AM और PM का मतलब क्या होता है जानिये आसान भाषा में

यहाँ हम आसान भाषा में जानेंगे कि AM और PM का मतलब क्या होता है ? टाइम समय आज सबसे कीमती चीज है। आधुनिक डिजिटल घड़ी में इस समय को AM (Ante Meridiem) और PM (Post Meridiem) के रूप में देखते है। बहुत लोग इसे ध्यान नहीं देते लेकिन आप उत्सुक दिमाग वाले है इसलिए इस पोस्ट को पढ़ रहे है। आपके दिमाग में आया होगा कि आखिर इस AM और PM का क्या मतलब क्या होता है और ये कब कब होता है ? आखिर ये AM और PM शुरू कब से होता है और इसे इन दो भागों में विभाजित क्यों, किसने और कब किया ? जानते है इन्ही सभी सवालों का जवाब।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि – अगर आपकी उम्र 35 या 40 वर्ष है तो आप पहले के समय देखने की प्रक्रिया को जानते ही होंगे। अगर आप स्टूडेंट है तब अपने बड़ों से पूछ सकते है। चलिए हम ही आपको बता देते है। पहले के लोग समय का अनुमान सूर्य की स्थिति को देखकर लगाते थे। उनके पास आज के जैसी आधुनिक घड़ी नहीं थी लेकिन दिन और रात का अनुमान लगा लेते थे। हालाकिं उन्होंने समय को AM और PM में विभाजित नहीं किया था लेकिन कब सुबह होने वाली है कब रात इसकी सटीक जानकारी उन्हें थी। क्योंकि सुबह के समय को वे सूर्य की स्थिति देखकर पता करते थे और रात के लिए तारों और चन्द्रमा की स्थिति देखकर अनुमान लगाते थे।

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में मिश्र के लोगों ने सबसे पहले 12 के आधार का प्रयोग करके दिन को 24 बराबर हिस्सों में बांटा गया। उसके बाद समय-समय पर समय की गणना में सुधार होता चला गया। उसी का नतीजा है कि आज हमारे पास डिजिटल घड़ी आ चुकी है, जिसे देखकर हम तुरंत समय का पता लगा सकते है। ये घड़ी हमें AM और PM में समय को बताती है। चलिए अब इसी मुख्य प्रश्न के बारे में विस्तार से जानते है कि इसका meaning क्या होता है ?

meaning-of-am-and-pm

जानिए AM और PM का मतलब क्या होता है ?

घड़ी में दर्शाये गए AM और PM लैटिन भाषा के शब्द है जहाँ AM, Ante Meridiem एवं PM, Post Meridiem का शार्ट (संक्षिप्त) रूप हैं। चलिए हम इसे अलग अलग विस्तार से समझते है।

AM = Ante Meridiem

सबसे पहले आपको बता दें कि AM का फुल फॉर्म Ante Meridiem होता है। क्योंकि ये लैटिन भाषा के शब्द है इसलिए शायद हमने इसे पहले नहीं सुना होगा। इस लैटिन भाषा Ante Meridiem का अंग्रेजी का अंग्रेजी मतलब होता है – Before Noon और हिंदी में – दोपहर के पहले या पूर्वान्ह का समय होता है। अब आप जानते ही होंगे कि पूर्वान्ह रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक के समय को कहते है। इस तरह मध्यरात्रि यानी रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे यानी दोपहर तक का समय AM होता है। आपकी घड़ी इस बीच टाइम को AM में प्रदर्शित करता है।

PM = Post Meridiem

घड़ी में PM का फुल फॉर्म होता है – Post Meridiem ये भी लैटिन शब्द है जिसका अंग्रेजी meaning होता है -After Noon. इसी तरह इस लैटिन शब्द का हिंदी में मतलब होता है – दोपहर के बाद या अपरान्ह। अपरान्ह दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक का समय होता हैं। अतः दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक के समय को घड़ी में PM से दर्शाते है।

घड़ी में AM और PM का महत्त्व

आप ये तो जान गये कि AM और PM का मतलब क्या होता है और ये कब कब होता है। अब हम ये भी जान लेते है कि घड़ी में इसका क्या महत्त्व है ? इसे हम एक उदाहरण से समझेंगे – मानलो आपने किसी सामान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लिए है। कुछ दिन बाद उसका टाइम टेबल आपको मिलता है कि उस सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा और समय रहेगा – 07 बजे। अब इसमें भ्रम हो सकता है कि ये सुबह के 07 बजे है या रात के 07 बजे ? इसलिए 12 घंटे की घड़ी प्रणाली में समय को AM और PM से दर्शाया जाता है।

सारांश – AM का full form – Ante Meridiem एवं PM का Post Meridiem होता है। ये लैटिन भाषा है जिसका अंग्रेजी meaning क्रमशः Before Noon और After Noon होता है। इसी तरह इसका हिंदी में मतलब क्रमशः पूर्वान्ह एवं अपरान्ह होता है। AM का समय रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक और PM का समय दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक का होता हैं। अब आप अच्छे से समझ गए होंगे कि AM और PM का मतलब क्या होता है। अगर ये जानकारी आपको पसंद आया हो तो शेयर जरूर करें। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें