Android Mobile में Screenshot कैसे ले [All Mobiles]

सैमसंग, LG, नोकिआ, ओप्पो, वीवो, सोनी, ZTE, HTC, माइक्रोमैक्स, लावा, जिओनी, मोबाइल में स्क्रीनशॉट कैसे लेते है, इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में बताया गया है।

 जब हमारे friends हमसे पूछता है कि आपके mobile में कौन-कौन से apps है, तो आप क्या करते है ? या whatsapp पर chating या facebook पर मजेदार comment अपने दोस्तों को send करना हो तो आप क्या करते है। अगर नहीं पता तो हम आपको बताते है। इसके लिए आप अपने mobile screen का screenshot लेकर जैसा का तैसा अपने फ्रेंड्स को Image के रूप में शेयर कर सकते है। screenshot सभी mobile users के लिए बहुत ही बढ़िया features है। इस पोस्ट में Samsung, LG, Nokia, Oppo, Vivo, Sony, ZTE, Micromax, Lava, Gionee Mobile में screenshot कैसे लेते है ? इसी की जानकारी देने वाला हूँ। mobile में screenshot कैसे ले इसके लिए इस पोस्ट को last तक जरूर पढ़ें।

mobile-me-screenshot-kaise-le

Latest Smartphones में screenshot लेने के लिए ढेर सारे Features दिए जा रहे है। आप केवल mobile shake(हिलाकर) करके स्क्रीनशॉट ले सकते हो। but सभी mobile में ऐसा Features नहीं होता। ऐसे mobile के लिए भी ऐसे app की जानकारी देने वाले है जिससे आप professional तरीके से screenshot ले सकेंगे।

इसे पढ़े – Android Phone से Video Call करने का 3 बेस्ट तरीका 

So Friends, चलिए जानते है। नीचे अलग-अलग mobile से screenshot लेने का तरीका बताया गया है। आप जो भी phone use करते है उसके स्टेप follow करें।

Mobile में Screenshot लेने का तरीका

यहाँ Samsung, Nokia, Sony, HTC, ZTE, Oppo, Vivo, Micromax, Lava, Gionee Mobile में screenshot लेने का तरीका बताया जा रहा है। साथ ही आगे स्क्रीनशॉट लेने के लिए app बताया गया है जो सभी android mobile में work करेगा। तो चलिए शुरू करते है।

Samsung Mobile में Screenshot कैसे लें ?

वैसे तो samsung के मँहगे हैंडसेट में स्क्रीनशॉट लेने के लिए ढेर सारे ऑप्शन दिए रहते है। जिससे केवल मोबाइल को shake (हिलाकर) करके स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। लेकिन सभी हैंडसेट में ये फ़ीचर्स नहीं दिए है। इसलिए आपको key press करके screenshot लेने का तरीका बता रहा हूँ।

ये key Samsung Galaxy S7, Galaxy Note 5, Galaxy S6, S5, S4M S3, Samsung Galaxy J7, J2 और दूसरे सभी samsung mobile में screenshot लेने के लिए Work करता है।

  • सबसे पहले Screen सेलेक्ट करें यानि आप किस जगह का screenshot लेना चाहते है।
  • उसके बाद Power Button + Home Key 2 सेकंड के लिए दबाएँ रखें।
  • screenshot कैप्चर हो जायेगा।
  • इसे देखने के लिए गैलरी open करें। Screenshot फोल्डर में जाकर इसे देख सकते है।

अब आप जिसे चाहे ये screenshot शेयर कर सकते है। ये तो हुआ samsung mobile में screenshot लेने का तरीका। अब दूसरे mobile पर कैसे करे ये बताते है।

Nokia Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • सबसे पहले screenshot लेने के लिए Screen सेलेक्ट करें।
  • अब Power Button + Volume Down Key कुछ समय के लिए दबाएँ रखें।
  • screen captured का नोटिफिकेशन आ जायेगा।
  • इसे गैलरी में जाकर screenshot folder में देख सकते है।

Sony Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • Frist Screen Area सेलेक्ट कीजिये।
  • इसके बाद Power Button + Volume Down Key प्रेस कीजिये।
  • screenshot capture हो जायेगा।
  • इसे भी आप गैलेरी में जाकर देख सकते है।

HTC Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • Screen Area सेलेक्ट करें।
  • फिर Power Button + Volume Down Key एक साथ कुछ समय के लिए दबाएँ।
  • Screenshot Capture हो जायेगा।

Huawei Mobile में Screenshot में कैसे लें ?

  • इसमें भी स्क्रीन सेलेक्ट करके रखें।
  • Power + Volume Down key 2 सेकण्ड के लिए दबाएं रखें।
  • screenshot capture हो जायेगा।
  • इसे भी अप्प गैलेरी में जाकर अपने फ्रेंड्स को शेयर कर सकते है।

ZTE Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • ZTE mobile में पहले स्क्रीन सेलेक्ट करें।
  • उसके बाद Power + Volume Down button कुछ समय के लिए प्रेस करना है।
  • हो गया screenshot capture.

Oppo Mobile में Screenshot कैसे लें ?

Oppo mobile में screenshot लेने के लिए smart features दिए गए है, जिसके द्वारा आप 3 fingers को scroll करके स्मार्ट तरीके से स्क्रीनशॉट ले सकते हो। इसके लिए आपके फ़ोन में सेटिंग दिए गए है। आपको यहाँ key press करके स्क्रीनशॉट लेने का तरीका बताऊंगा।

ये Oppo F1, F1S, Oppo A37, Oppo R9, Oppo A57, Oppo Neo 7 के लिए Work करता है। सभी के लिए लगभग same key होता है। बस volume Up/Down प्रेस करना पड़ सकता है।

  • Frist screen area सेलेक्ट कीजिये। जिसका आपको स्क्रीनशॉट लेना है।
  • अब Power + Volume Down key press कीजिये।
  • एक पॉपअप मेसेज ओपन होगा।
  • अब यहाँ से आप स्क्रीनशॉट ले सकते है।

Vivo Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • Vivo में screenshot लेने के लिए स्क्रीन सेलेक्ट कीजिये।
  • फिर कुछ समय के लिए Power Button + Home Key एक साथ दबाएँ रखें।
  • इसे भी आप गैलरी में जाकर देख सकते है।

Micromax Mobile में Screenshot कैसे लें ?

Micromax canvas, canvas HD, canvas turbo, canvas doodle और micromax के दूसरे android phone में भी बहुत आसानी से screenshot ले सकते है।

  • इसके लिए screen area सेलेक्ट करें।
  • फिर Volume Down + Power Key कुछ समय के लिए दबाएँ रखें।
  • आपका स्क्रीनशॉट गैलेरी में save हो जायेगा।

Lava Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • स्क्रीन सेलेक्ट करें।
  • फिर Volume Down + Power Key कुछ समय के लिए एक साथ प्रेस करें।
  • फिर गैलेरी में जाकर screenshot देख सकते है।

Gionee Mobile में Screenshot कैसे लें ?

  • Gionee mobile के लिए पहले स्क्रीन area सेलेक्ट करें।
  • कुछ समय के लिए Power Button + Volume Down दबाएं रखें।
  • screenshot capture हो जायेगा।
  • फिर गैलेरी में जाकर इसे देख सकते है।

अगर आपके android mobile में screenshot feature बिलकुल normal है और आप स्मार्ट तरीके से screen capture करना चाहते है तो अपने फ़ोन में ये एप्लीकेशन डाउनलोड कर ले। उसके बाद आपका फ़ोन भी professional तरीके से screenshot लेने लगेगा।

Screenshot Easy

ये एप्लीकेशन स्क्रीनशॉट लेने के लिए बेहद popular app है। तभी इस app को 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। ये अपने android mobile में smart तरीके screenshot capture करने में आपकी मदद करेगा। चलिए पहले इस app को यहाँ से download कर ले।

Get It Now On Google Play

Download करने के बाद आप इसकी सेटिंग कर लें। यानि आप किस-किस तरीके से अपने मोबाइल से screenshot capture करना चाहते है, उसे ON कर दें। वैसे ये बहुत सिंपल है। 

इसके बाद Start Capture करके स्क्रीन कैप्चर करना शुरू कर सकते है। आपके द्वारा लिए गए सभी screenshot की लिस्ट इस app में मिल जायेगा। यहाँ से आप इसे एडिट & शेयर कर सकते है।

इसे पढ़े – Mobile में PDF File कैसे बनाये ? [Image To PDF]

तो इस तरह हम बहुत आसानी से samsung, nokia, LG, Oppo, Vivo, Micromax & दूसरे android mobile में screenshot ले सकते है। अगर इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या कुछ सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

फ्रेंड्स android mobile में screenshot कैसे ले ? ये जानकारी आपको अच्छा और useful लगे तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। ऐसे ही एंड्राइड मोबाईल से सम्बंधित tips & tricks के लिए गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी इस साईट पर आ सकते है। #Thank You #Keep Visiting.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

1 thought on “Android Mobile में Screenshot कैसे ले [All Mobiles]”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें