मोबाइल का अविष्कार किसने और कब किया था

मोबाइल का अविष्कार किसने और कब किया था : वैसे तो हम सभी लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है। यदि अब मोबाइल की बात करे तो अब नए नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे है और उसमें काफी नए नए फीचर्स भी दिए जा रहे है। परंतु यदि हम कुछ सालों पहले की बात करे तो तब ऐसा नही था। तब सिर्फ ऐसे मोबाइल फ़ोन थे जिसमें आप सिर्फ किसी को या तो कॉल कर सकते थे या फिर किसी का कॉल उठा सकते थे।

इन दिनों शायद ही ऐसा कोई होगा जो मोबाइल का इस्तेमाल नही करता हो। आज आपको हर इंसान के हाथ मे मोबाइल दिखेगा। आप सभी लोग मोबाइल का तो बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते है। परंतु क्या आप सभी ने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर मोबाइल का अविष्कार किसने और कब किया होगा। यदि आपने ऐसा सोचा भी होगा तो क्या आपको पता है कि मोबाइल का अविष्कार किसने किया। यदि आपको इसका जवाब पता है तो यह वाकई में एक अच्छी बात है। लेकिन यदि आपको इसका जवाब नही पता है तो आज का यह लेख पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर मोबाइल का अविष्कार किसने और कब किया था।

mobile-ka-avishkar-kisne-kab-kiya

मोबाइल का अविष्कार किसने और कब किया था ?

मोबाइल का अविष्कार मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल 1973 को किया था। उस वक्त मार्टिन कूपर मोटोरोला कंपनी में कार्य करते थे। तो यह पहला मोबाइल इंटरनेशनल कंपनी मोटोरोला का था जो आज भी अपने मोबाइल बनाती है। मार्टिन कूपर यह मोटोरोला कंपनी में एक इंजीनियर थे और वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस बनाने की काफी कोशिश करते थे। तब जाकर उनके हाथों से मोबाइल का अविष्कार हुआ। और यही कारण है कि आज हम सभी लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है।

तो अब आप यह बात तो जान चुके है कि मोबाइल का अविष्कार मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल 1973 को किया था, परंतु आपको मोबाइल का अविष्कार करने वाले मार्टिन कूपर के बारे में थोड़ा विस्तार से भी जानना चाहिए। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर मार्टिन कूपर कौन थे।

मार्टिन कूपर कौन थे ?

वैसे हमने आपको बता दिया है कि मार्टिन कूपर एक इंजीनियर थे। परंतु अब हम आपको उनके जीवन काल के बारे में भी बता देते है। मार्टिन कूपर का जन्म 26 दिसंबर 1928 को अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था। लेकिन मार्टिन के माता पिता पहले यूक्रेन में रहते थे और फिर वह अमेरिका में रहने लगे और वही पर मार्टिन कूपर का जन्म हुआ था। मार्टिन कूपर ने अमेरिका में रहकर 1950 को अपनी डिग्री हासिल की जो कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की डिग्री थी। इस डिग्री के बदौलत उन्हें सबमरीन अफसर की नौकरी भी लगी थी।

लेकिन कुछ सालों बाद मार्टिन कूपर फिर पढ़ने लगे और उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल कर ली और फिर वह शिकागो के टेलीटीपी कंपनी में जॉब करने लगे। फिर कुछ समय बाद उन्होंने इस कंपनी में अपना इस्तिफा दे दिया और मोटोरोला कंपनी में जॉइन हुए और यही पर उन्होंने 1973 में मोबाइल का अविष्कार किया।

यह जो सबसे पहला मोबाइल था इस मोबाइल की अपनी अलग कुछ विशेषताएं थी, जो आपको हैरान कर सकती है। तो चलिए अब हम आपको इस फ़ोन की कुछ विशेषताएं बताते है।

विश्व के पहले मोबाइल फ़ोन की विशेषताएं क्या थी ?

first-mobile-phone
  1. यह जो विश्व का सबसे पहला मोबाइल फ़ोन था इसका वजन 2 किलो ग्राम का था, अब आप समझ सकते है कि यह कितना बड़ा हो सकता है।
  2. जब लोग इस फ़ोन को एक बार चार्ज करते थे, तब वह उससे 30 मिनट तक बात कर सकते थे, लेकिन दोबारा चार्जिंग फुल करने के लिए 10 घंटे तक का समय लगता था।
  3. विश्व के सबसे पहले मोबाइल फ़ोन की कीमत करीब 2 लाख रुपये थी।
  4. जिस तरह से अभी मोबाइल को फोर जनरेशन या फाइव जनरेशन कहा जाता है, उसी तरह तब उस मोबाइल को जीरो जनरेशन भी कहा जाता था।

भारत देश मे पहला मोबाइल फ़ोन कब आया था ?

दुनिया मे सबसे पहले मोबाइल मोटोरोला कंपनी ने लॉन्च किया था और यह पहला मोबाइल फ़ोन मार्किट में 1983 में लॉन्च किया गया था। परंतु यह फ़ोन सभी देशों के लिए उपलब्ध नही था, तब कंपनी ने केवल अमेरिकी मार्किट के लिए ही उपलब्ध करवाया था। वही यदि आप भारत की बात करते है तो यह भारत मे 12 साल बाद 31 जुलाई 1995 में लॉन्च किया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय 31 जुलाई को सबसे पहले भारत के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुख राम जी ने वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु जी से बात की थी।

इसे पढ़ें – कौन सा मोबाइल किस देश का है यहाँ देखें

मोबाइल का अविष्कार किसने और कब किया था, इसके बारे में विस्तार से यहाँ जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।

दोस्तों, इस वेबसाइट पर हम एंड्राइड मोबाइल से सम्बंधित टिप्स ट्रिक्स के साथ उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आपके पास भी एंड्राइड मोबाइल है और इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में myandroidcity.com सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें