मोबाइल से बैंक अकाउंट कैसे चेक करें mobile se bank account kaise check kare : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक नए आर्टिकल में, अगर आप जानना चाहते है कि मोबाइल से बैंक अकाउंट कैसे चेक करें? तो यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि आज हम जानेंगे कि मोबाइल से बैंक अकाउंट कैसे चेक करें?
आपको अपना बैंक अकाउंट चेक करने के लिए बैंकों में जाना पड़ता है, जिसमें आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है वह आपका समय भी बर्बाद होता है। पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे कि आप घर बैठे आसानी से बैंक अकाउंट चेक कर पाएंगे, आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए आप लास्ट तक इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे साथ जुड़े रहे। आइए दोस्तों बिना किसी देरी के आर्टिकल को शुरू करते है।
मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक करने का तरीका
आज से कुछ वर्ष पहले व्यक्तियों को अपना Bank account चेक करने के लिए बैंकों में जाना पड़ता था। उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में लगना होता था, जिससे व्यक्ति को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था।
लेकिन आज के समय में अपने Bank account की जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है। आप घर बैठे भी अपने Bank account की डिटेल पता कर सकते हैं, और अपना Bank account check कर सकते हैं। अब आपको बैंक में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब आप अपना बैंक अकाउंट भी Online अपने मोबाइल में खोल सकते हैं।
1. Google pay से बैंक अकाउंट चेक करें
अगर आप गूगल पे द्वारा बैंक अकाउंट चेक करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित स्टेप फॉलो करें-
Step 1. सबसे पहले आपको Google pay को ओपन करना है।
Step 2. Google pay को ओपन करने के बाद थोड़ा Scroll करने पर आपको एक ऑप्शन दिखता है, Check account balance उस पर आपको क्लिक करना है।
Step 3. अगर आपका बैंक अकाउंट Google pay पर पहले से ही लिंक है, तो Step 2 के बाद एक UPI पेज ओपन होगा, जिस पर आपको 6 अंकों का UPI code डालना है।
Step 4. UPI code डालने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपके Bank account को check कर के आपको बैंक बैलेंस दिखा दिया जाता है।
2. Phone pe से बैंक अकाउंट चेक करें
आज के समय में हर व्यक्ति का बैंक खाता है, और आप Phone pe से लेनदेन करते रहते हैं जिससे आपको अपना बैंक अकाउंट का Current बैलेंस चेक करना होता है, तो आप मोबाइल से निम्नलिखित Steps का इस्तेमाल करके जान सकते हैं कि आपके Bank account में कितना Bank balance है।
Step 1. आपको सबसे पहले Phone pe ऐप ओपन करना है। अगर आपके फोन में Phone pe पर बैंक अकाउंट ऐड नहीं है तो आप Phone pe पर बैंक अकाउंट ऐड करने के बाद ही अपना बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं।
Phone pe से Bank account ऐड करने के लिए निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल करें।
- Phone pe ओपन करने के तुरंत बाद आपको Add bank account का ऑप्शन मिलेगा। आपको Add bank account पर क्लिक करना है।
- Add bank account पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे बैंक अकाउंट शो होंगे, उनमें से आपको अपना बैंक चुन लेना है।
- Bank account सिलेक्ट करने के बाद आपका अकाउंट प्रोसेस होगा। प्रोसेस होने के बाद आपका Bank account, फोन पे पर ऐड हो जाएगा।
Step 2. Phone pe ओपन करने के बाद आपके सामने Check Bank balance ऑप्शन Show होगा। Check Bank balance आॅप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3. तब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिस पर आप से 6 अंकों का UPI code मांगा जाएगा। तब आपको अपने 6 अंकों का UPI code डालना है, UPI code डालने के बाद आपको Right के आॅप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4. Right के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना Bank account balance दिखा दिया जाएगा।
इन Steps का इस्तेमाल करके आप Phone pe की मदद से आप अपने किसी भी बैंक खाते का Bank account चेक कर सकते हैं।
3. Paytm से बैंक अकाउंट चेक करें
Paytm एक बहुत ही पाॅपुलर ऐप है, Paytm पर दिन प्रतिदिन लाखों यूजर्स की बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि इस ऐप में आप Online transaction आसानी से कर सकते हैं और इस ऐप की मदद से आप घर बैठे आसानी से मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं। अगर आप भी Paytm से Bank account चेक करना चाहते हैं तो निम्नलिखित Steps को फाॅलो करें-
Step 1. अपने Paytm अकाउंट पर Register करने के बाद आपको Balance & History सेक्शन तक Scroll करें।
Step 2. Balance & History पर क्लिक करने के बाद आपको Account balance और Account history मिल जाएगी।
Step 3. अपने Paytm wallet, Paytm postpaid और अन्य Bank account के बारे में जानकारी देखने के लिए Account सब हेड पर क्लिक करें।
Step 4. अपने बैंक अकाउंट के सामने आपको बैलेंस चेक का आॅप्शन दिखेगा।
Step 5. बैलेंस के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना Bank account balance देखने के लिए अपने 4 अंकों का UPI पिन को डालना है।
Step 6. UPI पिन को डालने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिस पर आपका Bank account balance शो होगा।
इस प्रकार आप Paytm का इस्तेमाल करके आप आसानी से घर बैठे मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं।
4. Bhim App से बैंक अकाउंट चेक करें
Bhim app के द्वारा भी आप मोबाइल से आसानी से अपने Bank account को चेक कर सकते हैं। अगर आप Bhim app से बैंक अकाउंट चेक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित Steps का इस्तेमाल करें।
Step 1. सबसे पहले आपको Bhim app को ओपन कर लेना है।
Step 2. आपने जो पिन लगा रखा है, उसे डाल कर एंटर करें।
Step 3. एंटर करने के बाद आपको उपर bank शो होगा उस पर आपको क्लिक करना है।
Step 4. आपके बैंक अकाउंट का जो UPI पिन है उसे एंटर करें, और आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें।
Step 5. अब आपको अपना Bank balance दिख जायेगा।
5. मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक करने के टोल फ्री नंबर
आज से कुछ वर्ष पहले व्यक्तियों को अपना Bank account चेक करने के लिए बैंकों में जाना पड़ता था, जिससे बैंकों में लंबी-लंबी लाईनें लग जाती थी। जिससे बैंक कर्मियों को ज्यादा परेशानीयों का सामना करना पड़ता था।
इसी कारण सभी बैंकों ने अपने यूजर्स को घर बैठे आसानी से मोबाइल से Bank account चेक करने के लिए अलग अलग नंबर उपलब्ध कराएं है, कुछ बैंकों के टोल फ्री नंबर नीचे दिए गए हैं, जिन पर काॅल करके आप आसानी से अपना Bank account चेक कर सकते हैं।
Bank of Name | Toll free Number |
State Bank of India | 18004253800 |
Punjab National Bank | 1800180222 |
Allahabad Bank | 9224150150 |
Bank of Baroda | 9015135135 |
ICICI Bank | 2230256767 |
Axis Bank | 18004195959 |
HDFC Bank | 18002763333 |
Yes Bank | 9840909000 |
Syndicate bank | 8067006989 |
IDBI bank | 18008431122 |
Kotak Mahindra Bank | 18002740111 |
Corporation Bank | 9289792897 |
Central Bank of India | 9222250000 |
Union Bank of India | 9223920000 |
Canara bank | 9015483483 |
6. Bank USSD Code के द्वारा अपना बैंक अकाउंट चेक करें
अगर आपके पास कोई Android mobile नहीं है, और आप परेशानी में हैं कि में घर बैठा मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक नहीं कर पाऊंगा।
तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सभी बैंकों ने अपने अलग-अलग USSD code दिए हुए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी मोबाइल में यूज़ करके अपना Bank account चेक कर सकते हैं। सभी बैंकों के द्वारा दिए गए USSD code इस प्रकार है –
- State Bank of India- *99*41#
- Bank of India- *99*47#
- HDFC Bank- *99*43#
- Indian Bank- *99*58#
- Punjab National Bank- *99*42#
- Central Bank of India- *99*51#
- Dena Bank- *99*65#
- Yes Bank- *99*66#
- Bank of Maharashtra- *99*61#
- United Bank of India- *99*63#
- Yes Bank- *99*66#
- Corporate Bank- *99*57#
- UCO Bank- *99*56#
- ICICI Bank- *99*44#
- Bank of Baroda- *99*48#
- Canara Bank- *99*46#
- Karnataka Bank- *99*76#
- Kotak Mahindra Bank- *99*68#
- Axis Bank- *99*45#
- Syndicate Bank- *99*55#
- Union Bank of India- *99*50#
- Allahabad Bank- *99*54#
सामान्य प्रश्न (FAQs)
हां, आप घर पर बैठे आसानी से मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं। आप Paytm, Phone pe, Yono, Google pay और विभिन्न Bank Toll free Numbers का इस्तेमाल करके आप आसानी से मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने यूजर्स को Bank balance check करने के लिए अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान की है। अगर आप घर बैठे अपने SBI Bank का Balance चेक करना चाहते हैं, तो आपका मोबाइल नंबर Bank account से लिंक होना चाहिए।
अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है, तो आप मोबाइल नंबर 92237-66666 पर मिस्ड कॉल करके, अपना Bank balance चेक कर सकते हैं, और अपने Bank account से related हर प्रकार की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप घर बैठे Online नेट बैंकिंग के द्वारा Bank account चेक करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित तरीकों को फाॅलो करें –
1. सबसे पहले जिस बैंक में आपका अकाउंट है, उस बैंक की आॅफिशियल वेबसाइट में विजिट करना है।
2. आपके पास जो यूजरनाम और पासवर्ड है, उन्हें डाल कर लाॅगिन करना है।
3. लाॅगिन करने के बाद आपको ऊपर डैशबोर्ड में My account के विकल्प पर क्लिक करना है।
4. अब आपको Check balance पर क्लिक करना है।
5. अब आपको अपने बैंक खाते में जमा राशि दिख जाएंगी।
मोबाइल से Bank balance जानने के निम्नलिखित फायदे हैं-
मोबाइल से बैंक बैलेंस जानने पर कोई पाबंदी नहीं है, आप जब चाहें अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।
आप Bank registered mobile number के द्वारा अपना बैंक बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आप अपना बैंक बैलेंस जानने के लिए बैंक के नंबर पर कॉल करते हैं, तो इसके लिए आपको कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता है।
अगर आप अपने क्षेत्र में नहीं है और कहीं बाहर गए हुए हैं, तब भी आप मोबाइल की सहायता से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।
दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना कि मोबाइल से बैंक अकाउंट कैसे चेक करें? इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको मोबाइल से बैंक अकाउंट चेक करने की जानकारी बड़े ही आसान शब्दों में बताई है।
अगर आपको इस आर्टिकल में कोई डाउट लगता है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं, हम आपके क्वेश्चन का जल्द से जल्द आंसर देने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “मोबाइल से बैंक अकाउंट कैसे चेक करें” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करिएगा। जय हिंद, जय भारत।