किसान कॉल सेंटर का toll free number – 1800-180-1551 है। इस नंबर पर किसान कृषि सम्बन्धी समस्या के लिए कॉल कर सकते है और इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता। 

इस तरह Kisan Suvidha App किसानो के लिए घर बैठे खेती बाड़ी सलाहकार की तरह है। मुझे उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस एप्लीकेशन के बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। कोशिश करूँगा आपकी पूरी मदद कर सकूँ।

 ये जानकारी भी पढ़िये

» भूमि/ज़मीन का खाता खसरा नक़ल/नंबर पता करे 2 मिनट में मोबाइल से

» Ration Card List – राशन कार्ड सूचि देखिये मोबाइल पर [17 राज्यों की ]

» मोबाइल से ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे निकाले/डाउनलोड करे 

» Voter List – मतदाता सूचि में अपना नाम कैसे देखें मोबाइल पर

» इण्डेन, HP, भारत गैस सब्सिडी स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करे मोबाइल से

मुझे उम्मीद है कि Kisan Suvidha App क्या है और कैसे डाउनलोड करे, इसकी जानकारी आपको पसंद आएगा। अगर आपको लगे कि ये जानकारी हमारे देश के किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है, तो इस पोस्ट को प्लीज शेयर जरूर करें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। @जय-हिन्द @जय जवान – जय – किसान। 

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें