MyAndroidCity » टिप्स & ट्रिक्स » Oppo Mobile Me Screenshot Kaise Le

Oppo Mobile Me Screenshot Kaise Le

आज नए-नए ब्रांड के स्मार्टफोन बाजार में आने लगे है। जिसमे से Chinese Phone Oppo ने भी बहुत कम समय में  लोगो के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है। Selfie Expert के नाम से पहचाने जाने वाले इस फ़ोन में ढेर सारे फीचर्स दिए गए। कुछ फीचर्स को कुछ नया करके इस फ़ोन में पेश किया गया है। इसी में से एक है Screenshot. आपको तो पता ही है कि snapshot मोबाईल का एक अहम् फीचर है। So इस पोस्ट में आपको बताएँगे कि Oppo Mobile में Screenshot कैसे ले।

oppo-mobile-me-screenshot-kaise-le

Oppo Smartphone में बहुत सारे मॉडल्स है, जिसमे कुछ मंहगे फ़ोन में screenshot लेने के लिए कुछ advance ऑप्शन दिए गए है। इसकी जानकारी के साथ-साथ Key Press करके Screenshot लेने का तरीका बताऊंगा। 

तो चलिए जानते है कि Oppo F3, F3 Plus, F7, F9, F9 PRO, F1, F1S, F1 Plus, R7 Plus, N3, R5, Oppo N,1 Find 7, N3, R5, A37, Neo 7, Mirror 5, N1 Mini, Neo 3, R1, Oppo Joy, Joy 3, Joy Plus, Yoyo, Neo 5 mobile में screenshot कैसे ले ?

» Oppo Mobile में Screenshot लेने का पहला तरीका

सबसे पहले स्क्रीन सेलेक्ट कीजिये जिसका आपको snapshot capture करना है। जैसे – होम स्क्रीन या whatsapp चैट या funny facebook comment. जो भी हो उसे ओपन कीजिये। 

अब फ़ोन में Power Key + Volume Down Key को कुछ देर तक एक साथ दबाएं रखे। स्क्रीन पर स्नैपशॉट फ़्लैश हो जायेगा। इसे आप Gallery में जाकर Screenshot Folder में देख सकते है और अपने फ्रेंड्स की शेयर कर सकते है। नीचे Image में देखे –

oppo-mobile-me-screenshot-kaise-le

आपके पास Oppo के मंहगे model है, जैसे- F1, F1S, N3, Find 7, Joy 3 तो आप Gesture फीचर के द्वारा भी बहुत आसानी से स्नैपशॉट ले सकते है। इसके लिए बस अपने Three Finger को नीचे screen से ऊपर swipe कीजिये। Snapshot गैलरी में सेव हो जायेगा।

» Oppo Mobile में Screenshot लेने का दूसरा तरीका

इसके अलावा आप एप्लीकेशन के द्वारा भी snapshot capture कर सकते है। इसके लिए अपने फ़ोन में Screenshot Easy नाम से एप्लीकेशन को install कर लीजिये। इसका डाउनलोड लिंक आपको नीचे मिल जायेगा।

Get It Now On Google Play

So Friends, ये था Oppo मोबाइल में screenshot लेने का तरीका। अगर आपको इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना हो या snapshot लेने में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे। आपकी पूरी Help करने की कोशिश करूँगा। 

इसे भी जरूर जाने –

» Samsung Mobile में Screenshot कैसे ले 

» Vivo Mobile में Screenshot कैसे ले

» Sony Mobile में Screenshot कैसे ले 

मुझे उम्मीद है कि Oppo Mobile में Screenshot कैसे ले ये जानकारी आपको पसंद आया होगा। आप चाहे तो इस पोस्ट नीचे शेयर बटन के द्वारा पने फ्रेंड्स को शेयर कर सकते है। Android फ़ोन से related Tips & Tricks के लिए गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी आप इस साइट पर आ सकते है। Thank You.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

2 thoughts on “Oppo Mobile Me Screenshot Kaise Le”

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें