SBI में Personal Loan कैसे ले बिना बैंक जाये (PAPL)

यहाँ हम जानेंगे कि बिना बैंक जाये SBI में Personal Loan कैसे ले ? आज एक मध्यम वर्ग के लोगों को बड़े काम जैसे – घर बनाना हो, प्लाट लेना हो या नई कार खरीदना हो, इसके लिए बैंक से लोन लेना पड़ ही जाता है। इसके साथ ही हम सभी को पता है कि आम आदमी के लिए बैंक से कर्ज मिलना काफी मुश्किल काम है। बैंक में लगने वाले डॉक्मेंट्स सुनकर ही बहुत लोग पीछे हट जाते है और लोन लेने की विचार को मन से हटा देते है। लेकिन हम आपको यहाँ बताएँगे कि बिना बैंक जाये, बिना कोई डॉक्युमेंट जमा किये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन कैसे ले ? इसमें आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा।

शायद ये सुनकर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। क्योंकि इतनी आसानी से बैंक लोन मिलना अविश्वसनीय लगता है। अगर आपका खाता एसबीआई में है तब आप SBI YONO का नाम सुना ही होगा। ये बैंक की नई सुविधा है जिसमे लोन, इन्शुरन्स और इन्वेस्टमेंट के लिए अलग सुविधा मिलती है। अगर आप एक वेतनभोगी है या आपके खाते में प्रतिमाह पैसा जमा होता है तब बैंक आपको PAPL ऑफर करती है। आप सोच रहे होंगे कि ये PAPL क्या है ? तो चलिए पहले इसके बारे में आपको बताते है।

PAPL क्या है ?

PAPL का full form होता है – Pre Approved Personal Loan. इसका हिंदी मतलब होगा – पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण। ये SBI Bank द्वारा शुरू किया एक महत्वपूर्ण सुविधा है। अगर आपका बैंक में लेनदेन बढ़िया है, और सिबिल स्कोर भी काफी अच्छी है तब निर्धारित तय मापदंडो के अनुसार स्टेट बैंक आपको PAPL ऑफर करती है। इसका लोन अमाउंट अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। अगर आपको Pre Approved Personal Loan ऑफर मिला हुआ है, तब आप कभी भी इसे अपने खाते में जमा कर सकते है। sbi द्वारा दिया जा रहा PAPL की मुख्य विशेताएं कुछ इस प्रकार है –

  • Processing Fees बहुत कम है।
  • ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस शून्य भी होता है।
  • सिर्फ 4 स्टेप में लोन अमाउंट आपके खाते में जमा हो जायेगा।
  • इसके लिए कोई भी डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना पड़ता।
  • ब्रांच में भी जाना नहीं पड़ता।

इस तरह SBI YONO की PAPL बहुत ही आसान और काफी बढ़िया लोन सुविधा ऑफर करती है। अगर आपको ये लोन ऑफर हुआ है तब आप इसे सिर्फ 5 मिनट में ले सकते है। चलिए जानते है कि SBI PAPL loan कैसे लें ?

बिना बैंक जाये SBI में Personal Loan कैसे ले ?

आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तब आपको इंटरनेट बैंकिंग यूजर होना आवश्यक है। अगर आप नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है तब आप ऑनलाइन इसे एक्टिवेट कर सकते है। या ब्रांच में जाकर भी अपने खाते में इंटरनेट बैंकिंग सुविधा इनेबल करवा सकते है। चलिए अब PAPL लोन लेने की प्रक्रिया को विस्तार से समझते है।

स्टेप-1 SBI YONO में Login कीजिये।

सबसे पहले आपको www.sbiyono.sbi को ओपन करना होगा। जैसे ही वेबसाइट ओपन हो जाये तब, Login बटन को सेलेक्ट कीजिये।

yono-sbi-login

स्टेप-2 Username और Password भरकर Submit करें।

अब आपको Username और Password के द्वारा लॉगिन करना है। यहाँ इंटरनेट बैंकिंग में यूज़ कर रहे Username और Password को भरना है। फिर Screen पर दिए गए Captcha कोड को भरें। डिटेल भरकर Login बटन को सेलेक्ट करें।

yono-login

स्टेप-3 Avail Now लिंक को सेलेक्ट करें।

YONO SBI अकाउंट में लॉगिन होने के बाद एक बैनर में आपको PAPL का बैनर दिखाई देगा। इसमें लिखा रहेगा कि Congratulations! You are eligible for an instant pre-approved loan of ###### No Branch visit. No Documentation. Instant Credit. इस बैनर के सामने Avail Now लिंक को सेलेक्ट कीजिये। ध्यान दें – अगर ये ऑफर बैनर आपको दिखाई नहीं दे, इसका मतलब आपको ये ऑफर नहीं मिला है। अगर आपका लेनदेन बैंक के मापदंड के अनुसार रहा तब आने वाले दिनों में आपको भी ये ऑफर मिल सकता है।

avail-papl-sbi-loan

स्टेप-4 लोन डिटेल सेलेक्ट करें।

अगले स्टेप में आपको लोन सम्बंधित डिटेल सेलेक्ट करना है।

  • Select Your Loan Amount – आपको pre-approved लोन का कितना चाहिए उस अमाउंट को सेलेक्ट करें।
  • Select Your Loan Duration (Months) – आपको कितने महीने के लिए लोन चाहिए उसे सेलेक्ट करें।
  • Select You EMI Date – किस डेट से आपको EMI को स्टार्ट करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें।
select-sbi-papl-loan-detail

स्टेप-5 Terms & Conditions Confirm करें।

अगले स्टेप में Pre Approved Personal Loan लेने के लिए टर्म एंड कंडीशन आएगा। इसमें लोन देने हेतु सभी नियम और शर्तें लिखी हुई होगी। इसे आप भलीभांति पढ़ लें। इसके बाद दिए गए बॉक्स में चेक मार्क लगाकर Confirm करें।

accept-term-condition-papl-sbi-loan

स्टेप-6 OTP भरकर सबमिट कीजिये।

फाइनल स्टेप में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की तरफ से OTP आएगा। इसे दिए गए स्थान में भरकर NEXT बटन पर क्लिक कीजिये। OTP सबमिट करने से पहले आप क्लियर कर लें कि आपको लोन लेना है, कितना लेना और कब तक के लिए लेना है। क्योंकि OTP सबमिट करने के बाद पीछे जाने यानि लोन न लेने का कोई भी विकल्प नहीं है।

submit-otp-papl-sbi-loan

स्टेप-7 Congratulations

जैसे ही OTP भरकर सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर Congratulations मैसेज दिखाई देगा। आपका पर्सनल लोन का आवेदन बैंक को प्राप्त हो चुका है। आप अपने मैन अकाउंट को चेक कर सकते है। उसमे PAPL amount जमा हो गया होगा।

sbi-me-personal-loan-kaise-le

SBI में Personal Loan से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

SBI YONO में कितने तक PAPL मिलता है ?

PAPL अमाउंट कोई फिक्स नहीं है। ये खाताधारक के लेनदेन पर आधारित है। जैसे आपके अकाउंट में प्रतिमाह कितना अमाउंट जमा होता है। आपने अगर पहले लोन लिया होगा तब उसे कैसे पटाया। आपके खाते में औसतन कितना अमाउंट जमा रहता है। आपके खाते में कोई FD/RD इन्वेस्टमेंट है। इस तरह अलग अलग खाताधारक को अलग लग PAPL ऑफर मिलता है।

क्या बिना PAPL ऑफर के पर्सनल लोन ले सकते है ?

बिलकुल हाँ, अगर आपके योनो अकाउंट में Pre Approved Personal Loan का ऑफर नहीं है तब भी आप पर्सनल लोन ले सकते है। लेकिन इसके लिए आपको ब्रांच में जाकर निर्धारित आवेदन करना होगा। इसके साथ ही इसमें लगने वाले समय का भी इंतजार करना पड़ेगा।

PAPL के लिए क्या क्या दस्तावेज देने पड़ते है ?

अगर आपके योनो अकाउंट में ये ऑफर मिला हुआ है तब इसे avail करने के लिए आपको किसी तरह की कोई भी डॉक्यूमेंट जमा करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ना ही ब्रांच में किसी प्रकार का आवेदन जमा करना पड़ेगा। आप OTP के द्वारा इस लोन को घर बैठे ले सकते है।

सारांश – बिना बैंक जाये SBI में Personal Loan कैसे ले, इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब आप yono sbi के माध्यम से बिना बैंक जाए पर्सनल लोन ले सकेंगे। अगर PAPL से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। मिलते है एक नई जानकारी के साथ। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

2 thoughts on “SBI में Personal Loan कैसे ले बिना बैंक जाये (PAPL)”

    • सर ऐसे में आपको instatnt लोन नहीं मिल पायेगा। अगर अप्रूवल हो तब ये लोन ले सकते है।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें