MP Land Record 2023 यहाँ से देखे सभी जिले का

MP Land Record 2021 : इस आर्टिकल में जानेंगे कि MP land record 2023 online कैसे देखें ? अगर आप भारत के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से है और एमपी लैंड रिकॉर्ड यानि mp bhulekh खाता, खसरा, खतौनी B1 ऑनलाइन देखना या डाउनलोड करना चाहते हो तो इस पोस्ट को पूरा पढ़िए। इसमें आपको स्टेप by स्टेप बताया जायेगा कि ऑनलाइन mp land record कैसे देखे ? आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा मध्यप्रदेश लैंड रिकॉर्ड घर बैठे ऑनलाइन निकाल सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

डिजिटल इंडिया के तहत मध्य प्रदेश भूलेख भी ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। जिससे मध्यप्रदेश के सभी जिले के निवासी अपना भूअभिलेख घर बैठे प्राप्त कर सकते है। तो चलिए बिना देर किये जानते है mp भूअभिलेख देखने का तरीका।

MP Land Record 2023 Online कैसे देखे ?

इसके लिए landrecords.mp.gov.in नाम का वेबसाइट और MP LandRecords नाम का एंड्राइड एप्प दोनों उपलब्ध है। चलिए इन दोनों के माध्यम से मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड 2023 ऑनलाइन कैसे देखे इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीके से आपको बताते है।

मध्यप्रदेश के सभी जिले का भूलेख देखने की प्रोसेस एक समान है। उदाहरण के लिए आपको एक जिला बुरहानपुर (Burhanpur) का भूलेख देखने की जानकारी बताते है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

1. MP Land Records को ओपन करें।

इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये और landrecords.mp.gov.in पर जाइये।

2. अपना जिला चुनिये।

mp bhulekh वेबसाइट ओपन ओपन होने के बाद स्क्रीन पर मध्यप्रदेश का मैप आएगा। इस मैप में अपना जिला सेलेक्ट करें। example के लिए हम यहाँ burhanpur सेलेक्ट करते है –

mp-land-record-online

3. तहसील चुने।

अगले स्टेप में आपको सेलेक्ट किये हुए जिले में अपना तहसील सेलेक्ट करके OK करना है। जैसे नेपानगर। नीचे स्क्रीनशॉट में भी आप देख सकते है –

mp-land-record-online

4. गांव सेलेक्ट करें।

अब सेलेक्ट किये हुए तहसील के अन्तर्गत आने वाले सभी गांव की लिस्ट आ जायेगा। यहाँ अपना गांव सर्च करें। मिलने के बाद उसके सामने चुने ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

5. खसरा (नाम अनुसार) विकल्प को चुने।

इसके बाद एंटर कोड ऑप्शन में दिए गए कोड को भरे और विकल्प चुने ऑप्शन में खसरा (नाम अनुसार) का ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके बाद चुनिये ऑप्शन पर जाइये। नीचे स्क्रीनशॉट में भी देख सकते है –

मध्यप्रदेश लैंड रिकॉर्ड

6. अपना नाम सेलेक्ट करें।

अब खसरा नाम चुनिये ऑप्शन में अपना नाम सेलेक्ट करें। नाम सेलेक्ट करने के बाद Submit करें के ऑप्शन में जाइये।

मध्यप्रदेश भूलेख

7. लैंड रिकॉर्ड देखें।

जैसे ही अपना नाम सेलेक्ट करके सबमिट करेंगे, आपके जमीन का फॉर्म P2 यानि खसरा स्क्रीन पर आ जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है –

मध्यप्रदेश भूलेख

इसी तरह B1 (खतौनी) भी ऑनलाइन निकाल सकते हो। इसके लिए स्टेप-4 में खसरा (नाम अनुसार) ऑप्शन के स्थान पर खतौनी ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

अगर आप मध्यप्रदेश के अन्य जिले से है तो स्टेप-2 में नक़्शे पर बुरहानपुर के स्थान पर अपना जिला सेलेक्ट करना है। फिर आगे की सभी स्टेप वही रहेगा जैसे बुरहानपुर जिले के लिए बताया गया है। इस तरह हम online mp land record देख सकते है।

मोबाइल एप्प से MP Land Record कैसे चेक करें ?

MP land record देखने की वेबसाइट के अलावा ऑफिसियल एंड्राइड एप्प भी उपलब्ध है। इसके द्वारा भी हम बहुत आसानी से मध्यप्रदेश भूलेख चेक कर सकते है। चलिए आपको मध्यप्रदेश रीवा जिले का भूलेख देखने की जानकारी बताते है।

  • 1. MP LandRecords App इनस्टॉल करें – एप्प के द्वारा mp land record देखने के लिए सबसे पहले MP LandRecords नाम का एप्प डाउनलोड करना होगा। तो चलिए सबसे पहले आप इस एप्प को यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये –
  • 2. मैप में जिला सेलेक्ट करें – MP LandRecords app download करने के बाद इसे ओपन कीजिये। ओपन करने पर स्क्रीन पर मध्यप्रदेश का मैप आएगा। इस मैप में अपने जिले को सेलेक्ट करना है। जैसे एक जिला रीवा को सेलेक्ट करते है। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
mp-land-record-app

इसके बाद सभी भूलेख देखने की पूरी प्रोसेस वैसे ही है जैसे ऊपर ऑनलाइन देखने का तरीका बताया गया है। एप्प पर भी same वही स्टेप आपको फॉलो करने होंगे।

  • 3. MP Land Record Download करे – हम बहुत आसानी से mp land record यानि खसरा खतौनी डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए ऊपर स्टेप-6 में जाने के बाद यानि खसरा खतौनी स्क्रीन पर शो होने के बाद ऊपर Print का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
mp-land-record-online-download

अपना खसरा खतौनी डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद आप बहुत आसानी से भूलेख अपने फ़ोन या कंप्यूटर में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हो।

इसी तरह आप मध्यप्रदेश के अनूपपुर, आगर मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, कटनी, खरगौन, खंडवा, गुना, ग्वालियर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, झाबुआ, टीकमगढ़, सतना, दतिया, दमोह, देवास, धार, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, भिंड, भोपाल, मंडला, मंदसौर, मुरैना, डिंडौरी, रतलाम, रीवा, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सागर, सिवनी, सीधी, सीहोर, शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, सिंगरौली, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, निवाड़ी जिले का land record ऑनलाइन चेक कर सकते हो।

  1. भू नक्शा कैसे देखे अपने मोबाइल पर
  2. मोबाइल से ज़मीन की रजिस्ट्री कैसे देखे ऑनलाइन
  3. जमीन (खेत) नापने वाला apps डाउनलोड करे

सारांश : इस पोस्ट में आपको आसान तरीका बताया कि mp land record 2021 खाता, खसरा, खतौनी B1 ऑनलाइन कैसे देखे। अगर इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या mp bhulekh से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

MP land record देखने की जानकारी सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए नीचे शेयर बटन के द्वारा व्हाट्सप्प या फेसबुक के माध्यम से उन्हें शेयर जरूर करें। अगर हमारी ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। यहाँ आपको ऐसे ही उपयोगी जानकारी मिलेगा। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

2 thoughts on “MP Land Record 2023 यहाँ से देखे सभी जिले का”

  1. मध्यप्रदेश के सभी जिलों के लैंड रिकार्ड्स को एक ही जगह पर ऑनलाइन कैसे देखें। इसकी जानकारी विस्तार से हमें मिली। यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी जानकारी है।

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें