MyAndroidCity » व्हाट्सएप्प » व्हाट्सएप्प ग्रुप की पूरी जानकारी हिंदी में

व्हाट्सएप्प ग्रुप की पूरी जानकारी हिंदी में

व्हाट्सएप्प ग्रुप की पूरी जानकारी हिंदी में : अगर आप WhatsApp Messenger use करते है तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए है। जब हम इसमें new join करते है, तो एक सवाल मन में आता है कि whatsapp group कैसे बनाते है ? जब हम इसे बनाना सीख जाते है तो हमारे group को manage करने के लिए किसी सहायक की जरुरत महसूस होता है। so ये जानना चाहते है कि एक whatsapp group में 2 admin या multiple admin कैसे बनाये ? ग्रुप के नियम कैसे बनाये ? 

ऐसे ही whatsapp group से related important जानकारी यहाँ Share किया जा रहा है, जिसे एक group owner को जरुर जानना चाहिये। आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िए, इसमें  whatsapp group admin के लिए बहुत काम की जानकारी दिया जा रहा है।

Friends हमें whatsapp group बनाने के साथ-साथ उसे अच्छे से manage करना भी आना चाहिए। groups में ढेर सारे members होते है। सबको handle करना यानि whatsapp ग्रुप के नियम बनाना ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी है। एक visitor ने अपनी परेशानी मुझे mail किया था। क़ि मेरा एक बहुत popular group था। लेकिन एक member ने मुझे ही group से remove कर दिया और मेरा group हथिया लिया।  😀

इस पोस्ट में ऐसे ही unknown problems से सतर्क रहने के लिए भी आपको जरुरी बातें बताई जाएगी। कोशिश रहेगा कि आपको whatsapp group के बेहतर संचालन के लिये सभी जरुरी जानकारी और whatsapp के features की जानकारी provide कर सकूँ।

विषय-सूची छुपाएँ
व्हाट्सप्प ग्रुप से सम्बंधित पूरी जानकारी

व्हाट्सप्प ग्रुप से सम्बंधित पूरी जानकारी

यहाँ आपको whatsapp group create करने से लेकर member add OR remove करने की जानकारी दिया जा रहा है। साथ ही groups के लिए जरुरी महत्वपूर्ण जानकारी भी दिया जायेगा, जिसे आपको जरुर जानना चाहिए।

1. व्हाट्सप्प ग्रुप कैसे बनाते है ?

चलिए हम शुरू करते है। सबसे पहले हम जानेंगे कि wahtsapp group create कैसे करते है। अगर आपने इसे पहले ही बना चुके होंगे तो next topic पर move कर सकते है।

group create करने के लिए सबसे पहले ऊपर मेनू option(ऊपर right side में 3 dots) पर जाये और new group पर क्लिक करें।

व्हाट्सएप्प-ग्रुप-क्रिएट

अब आपको अपने ग्रुप में मेंबर ऐड करके group का icon सेट करना है और नाम देना है। इसे आप कभी भी change कर सकते है। दोनों चीजें सेट करने के बाद NEXT कर दीजिये। आपका व्हाट्सएप्प ग्रुप क्रिएट हो जायेगा।

वैसे ये बहुत simple है group create करना। I Hope आप समझ गये होंगे कि ग्रुप कैसे बनाते है ? अब आपको ग्रुप manage करने की जानकारी provide करेंगे।

2. व्हाट्सप्प ग्रुप का एडमिन कैसे बने ?

व्हाट्सएप्प के नए users के मन में ये सवाल बहुत आता है कि व्हाट्सप्प ग्रुप का एडमिन कैसे बने ? इसके लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने होंगे –

  1. आप अपने खुद का एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाइये। जैसे ही आप ग्रुप बनाएंगे आप उस ग्रुप का एडमिन बन जायेंगे।
  2. अगर आप किसी दूसरे के व्हाट्सप्प ग्रुप का एडमिन बनना चाहते है तब उस ग्रुप के मौजूदा एडमिन से रिक्वेस्ट करना पड़ेगा। क्योंकि वही आपको एडमिन पावर दे सकता है।

3. whatsapp ग्रुप के नियम इन हिंदी

व्हाट्सप्प ग्रुप नियम इन हिंदी में बनाना भी जरुरी है। क्योंकि बिना ग्रुप नियम बनाये आपके ग्रुप में फालतू के पोस्ट फोटो और वीडियो शेयर होंगे। इसलिए आप कुछ इस तरह व्हाट्सएप्प ग्रुप rules बना सकते है –

  1. सभी मेंबर ग्रुप से सम्बंधित ही पोस्ट फोटो वीडियो शेयर करेगा।
  2. सभी मेंबर आपस में फ्रेंड की तरह रहेंगे। लड़ाई झगड़ा की स्थिति नहीं आने चाहिए।
  3. ग्रुप में कोई भी पोस्ट शेयर करते समय एक बार जरूर सोचें कि क्या ये इस ग्रुप के लायक है।
  4. सभी मेंबर ग्रुप एडमिन के निर्देशों का पालन करेंगे।
  5. ग्रुप एडमिन कभी भी मेंबर को ग्रुप से बिना कोई सूचना के रिमूव कर सकता है।
  6. ग्रुप के नियम पालन नहीं करने पर एक नोटिस के बाद हमेशा के लिए रिमूव कर दिया जायेगा।
  7. व्हाट्सप्प ग्रुप के नियम समय समय पर परिवर्तित होते रहेंगे।

4. व्हाट्सप्प ग्रुप में मेंबर (सदस्य) कैसे जोड़ते है ?

Group create करने के बाद आपको बाद में भी members add करने की जरुरत पड़ेगी। so इसे भी आपको जानना आवश्यक है। members add करने के लिए –

  • Whatsapp group open कीजिये।
  • menu option(ऊपर right side में 3 dots) पर जाये।
  • next आपको group info पर जाना है।

अब आपको Add participants का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ क्लिक करें, अपने contacts में जिसे add करना चाहते है उसे add कर सकते है।

व्हाट्सएप्प-ग्रुप-ऐड-मेंबर

इस तरह हम new मेंबर जब चाहे अपने group में add कर सकते है।

5. व्हाट्सप्प ग्रुप का Invite लिंक कैसे बनाये ?

Whatsapp group में mebers add करने का ये आसान तरीका है। हम अपने group का invite link create करके किसी को भी लिंक के through join करा सकते है।

  • इसके लिए अपना group open कीजिये।
  • menu ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।
  • now go to group info>add participants.
  • अब आपको सबसे ऊपर Invite to group via link का ऑप्शन मिलेगा।
group invite link

यहाँ पर क्लिक करने पर आपको invite link मिल जायेगा। इस लिंक को आप किसी को भी share करके group join करा सकते है। आपको suggest करूँगा कि आमंत्रण लिंक बनाने से पहले इसे जरूर पढ़ें » whatsapp group का invite link कैसे बनाये [फायदें/नुक़सान]

6. व्हाट्सप्प ग्रुप से मेंबर को कैसे हटाए (Remove)

Whatsapp Group का ये भी अहम् part है। आपके groups में बहुत सारे members होंगे। और आपके  व्हाट्सएप ग्रुप के नियम भी होंगे क़ि आपके ग्रुप में किस टाईप/subject से related पोस्ट किये जा सकते है। और क्या post नहीं किये जा सकते।

सभी मेंबर्स को group के ruls follow कराना Group Admin की ज़िम्मेदारी है। लेकिन बहुत से Members ऐसे भी आपको मिलेंगे जो बार-बार हिदायत देने के बाद भी subject से हटकर पोस्ट करता है। ऐसे members को group से remove करना जरुरी हो जाता है।

  • इसके लिए अपना group open कीजिये। 
  • menu option(ऊपर right side में 3 dots) पर जाये।
  • अब group info पर click कीजिये।
  • यहाँ आपके group के सभी members की लिस्ट मिलेगा।
  • अब जिस member को remove करना चाहते है उस पर long press(कुछ देर दबाकर रखना) कीजिये।
  • अब आपको बहुत से ऑप्शन मिलेंगे। इसमें आपको Remove का option पर click करके उस मेंबर को बहुत आसानी से हटा सकते है।
remove meber group

अगर गलती से कोई मेंबर्स remove हो जाये तो फिर से उसे add कर सकते है। इसकी जानकारी ऊपर बताया गया है।

7. व्हाट्सप्प ग्रुप में एडमिन यानि Multiple एडमिन कैसे बनाये ?

Group Admin यानि पुरे group की ज़िम्मेदारी। सभी members को group के ruls follow कराना, members add/remove करना etc. इन सबके लिए एडमिन को ज़्यादातर online रहना पड़ेगा। तभी ये सभी ज़िम्मेदारी अच्छे से निभा पायेगा।

लेकिन एक person के लिए ये possible नहीं है। तो क्या करे ? इसके लिए group admin अपना सहायक admin बना सकता है। यानि group manage करने की power अपने group के किसी member को दे सकता है। आप जिसे भी अपने group का co-admin बनाते है उसे वो सभी power मिल जायेगा जितना आपको मिला है।

  • इसके लिए अपना group open कीजिये।
  • group info पर जाये।
  • यहाँ आपको सभी मेंबर्स की list मिलेगा। अब जिसे भी आप admin बनाना चाहते है उस पर long press कीजिये।
  • अब आपको बहुत से ऑप्शन मिलेगा। इसमें आपको make group admin के option को सेलेक्ट करना है।
make group admin

इस तरह आप जितना चाहे अपने group के लिए admin बना सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें क़ि co-admin सिर्फ trusted members को ही बनाइये। जिस पर आप भरोसा करते हो। क्योंकि ये किसी भी members को add/remove कर सकता है, आपको भी !

अगर आपने किसी ग़लत member को admin बनाया तो, ये आपके ही group से आपको remove कर सकता है। फिर आपको अपने ही बनाये group में add होने के लिए उस admin से request करना पड़ेगा। so be careful.

8. व्हाट्सप्प ग्रुप में उपयोगी जानकारी को सुरक्षित कैसे रखें ?

ये बहुत बड़ी परेशानी है, whatsapp group की। हम ज़्यादातर groups में add रहते है। इसमें बहुत से important पोस्ट भी आते होंगे जिसे आपको future में जरुरत पड़ सकता है। but आज व्हाट्सप्प ग्रुप रूल्स कितने भी कड़े करो, बेकार के पोस्ट से नहीं बच सकते।

इन सबके बीच जो important पोस्ट है वो  कही खो सा जाता है। बेमतलब के पोस्ट से परेशान होकर हम group के पूरे chats को ही clear कर देते है। ऐसे में आपका जरुरी पोस्ट भी clear हो जाता है जो important था।

इसका solution है whatsapp का star features. इसके लिए group में ऐसे पोस्ट जो future में काम आ सके उस पर star लगा देना है।

  • post पर star लगाने के लिए उस पोस्ट पर Long press(कुछ देर दबाकर रखना) कीजिये।
  • फिर सबसे ऊपर आपको star का icon पर टैप कर दीजिये।
whatsapp star feature

इस तरह आपके whatsapp group में जैसे ही कोई important पोस्ट आये उस पर star लगा दें। अब आपको अपने group के chat clear करेंगे तो keep starred messages का ऑप्शन पर चेक मार्क लगा होगा। इसे चेक मार्क ही रहने दें और clear कर दें।

इस तरह groups के सभी unwanted पोस्ट clear हो जायेंगे और आपके सभी important पोस्ट जिस पर आपने star लगाया था केवल वही पोस्ट बच जायेंगे। अगर आप किसी पोस्ट पर से star icon हटाना चाहते है तो –

  • simple उस पोस्ट पर long press कीजिये। 
  • फिर ऊपर star icon पर click करके इसे हटा सकते है।

इस तरह हम star icon feature का use करके बहुत आसानी से groups के पोस्ट को मैनेज कर सकते है और important पोस्ट को safe रख सकते है।

आप सभी starred messages को एक जगह पर भी देख सकते है। इसके लिए –

  • whatsapp के homepage पर जाये।
  • menu ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको starred messages के option पर click करना है।
  • यहाँ पर पर starred लगा सभी पोस्ट एक साथ मिलेंगे।

9. व्हाट्सप्प ग्रुप से कैसे निकले यानि लेफ्ट कैसे ले ?

आप बहुत से groups में  भी जुड़े होंगे। कई लोग तो बेमतलब के group बनाकर add कर देते है। तो ऐसे बहुत से groups है जिसमें केवल time paas messages आते होंगे। अगर आप भी किसी group से परेशान है तो ऐसे Whatsapp Group Se Left Kaise Kare इसकी जानकारी भी जरूर होना चाहिए –

  • इसके लिए उस group को open कीजिये जिससे आप remove होना चाहते है।
  • menu option पर जाये। next group info पर जाना है।
  • अब सबसे नीचे Exit group के option पर click करके group से left ले सकते है।
lव्हाट्सएप्प-ग्रुप-लेफ्ट

10. महत्वपूर्ण व्हाट्सप्प ग्रुप का शॉर्टकट कैसे बनाये ?

हम ढेर सारे whatsapp groups से जुड़े रहते है। ऐसे में हम अपने फ़ेवरेट/महत्वपूर्ण  ग्रुप को ज्यादा देखते है। इसके लिए हमें whatsapp open करके उस group तक जाना पड़ता है।

जब आप ज्यादातर इस group को use करते है तो क्यों ना इसे hompage पर रखें, जिससे केवल one click में group open किया जा सके। इसके लिए आप किसी भी group का shortcut बना सकते है।

  • shortcut बनाने के लिए उस group को open कीजिये।
  • menu ऑप्शन पर जाये।
  • अब group info>more>add shortcut को सेलेक्ट करें। 
add group shortcut

अब आप देखेंगे उस group का icon आपके mobile के homepage पर आ गया है। अब आप अपने पसंदीदा ग्रुप को one click में open कर सकेंगे। इसी तरह आप अपने contacts का भी shortcut बना सकते है।

11. व्हाट्सएप्प ग्रुप में ऐड सभी मेंबर्स का मोबाइल नंबर एक साथ कैसे निकाले ?

आप किसी group के admin हो या member हो। अगर आपको group से जुड़े मेंबर्स की जानकारी चाहिए तो आपको group info पर जाकर देखना पड़ेगा। लेकिन इस method से आप उस ग्रुप के सभी members का mobile number एक साथ देख सकते हो। और पता कर सकते हो कि इस group से कौन-कौन जुड़े है।

  • इसके लिए group को open कीजिये।
  • इसके बाद type कीजिये @ बस आपको सभी members के mobile numbers मिल जायेगा।
व्हाट्सएप्प-ग्रुप-कांटेक्ट

12. व्हाट्सएप्प ग्रुप में किये गए आपके पोस्ट को किस किस ने देखा ये कैसे चेक करे ?

whatsapp group में पोस्ट करने पर अगर किसी का reply ना आये, तो लगता है सभी offline है। किसी को पोस्ट नहीं मिला होगा। लेकिन आप बहुत आसानी से पता कर सकते हो कि आपके द्वारा पोस्ट किये गए मैसेज किसको-किसको deliver हुआ है और किस-किस ने read कर लिया। 

  • इसके लिए आपके द्वारा किये गए पोस्ट पर Long press(कुछ देर दबाकर रखना) कीजिये।
  • अब ऊपर आपको info icon मिलेगा, इस आइकॉन को सेलेक्ट करें। Like screenshot.
group message check

अब आपको सभी details मिल जायेगा कि किसको-किसको आपका पोस्ट deliver हो चुका है,  किसको-किसको deliver नहीं हुआ है और किस-किस ने पोस्ट को read कर लिया। 

13. व्हाट्सएप्प ग्रुप में किसी पोस्ट को सर्च कैसे करे ?

Groups में इतने सारे मैसेज आते है कि कुछ जरुरी या 2-3 पहले की पोस्ट को ढूंढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम ग्रुप में पोस्ट को Search कर सकते है। जिससे बहुत old पोस्ट भी बहुत आसानी से मिल जायेगा। 

  • इसके लिए उस को group open कीजिये।
  • मेनू option पर जाये।
  • Now go to Group info>Search.
व्हाट्सएप्प-ग्रुप-सर्च

अब आप ऊपर Search बार में Group से related word टाइप करके Search कीजिये। आपको सभी ऐसे पोस्ट मिल जायेंगे जिसमे टाइप किये गए word हो। इस तरह आप आसानी से old पोस्ट को find out कर सकते हो। 

14. व्हाट्सएप्प ग्रुप को डिलीट कैसे करे ?

Friends आपको whatsapp group बनाने से लेकर उसे manage करने तक की सभी जरुरी जानकारी ऊपर दे चुका हूँ। अब आपको ये भी जानना बहुत आवश्यक है कि group को delete कैसे करे? group आपके number से बनता है, इसलिए अगर आपको इसे delete करना पड़े तो व्हाट्सएप ग्रुप कैसे डिलीट करें इसकी भी जानकरी होना चाहिए। 

अगर आप अपने किसी group को delete करना चाहते है, तो –

  • पहले सभी members को one by one group से remove कीजिये। remove करने की जानकारी ऊपर बता चुका हूँ।
  • जब सभी members remove हो जाये और सिर्फ आप अकेले बचे हो, तो आप भी Group से left हो जाएँ। लेफ्ट लेने की जानकारी भी ऊपर बताया गया है। 

अब Group से left लेने के बाद आपको delete group का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके Group delete कर सकते है।

व्हाट्सएप्प-ग्रुप-डिलीट

Group delete करने में ये सावधानी बरतें कि पहले खुद ही Left लेकर group delete ना करे। ऐसे करने से केवल आप ही ग्रुप से remove होंगे बाकि member रह जायेंगे। पहले one by one सभी members  remove करके ही खुद left लीजिये। 

व्हाट्सप्प ग्रुप डिलीट करने की विस्तृत जानकारी यहाँ से पढ़ें – Whatsapp ग्रुप को कैसे डिलीट करे सही तरीका 

15. व्हाट्सएप ग्रुप में कैसे जुड़े ?

अगर आप किसी दूसरे का व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ना चाहते है तब आप बहुत आसानी से ग्रुप ज्वाइन कर सकते है। इसके लिए दो तरीका है –

  • ग्रुप एडमिन को रिक्वेस्ट भेजकर।
  • व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन लिंक के द्वारा।

आज व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए invite link का उपयोग किया जाता है। आप यहाँ से कुछ बेहतरीन व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन लिंक चेक कर सकते है – Chhattisgarh Whatsapp Group Join link

व्हाट्सएप्प की ये महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़िये –

  1. व्हाट्सएप्प पर ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन कैसे दिखे 
  2. Whatsapp पर किसी को ब्लॉक/अनब्लॉक कैसे करे [सिक्योरिटी टिप्स ]
  3. Whatsapp पर Mobile Number Change कैसे करे [बिना ग्रुप & चैट लॉस के ]
  4. गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का Whatsapp चैट रीड कैसे करे 

सारांश : So friends, इस पोस्ट में whatsapp group बनाने से लेकर group में दो या multiple admin रखने की पूरी जानकारी आपको देने की कोशिश किया हूँ। ये पोस्ट थोड़ा long जरुर है but whatsapp group से related पूरी जानकारी इस पोस्ट में शामिल करने की मेरी कोशिश है। जिससे आपको सभी जरुरी जानकारी provide कर सकूँ।

whatsapp group create करने के साथ-साथ व्हाट्सप्प ग्रुप के नियम बनाना जरुरी है, जिससे एक यूज़फुल ग्रुप का सञ्चालन किया जा सके। व्हाट्सएप्प ग्रुप से related कोई Question हो या whatsapp से related कोई भी समस्या हो तो नीचे comment box में लिखें, आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करूँगा। ये पोस्ट आपको पसंद आये तो please इसे अपने friends को share जरुर कीजिये। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

454 thoughts on “व्हाट्सएप्प ग्रुप की पूरी जानकारी हिंदी में”

  1. सर मैने एक आदमी को अपने ग्रुप का एडमिन बनाया पर उसने मुझे ही एडमिन पद से हटा दिया… जबकि ग्रुप बनाया ही मैने था…..वो मान भी नहीं रहा मुझे वापिस एडमिन बनाने के लिए….
    प्लीज कोई रास्ता बताइए…

    प्रतिक्रिया
    • Ranu saraswat, जी कुछ टाइम बाद फिर से ज्वाइन हो सकते है। अगर एडमिन आपको ऐड नहीं कर पा रहे है तो उन्हें बोलिये की आपको ग्रुप का invite link भेज दें। उसके बाद उस लिंक पर क्लीक करके आप बहुत आसानी से उस ग्रुप में जुड़ जायेंगे।

      प्रतिक्रिया
  2. सर मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या मैं किसी ग्रुप से एग्जिट हुए बिना उस ग्रुप से कुछ दिनों तक पोस्ट आना बन्द कर सकता हूं। और बाद में दुबारा पोस्ट आना जाना शुरू कर सकूं, ऐसा कोई तरीका है तो प्लीज बताइए।

    प्रतिक्रिया
  3. सर मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या किसी ग्रुप से एग्जिट हुए बिना उस ग्रुप से कुछ दिनों तक पोस्ट आना बन्द कर सकता हूं। और बाद में दुबारा पोस्ट आना जाना शुरू कर सकूं

    प्रतिक्रिया
    • Neetu, group participants लिस्ट चेक करेंगे तब ये दो डिटेल मिलते है 01. अगर उस ग्रुप के मेंबर आपके कांटेक्ट लिस्ट में ऐड है तब ग्रुप इन्फो देखने पर उस मेंबर का नाम और स्टेटस दिखाई देता है। 02 अगर ग्रुप मेंबर में जो आपके कांटेक्ट लिस्ट में नहीं है तब उसका नंबर, नीचे उसका स्टेटस और नंबर के आगे जो भी प्रोफाइल name होगा वो शो करता है।

      प्रतिक्रिया
  4. मेरे पिताजी ने गलती से ग्रुप में रिपोर्ट करदिया है अब वो ग्रुप शो नहीं कर रहा है और ग्रुप में जुड़ना बहुत जरुरी है उसी नंबर से कृपया समाधान दें….

    प्रतिक्रिया
  5. सर मैं व्हाट्सएप पर एस्ट्रोलॉजी ग्रुप बनाना चाहता हूं उस पर मैं कई अननोन पर्सन को ऐड करना चाहता हूं मेरे मन में संदेह है क्या ऐसा करना उचित है क्या आईटी एक्ट इसकी इजाजत देता है कानून का कोई उल्लंघन तो नहीं होता है कृपया इसके बारे में मुझे विस्तार से बताइए उस ग्रुप पर मैं सिर्फ एस्ट्रोलॉजी की बातें ही पोस्ट करूंगा किसी भी मेंबर को कुछ भी पोस्ट करने की इजाजत नहीं रहेगी

    प्रतिक्रिया
  6. सर में एक ग्रुप में एडिमिन हूं किसी बाहर के नंबर से
    गलत पोस्ट किया है
    ओर हम चाहते हैं कि सभी लोग के फोन में से
    चैट रूम क्लायर हो जाए
    कुछ उपाय बताए
    बहुत लोग लेफ्ट हो रहे हैं
    प्लीज़ अब आप ही कुछ कर सकते हैं

    प्रतिक्रिया
  7. सर मेरा फोन खो गया है उसमे वह सिम भी थी जिससे व्हाट्सप्प चलता था में एक ग्रुप का एडमिन था अगर में उसी नम्बर की दुसरी सिम से नये फोन में व्हाट्सप्प चलाऊ तो क्या में उस ग्रुप का एडमिन बना रहुंगा

    प्रतिक्रिया
  8. मै एक वाहट्सप ग्रुप से जुड़ा हूँ,पर उसमें से एक सख्स भलगर फोटोज और मैसेज भेजते रहता है,मै चाहता हूँ मै ग्रुप मे रहूँ पर उसका मैसेज मेरे मोबाइल मे न आए।
    कृपया समाधान बताएँ।

    प्रतिक्रिया
  9. एक बात और हैं सर जी पुलिस कारवाई न करने और मना करने के कारण में ग्रूप वाई एक एक को फोन करके ग्रुप के साथ ओर प्रूफ के साथ सबका स्क्रीनशॉट के साथ प्रूफ माँगता हू ओर बहुत सारे लोगो ने तो प्रूफ स्क्रीनसोर्ट के साथ दिया और अब एक नंबर पर जाकर अटका है वो प्रूफ देने के लिए तैयार है लेकिन उसके पास आये हुए पोस्ट के ग्रुप को डिलीट कर दिया है और नही उसने व्हाट्सएप का बैकअप लिया हुआ था अब सरजी बिना बैकअप लिए उस डिलीट की हुई पोस्ट को वापस कैसे ला सकते हैं आपके पास कुछ आईडिया हो तो आप जरूर बताना सरजी ताकि में एक एक को फ़ोन करके उस पोस्ट का पता कर सकूंगा ! धन्यवाद सर जी !

    प्रतिक्रिया
  10. सरजी साइबर क्राइम उस पोस्ट का पता लगा सकती क्या !
    हमने सबसे पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और उसके बाद मुक़दमा दर्ज हुआ ओर साइबर क्राइम के केस के बारे में बोला तो थानेदार ने बोला कि ऐसे कोई पता नहीं चलता है और आज तक ऐसी कोई मशीन नहीं तैयार की है कि ऐसे पोस्ट वीडियो फ़ोटो आदि हम पता नहीं लगा सकते हैं और व्हाट्सएप के ग्रुपों में फैलने के बाद साइबर क्राइम ब्रांच भी पता नही लगा सकती है ओर अगर कोई पता लगा दे तो उसको मेरे पास लेकर आना और में पुलिस की नोकरी छोड़ दूँगा !
    इसलिए में आपको पूछता हूँ की क्या साइबर क्राइम वाले व्हाट्सएप के ग्रुपों फैली फोटो और पोस्ट का पता लगा सकते हैं कि ये पोस्ट स्टाटिंग/सबसे पहले तैयार करके लीक/ किसने भेजी है उस आदमी को पकड़ना चाहता हूँ !

    प्रतिक्रिया
    • सर, आप साइबर क्राइम शाखा के किसी अच्छे अधिकारी से मिलिए। वे दो चार को पकड़कर पूछताछ करेंगे तो ऐसा करने वाले का नाम जरूर सामने आ जायेगा। व्हाट्सप्प अब end to end encription पर काम करता है इसलिए हो सकता है ऐसा ना हो। लेकिन साइबर क्राइम वाले सामान्य पुलिस वाले से ज्यादा जानकारी जूटा सकते है और आपकी ज्यादा मदद कर सकते है।

      प्रतिक्रिया
  11. सरजी में आप से एक बड़ी समस्या का समाधान चाहता हूं ! मेंरे छोटी बहिन की फ़ोटो ओर पोस्ट किसी ने तैयार करके हमारे परिवार को बदनाम करने के लिए हमारे किसी दुश्मन ने पोस्ट ओर लड़का और लड़की की फोटो दोनों जोड़कर आगे से आगे सभी ग्रुपों में भेज दिए है और सरजी हमे तो बाद में पता चला कि किसी ने आकर बोला की आपके बहिन की फोटो और पोस्ट भी आई है कि आपकी बहिन किसी ओर के साथ भाग गई है और मेरी बहिन की अभी तक नहीं तो सगाई हुई है और बहिन घर पर ही है और हमारे परिवार को बदनाम करने के लिए किसी ऐसा किया है ओर सरजी में ये आपको पूछ्ना चाहता हूं कि उस पोस्ट ओर फ़ोटो का कैसे पता लगाएं की सबसे पहले ये पोस्ट ओर फोटो किसने तैयार ओर लिखकर सभी व्हाट्सएप के ग्रुपों ओर मोबाइल नम्बरों पर भेजी/ लीक की उस आदमी को पकड़ना चाहता हु क्योंकि हमारी कितनी बदनामी हुई है
    इसलिए प्लीज़ आपके पास सरजी कुछ ऐसा उपाय हो जो कि व्हाट्सएप के ग्रूपो में पोस्ट ओर फ़ोटो को लीक करने वाला पकड़ा जाए ! ऐसी को ट्रिक हो तो बताओ साहब में आपका एहसान ज़िन्दगी भर नही भूलूंगा !

    प्रतिक्रिया
    • सर, सुनकर बहुत बुरा लगा कि लोग इस हद तक गिर गए है। अगर आप उसे पकड़ना चाहते है तो इसकी रिपोर्ट सीधे साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में कीजिये। केवल वही लोग उस आदमी को पकड़ सकते है। और इतना होने के बाद आपको रिपोर्ट जरूर करना चाहिए। सच्चाई सामने आने के बाद लोगो की नजर में आपकी बदनामी, सहानुभूति में बदल जाएगी। इसलिए सीधे साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के पास जाइये।

      प्रतिक्रिया
  12. sir last 15+ day’s से ये problem horahi hain ki kisi bhi group ya single contact per click karta hoon tu mera whatsapp achanak stop ho jata hain aur app close ho jati hain.play store sey kai baar remove aur reinstall bhi kar chuka hoon.apna phone ka operating system bhi update kar chuka hoon aur apna account delete karkey phir sey banaya phir bhi kuch nahi huwa,swipe eco konnect 5.1

    प्रतिक्रिया
  13. वाह सरजी बहुत ही अच्छा लेख प्रकाशित किये हैं। आपने इस पोस्ट में व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ी सारी जानकारी को step by step बता दिए । जो कि सभी लोगों के लिए बहुत ही Useful हैं।
    So, इस Great जानकारी को हमलोगों से साझा करने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद !

    प्रतिक्रिया
    • हाँ सर, इसके लिए जिस ग्रुप के आप एडमिन है उसे ओपन कीजिये और Group setting ऑप्शन में जाइये। यहाँ सबसे पहले Edit group info का ऑप्शन मिलेगा। इसे ओपन कीजिये। यहाँ Only Admins ऑप्शन को सेलेक्ट करके Ok कर दीजिये। अब कोई भी आपके ग्रुप का आइकॉन, नाम नहीं बदल सकेगा।

      प्रतिक्रिया
    • सर, इतने सारे ग्रुप के डाटा शायद आपका हैंडल नहीं कर पा रहा होगा। क्या आपके फ़ोन में पर्याप्त स्टोरेज और रैम है ? सर व्हाट्सप्प का इस्तेमाल इतने सारे ग्रुप बनाकर कर रहे है तो थोड़ा ध्यान रखियेगा। अभी इंडियन users का व्हाट्सप्प कुछ ज्यादा बैन हो रहा है।

      प्रतिक्रिया
  14. सर मेरे दूसरे नंबर पर WhatsApp किसी ने इंस्टॉल कर लिया है और उसका टू स्टेप वेरिफिकेशन और ईमेल ID भी चेंज कर दिया है पर मैं उसे वापस कैसे इनस्टॉल करूं अगर मैं कर रहा हूं तो मुझे भी 6 अंक का कोड नंबर मांग रहा है जो मेरे पास नहीं है और ईमेल ID भी मेरी नहीं है
    Plz help me Sir….

    प्रतिक्रिया
    • सर, ये तो थोड़ा गंभीर मामला है। आप whatsapp को ईमेल कीजिये। उनका ईमेल आई डी है – support@whatsapp[dot]com मेल में ये लिखिए – Lost/Stolen: Please deactivate my account +911234567890 यहाँ +91 के बाद अपने १० अंकों का मोबाइल नंबर लिखना जिससे व्हाट्सप्प एक्टिवेट है। इसके बाद whatsapp उस अकाउंट को 30 दिनों के लिए डी-एक्टिवेट कर देगा। अगर 30 दिन बाद एक्टिवेट नहीं किया जायेगा तो वो अकाउंट परमानेंटली डिलीट हो जायेगा। हो सके तो उस नंबर को पहले बंद करा लीजिये। अकाउंट डिलीट होने के बाद उसी नंबर को फिर से अपने नाम पर एक्टिवेट करा लीजियेगा।

      प्रतिक्रिया
  15. Hi sir can you help me Maine ek group creat kiya hun or group ka admin v hun but kuch karan se Maine apna WhatsApp profile delete kar diya or dobara jab maine account creat kiya to mujhe dekhne ko mila ki na me us group ka member hun or nahi admin or mujhe apne group me fir se admin hona he so please koi proses bataiye please help me me apke reply ka wait kar raha hun……

    प्रतिक्रिया
  16. Sir मैने एक ग्रुप बनाया था उसमें 1 सदस्य ने फ़ोटो और पोस्ट गलती से जानबूझ कर डाल दिये है और उस पर केस भी हो गया है और ओ दोनो पकड़े भी गए है तो फिर एडमिन को कोई परेशानी हो सकती है

    प्रतिक्रिया
  17. सर आप मुझे whasaap के बारे में कुछ पूछना है?
    अगर व्हाटसअप ग्रुप में कोई मेंबर डिलीट हो जाता है तो उस मेंबर को लिंक से दोबारा जुड़ने की अनुमति नही देता । वो कैसे होता है कृपया करके इस बारे में मुझे जरूर बताएं।
    धन्यबाद

    प्रतिक्रिया
    • सर, अगर आपके ग्रुप में आपके अलावा कोई दूसरा एडमिन था तो आप उन्हें कहे की आपको ग्रुप में ऐड करें। अगर अब उस ग्रुप में कोई एडमिन नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते।

      प्रतिक्रिया
      • मेम, new फ़ोन में व्हाट्सप्प एक्टिवेट करने से पहले अपने पुराने फ़ोन में व्हाट्सप्प चैट का बैकअप लेना था। फिर new फ़ोन को उसी ईमेल अकॉउंट से एक्टिवेट करने के बाद व्हाट्सप्प डाउनलोड करके वेरिफिकेशन होता। इसके बाद बैकअप चैट का ऑप्शन आता। बैकअप करने के बाद पूरा डाटा new फ़ोन पर आ जाता।

        प्रतिक्रिया
  18. क्या ऐसे हो सकता सर कि मेरे द्वारा 20 ग्रुप बनाये गये है , जिसका एड़मिन भी मैं स्वयं अकेला हूँ ,मेरे द्वारा बनाये गये किसी भी एक ग्रुप में कोई मैसेज आये ,और कुछ किये बगैर बाकी सभी ग्रुप में फारवर्ड हो जाए

    प्रतिक्रिया
    • सर किसी ग्रुप में ग्रुप इन्फो में जाने पर मेंबर के नाम के नीचे जो लिखा होता है वो स्टेटस होता है। और जिसका नंबर आपने save नहीं किया है उसका नंबर के right side में जो show होता है वो उसका नाम होता है। आपके सवाल का ये अनुमानित उत्तर दिए है, शायद हम समझ नहीं पाए होंगे तो आप दोबारा थोड़ा क्लियर करके पूछ सकते है।

      प्रतिक्रिया
  19. सर हमने एक WhatsApp ग्रुप बनाया था जो हम से डिलीट नहीं हो रहा क्योंकि हमारा नंबर एडमिन में नहीं आ रहा है और वह ग्रुप हमें डिलीट करना है लेकिन हम उसके एडमिन नहीं आ रहे हैं पहले हम उसके एडमिन थे लेकिन उसमें रिमूव करने का फंक्शन नहीं आ रहा

    प्रतिक्रिया
    • सर, आप बहुत आसानी से जितने समय के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप के मैसेज ब्लॉक करना चाहे कर सकते है। इसके लिए ग्रुप ओपन करके राइट साइड में मेनू विकल्प में जाइये। और Mute ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।

      प्रतिक्रिया
    • सर, Whatsapp पर अभी तक ऐसी सुविधा नहीं आया है कि किसी ग्रुप में मेंबर्स का नंबर दिखाई ना दे। आप ग्रुप एडमिन है तो आप उन्ही boys को अपने ग्रुप में add कीजिये जिसे आप खुद जानते है और आपको विश्वास हो कि वे कोई गलत काम नहीं कर सकते। ग्रुप में ऐसे मेंबर जो girls को परेशान कर रहे है उन्हें तुरंत रिमूव कीजिये। इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।

      प्रतिक्रिया
    • सर, व्हाट्सप्प पर आप जो शेयर करते है वो डाटा सर्वर पर तब तक रहेगा, जब तब आप उसे डिलीट नहीं कर देते। अगर आप इसे डिलीट करना चाहते है तो whatsapp चैट क्लियर कर दें। सेटिंग में जाकर व्हाट्सप्प डाटा भी रिमूव कर सकते है। अगर आपने बैकअप ले रखा है तो गूगल ड्राइव में जाकर बैकअप डिलीट कर सकते है।

      प्रतिक्रिया
    • सर, अगर व्हाट्सप्प आपके मोबाइल से uninstall हो गया था तो इनस्टॉल करके फिर से उसी मोबाइल नंबर पर व्हाट्सप्प एक्टिवेट कीजिये। सभी व्हाट्सप्प ग्रुप आ जायेगा। अगर आपने व्हाट्सप्प अकाउंट ही डिलीट कर दिया रहा होगा, तो कोई भी ग्रुप वापस नहीं आएगा। ग्रुप में ऐड होने के लिए एडमिन से request करें।

      प्रतिक्रिया
    • जिस मैसेज को मेंशन करके रिप्लाई करना चाहते है उस मैसेज पर लॉन्ग प्रेस कीजिये उसके बाद ऊपर स्टार आइकॉन के पहले एक तीर का आइकॉन आता है ,उस पर टैप कीजिये। फिर जो भी मैसेज लिखना है लिखकर सेंड के दीजिये।

      प्रतिक्रिया
  20. दर्शन
    सर मेने अपने ग्रुप में सहयोगी एडमिन बनाया था जिसने मुझे ही रिमूव कर दिया है ।
    अब में उस पर् कानूनी कार्यवाही करना चाहता हूँ ।
    जिसके लिये आपसे मार्ग दर्शन चाहता हूँ ।
    सहयोगी एड़मिन अगर ग्रुप बनाने वाले एडमिन के साथ धोखा करता है । उसके लिए कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है ।

    प्रतिक्रिया
    • सर क्या उसे एडमिन बनाने से पहले आप दोनों के बीच कोई लीगल एग्रीमेंट हुआ था। अगर नहीं तो आप किस आधार पर क़ानूनी कार्यवाही करेंगे। आपको मैं पर्सनली सजेस्ट करूँगा कि आप उन्ही मेंबर के साथ एक दूसरा ग्रुप बना लीजिये। अगर आपमें अच्छे एडमिन के गुण है तो मेंबर आपके ग्रुप को ही महत्त्व देंगे ,और व्हाट्सप्प ग्रुप एक्टिव मेंबर से ही चलता है।

      प्रतिक्रिया
  21. सर जी नमस्कार, मेरे द्वारा बनाया गया एक व्हाट्सप ग्रुप है उस ग्रूप में किसी अजनबी को मैं एडमिन बना देता हूँ और वो एडमिन मुझे ग्रुप से रिमूव कर देता है तो क्या करूँ ?

    प्रतिक्रिया
    • Aamir जी, एडमिन ने ग्रुप डिलीट कर दिया है तो ग्रुप के पुराने मैसेज ही आपके फ़ोन में रहेंगे जब तक आप उस ग्रुप को अपने whatsapp अकाउंट से डिलीट नहीं कर देते। ग्रुप फिर से नहीं चल पायेगा क्योंकि वो डिलीट हो चुका है। आप चाहे तो सभी मेंबर को लेकर new ग्रुप फिर से बना सकते है।

      प्रतिक्रिया
  22. मुझे whatsup को एक सुझाव देना है।
    हम जैसे मेल पर खूद के पर्सनल मेसेजेस सेव्ह करते है वैसे अगर whats up पे अगर एक ऑप्शन रहेगा पर्सनल सेव्हींग तो अच्छा रहेगा। खूद के ही नाम पे importanr message हम रख सकते है।

    प्रतिक्रिया
  23. सर मे एक गुप्र चलाता हु और मे ने एक एडमिन बनाया है और मे उसे हटाना भी नही चाहते हु तो क्या वो मेन एडमिन को हटा सकता है क्या अगर हा तो कुछ उपाय बताऐ वो मेरेको नही हटा पाये

    प्रतिक्रिया
    • युसूफ जी, आपने जिसे एडमिन बनाया है उसे आपने उतनी ही पॉवर दे दी है जितनी आपके पास है। वो आपके साथ पुरे मेंबर को रिमूव कर सकता है। इसलिए सिर्फ उन्ही को ग्रुप एडमिन बनाइये जिस पर आप भरोशा कर सकें।

      प्रतिक्रिया
  24. मैं बहुत सारे ग्रुपों से जुड़ा हुआ हूँ मैंने गलती से अपना व्हाट्सएप्प एकाउंट डिलीट कर दिया यदि फिर उसी नम्बर से व्हाट्सएप्प एकाउंट चालू करूँगा तो क्या मेरे सभी ग्रुप मुझे फिर से मिल जाएंगे या नही कृपया समाधान करें

    प्रतिक्रिया
  25. सर जी हमने वाट्सप अकाउंट डिलीट कर दिया था फिर
    उसी नंबर से वाटसप चालू किया सारे ग्रुप खत्म हो गये
    क्रिपया हमारी मदत करे हमारे ग्रुप वापस मिल जाये

    प्रतिक्रिया
  26. मेरा नाम नीतीश यादव है मैं बिहारी बाबू ग्रुप एडमिन मैं चाहता हूं कि अपने ग्रुप में सभी प्रकार के संदेश है पोस्ट है लेकिन मुझे एक संदेश मिली है इस प्रकार हैसेवा में,
    आदरणीय ग्रुप एडमिन
    नमस्ते
    विषय -ग्रुप में अनाप-शनाप पोस्ट
    करने के संबंध मे।

    आदरणीय ग्रुप एडमिन साहव ग्रुप में जितने भी सदस्य है उनको मेरा पर्सनल नम्र निवेदन है कि ग्रुप में स्थानीय घटना, कुछ विकास संबंधित बाते, कुछ शिक्षा से जुड़ी बाते, कुछ कोर्ट कचहरी का आदेश, आकस्मिक मृत्यु, आदी समाचार को ही सिर्फ पोस्ट करे।शायरी, गुड मॉर्निंग, इस तरह के पोस्ट पर्सनल शेयर करने की कृपा करे ।ग्रुप मे एसब पोस्ट नही किया जाता है ।
    अतः एडमिन साहब से आग्रह है कि मेरे इस सलाह पर गहन विचार विमर्श किया जाय।
    आपका ग्रुप सदस्य
    अशोक सर
    ग्राम -बैकटपुर
    थाना -खुशरुपुर
    जिला -पटना
    तो मैं इसका जवाब किस प्रकार दूं

    प्रतिक्रिया
    • नीतीश जी, सबसे पहले आप उसे thanks कहे क्योंकि उसने आपके ग्रुप के बारे में इतना सोचा। उसके बाद बोले कि आपका सुझाव बहुत अच्छा लगा, मैं अपने ग्रुप में इसे फॉलो करवाने की पूरी कोशिश करूँगा।

      प्रतिक्रिया
    • चन्दन जी, इस पोस्ट में whatsapp ग्रुप डिलीट कैसे करना है उसे क्लियर बताया गया है। पहले पुरे मेंबर को रिमूव कीजिये फिर लास्ट में खुद लेफ्ट लेकर ग्रुप डिलीट कीजिये। आपके दोस्तों के पास मैसेज आते है इसक मतलब वे ग्रुप से रिमूव हुए ही नहीं है। आप सिर्फ अपने आपको रिमूव किये है।

      प्रतिक्रिया
  27. मैने व्हाट्सएप पर एक गु्प बनाया था जिसमें मेरे अलावा मेने एक ओर एडमिन बनाया था पर उसनें मुझे एडमिन पद सै हटा दिया ह मे वापस एडमीन कैसे बनू अपने गु्प का। please help me

    प्रतिक्रिया
    • व्हाट्सएप ग्रुप को mute करने पर भी इस ग्रुप के संदेश आने बंद नही होते । ग्रुप डिलीट किये बिना MASSAGE को आने से कुछ समय के लिए कैसे रोक सकते हैं ।PLEASE HELP ME IN THIS MATTER.

      प्रतिक्रिया
      • ashok जी, व्हाट्सप्प ग्रुप में मैसेज आने से रोकने के लिए Mute फीचर ही है। आप अपने व्हाट्सप्प को अपडेट कीजिये। अगर अपडेट है तो फिर से उस ग्रुप में जाकर mute ऑप्शन सेलेक्ट कीजिये और ध्यान दे कि नीचे show notification के सामने बॉक्स में से टिक मार्क हटाना है। उसके बाद क्या हुआ फिर कमेंट करके बताइये। thank You.

        प्रतिक्रिया
  28. Hamare number se koi group join ker raha hai creat hoker left ho ga rahe hai her koi bolta hai ki apne hame join kiya hai may kisi ko janta bhi nahi hu mare number pay koi massage bhi nahi atta hai to phir kaise ho raha hai please halp me sir mane ek mistake ki thi ki you tube pay ek baata raha tha ki kisi unkon number ko whatsap pay new person se kaise chating ker sakte hai wo kuch trick batya tha wo trick kiya tha to usme 150 number unkon mil gaye mane only 2 person se cheting ek din kiya tha uske baad sara unkon number delate ker diya tha yahi hanari mistake thi sir is se kya hoga please help me sir

    प्रतिक्रिया
    • राजकुमार जी, आपका सवाल अच्छे से क्लियर नहीं हो पा रहा। आप ये कहना चाहते है कि आपके मोबाइल नंबर से कोई दूसरा व्यक्ति ग्रुप ज्वाइन कर रहा है ? ऐसा possible नहीं है ? आप अपनी पूरी बात मुझे मेल कीजिये जिससे आपकी अच्छी तरह हेल्प कर सकूँ – contact@myandroidcity.com

      प्रतिक्रिया
  29. मेरा चैम्पकैश से मेरा पैमेन्ट आ गया है , चैम्पकैश जैन्यूवन कम्पनी है , सर आपके सुझाव के लिए धन्यवाद , इसमे कोई भी बिना पैसा लगाये ज्वाईन हो सकता है ,और जितनी चाहे इनकम कर सकता है , किसी को कोई जानकारी चाहिए ,तो मेरे वहाटसप नम्बर 9411825489 पर कोनटेक्ट कर सकता है , Thanks again my android city .

    प्रतिक्रिया
    • शिवम् जी पहले आप उसके नंबर को ग्रुप से रिमूव कीजिये, इसकी जानकारी इस पोस्ट में दिया गया है। रही बात आपके फ्रेंड्स के द्वारा मेसेज भेजने की तो इसका एक ही उपाय है। आप अपने GF को बोलिये कि उन्हें पहले तो एक बार वार्निंग दे अगर नहीं माने तो सीधे police कम्प्लेन करे। अगर इसमें कोई प्रॉब्लम हो तो अपना नम्बर बंद करे और दूसरे नंबर से व्हाट्सप्प चलाये।

      प्रतिक्रिया
  30. सर मुझसे whatsapp अकाउंट परमानेंट डिलीट कर दिया हु लेकिन मैं अपना ग्रुप डिलीट करना भूल गए क्या ये ग्रुप मैं दुबारा ला सकता हूँ
    अगर नहीं ला सकता हूँ तो परमानेंट डिलीट कैसे होगा सर प्लीज हेल्प

    प्रतिक्रिया
    • अनिल जी अगर आपने उस ग्रुप में कोई और एडमिन बनाया रहा होगा तो उसे बोलकर अपने नंबर को add कराइये और खुद को एडमिन बनाने के लिए कहे। फिर आप ग्रुप डिलीट कर सकते है। अगर उस ग्रुप में कोई और एडमिन नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते। ग्रुप तभी ख़त्म होगा जब उस ग्रुप के सभी मेंबर अपने से left ले लेंगे। I Think आप समझ गए होंगे। Thank You.

      प्रतिक्रिया
  31. सर मेरे नोम्बर से ग्रुप बना था और हम 4 एडमिन थे उनमे से 1 ने लिंक से जुड़े दूसरे लड़के को एडमिन बना दिया और उसने हम सब को रिमूव कर दिया प्ल्ज़ account बन्द कैसे करे

    प्रतिक्रिया
  32. सर आपने लिखा है कि किसी एंड्रायड एप्स की जानकारी चाहिए तो पूछ सकते है , तो मुझे champcash earn money free के बारे मे जानकारी चाहिए मैने यह ऐप्लिकेशन लगभग 1साल पहले प्ले स्टोर से इन्सटाल की थी , जिससे मेरी आई डी 1418316 जननरेट हुई थी और मैने अपनी आई डी से 10 – 15 लोगो को भी जवाईन कराकर अनइस्टाल कर दी थी , दुबारा मैने कम्पनी की प्रसिद्धि ( दुबारा कुछ दोस्तो ने इसके पेमैन्ट प्रुफ )को देखकर इन्सटाल की तो वह बिना कोई पूर्व का प्रोशेश किये डायरेक्ट औपन हो गयी तथा मेरी इनकम भी 49.45 डालर सो हो रही है , क्योकि मैने काम नही किया मगर मेरी टीम ने काम किया , यह बताया गया मुझे कम्पनी के क्सटूमर केयर द्वारा , आपसे मेरा सवाल यह है कि क्या य़ह जैन्यूवन कम्पनी है , क्या मै यह पैमेन्ट अपने बैक खाते मे ले सकने के लिए ,अपना अकाउन्ट की डिटेल ,ऐप्लीकेशन मे भर देना चाहिए , आपके सुझाव का मुझे इंतजार है

    प्रतिक्रिया
    • Anurag Ji, चैम्पकेश के द्वारा बहुत से लोगों ने काफी earning किया है। उनके द्वारा पेमेंट प्रूफ भी दिखाया गया है। लेकिन मैंने स्वयं इस पर काम नहीं किया है तो आपको पेमेंट के लिए अकाउंट डिटैल दे या नहीं इस पर सुझाव नहीं दे पाउँगा। जिसने चैम्पकैश की earning को अपने बैंक में ट्रांसफर कराया होगा वो इसके बारे में ज्यादा अथेंटिक जानकारी दे पाएंगे।

      प्रतिक्रिया
  33. सर , मेरे फोन यूरेका 5510 मे दुसरी परोबलम यह है कि मेरा फोन यू एस बी केबल द्वारा मेरे व अन्य किसी भी कम्पूटर , लैपटाप से ओरिजनल डाटा केबल /लीड से या अन्य केबल नया से ऐडरायड डीबगिग आप्सन डवलपर आप्सन मे ओपन करने के बाद भी व अन्य समब्धित जानकारी जैसे डिस्पले अनलाक , इत्यादि को भी कर लिया है ,मगर कोई सोल्यूशन नही हो रहा है आप क्या सजैश्ट करेगे , आपके रिप्लाई का इंतजार रहेगा जिससे फोन कस्टयूमर केयर न जाने पडे , धन्यवाद

    प्रतिक्रिया
    • ravish जी व्हाट्सएप्प पर ऐसा सिस्टम अभी तक नहीं आया है। ग्रुप बंद करने के लिए मेंबर रिमूव करने ही पड़ेंगे। आप सभी मेंबर से ऐसा request कर सकते है कि कुछ दिनों तक ग्रुप में कोई भी msg ना करें।

      प्रतिक्रिया
  34. Mene ek group banaya tha jiska sirf me hi admin tha or koi co admin nhi kuch din pehle mene jis no.se group banaya tha use dusre whatsap setting se change the no.me dal diya fir wapis change kar liya tha ab problam ye he ki me jis group ka admin tha us group se bahar ho gaya or uska admi bhi koi or other person ban gaya he ab mè us group me kese add hu or uska group admin kese banu
    Jo other person admin bana he uska no.band he

    प्रतिक्रिया
    • anasri ji, आपने किसी को एडमिन नहीं बनाया था तो वो एडमिन कहा से आ गया ? क्योंकि कोई एक एडमिन ही दूसरे को एडमिन बना सकता है। उस ग्रुप में जुड़ने के लिए अभी जो एडमिन है उसे बोलिये तभी आप ऐड हो पाएंगे। Otherwise आप दूसरा ग्रुप बना सकते है उन्ही मेंबर साथ। Thank You

      प्रतिक्रिया
    • योगेंद्र जी, आप फ़ाइल मैनेजर ओपन करके इंटरनल स्टोरेज में जाइये। Whatsapp फोल्डर को ओपन कीजिये। फिर Media में जाकर whatsapp audio फोल्डर को ओपन कीजिये। अब जिस voice मैसेज को SD कार्ड में सेव करना चाहते है उसे कॉपी कर लें और SD कार्ड में जाकर किसी भी फोल्डर में पेस्ट कर दीजिये। अगर आपके पास कम्प्यूटर है तो अपने फ़ोन को डाटा केबल के द्वारा कनेक्ट कर लें फिर आप कही भी सेव कर सकते है। thank you.

      प्रतिक्रिया
  35. अगर कोई कांटेक्ट नंबर ग्रुप में गलती से चला जाए तो उसको डिलीट कैसे कर सकते हैं जैसे कि किसी को मैं कांटेक्ट नंबर सेंड कर रहा हूं गलती से ग्रुप में सेंड हो जाए तो

    प्रतिक्रिया
    • निशा जी, अगर आप किसी को फोटो शेयर किये हो तो उसे आप डिलीट नहीं कर सकते। ऐसा फीचर अभी व्हाट्सएप्प पर नहीं आया है। आप उसके ही फ़ोन से(जिसे शेयर किये हो) डिलीट कर सकती हो।

      प्रतिक्रिया
      • सर गलती से मैंने मेरा अकाउंट डिलीट कर दिया तो मेरा एक ग्रुप था उस ग्रुप से में एडमिट हो गया और वह ग्रुप में है इसमें से डिलीट भी हो गया अब वह ग्रुप मेरे नंबर पर दिखाई नहीं दे रहा है मैंने दूसरे के फोन में देखा था उसका एडमिन कोई वह सदस्य बनकर बैठा है अब मैं उस ग्रुप में वापस से एडमिन कैसे बनूं और वापस ग्रुप को कैसे लाऊं कोई सजेशन हो तो दीजिए प्लीज

        प्रतिक्रिया