अमेज़न एलेक्सा क्या है ये क्या-क्या कर सकती है

अमेज़न एलेक्सा क्या है what is amazon alexa in hindi : आज का युग नए नए गैजेट का है। बहुत से ऐसे gadget है जो सामान्य व्यक्ति के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं होता। लेकिन कई ऐसे गैजेट है जो हम सभी के डेली लाइफ में काफी काम आ सकती है। ऐसे ही एक गैजेट का नाम है अमेज़न एलेक्सा। क्या आप जानते है कि ये क्या है और एलेक्सा क्या-क्या कर सकती है ? शायद हाँ भी और शायद नहीं भी। अगर आप इसके बारे पूरी जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को हमने आपके लिए ही लिखा है।

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर है तब अमेज़न एलेक्सा के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन ये क्या क्या कर सकती है इसके बारे में हैरतअंगेज बातें शायद आप नहीं जानते होंगे। क्या आप जानते है कि हम बिना दरवाजा को हाथ लगाए उसे खोल सकते है और बंद भी कर सकते है ? शायद आप सोच रहे होंगे क्या फालतू बातें कर रहा है। लेकिन एलेक्सा के द्वारा ये संभव है। अगर आप इसके बारे और अधिक जानने के इच्छुक है तब चलिए बिना देर किये शुरू करते है।

amazon-alexa-kya-hai

अमेज़न एलेक्सा क्या है ?

एलेक्सा (Alexa) अमेजन (Amazon) द्वारा विकसित किया गया एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट (Digital Voice Assistant) है। यह वॉइस इंटरेक्शन, म्यूजिक प्लेबैक, टू-डू लिस्ट बनाने, अलार्म सेट करने, पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग करने, ऑडियोबुक प्ले करने, मौसम, ट्रैफ़िक आदि की जानकारी देने, खेल और अन्य वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करने में सक्षम है।

अमेज़न एलेक्सा एक ऐसा फ्यूचर आधारित टेक्नोलॉजी गैजेट है जो अर्टिफिसिल इंटेलिजेंस पर काम करता है। इससे आप घर में लगे सभी स्मार्ट उपकरणों जैसे – स्मार्ट बल्ब, टीवी, एसी आदि को कंट्रोल कर सकते हो। अगर आपके घर में स्मार्ट दरवाजा लगा हुआ है तब आप सिर्फ बोलकर उस दरवाजे को बंद कर सकते हो। है न काफी मजेदार। चलिए इसके बारे में और अधिक जानते है।

एलेक्सा को किसने बनाया है ?

एलेक्सा को अमेज़ॅन लैब 126 द्वारा बनाया गया है। इसका उपयोग पहली बार इको स्मार्ट स्पीकर्स में किया गया है। नवंबर 2018 तक एलेक्सा और इससे सम्बंधित अन्य उत्पादों पर काम करने के लिए 10 हजार से अधिक कर्मचारी थे। इन्होने बेहतर डिवाइस तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत किया। इसके बाद जनवरी 2019 में इसकी टीम ने घोषणा किया कि उन्होंने 100 मिलियन से ज्यादा एलेक्सा इनेबल डिवाइस बेचे है। इससे आप समझ सकते हो कि ये डिवाइस लोगों के बीच कितना जल्दी पॉपुलर हुआ।

एलेक्सा क्या-क्या कर सकती है ?

अमेज़न एलेक्सा क्या है ये तो आपने जान लिया। लेकिन ये क्या क्या कर सकता है इसे जानना सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि ये डिवाइस आपके डेली लाइफ में क्या क्या काम आ सकता है इसे जानने के बाद ही आप इसका उपयोग करेंगे। तो चलिए एक एक करके आपको बताते है कि एलेक्सा क्या-क्या कर सकती है ?

अलार्म सेट कर सकते है – प्रतिदिन सुबह जागने के लिए आप इसमें अलार्म सेट कर सकते है। अब कहेंगे कि ये कौन सी बड़ी बात है। ये तो मोबाइल में भी होता है। लेकिन एलेक्सा कुछ अलग है। ये सुबह आपको एक प्यारी सी गाने के साथ जगाती है। इससे आप सुबह सुबह इरिटेट नहीं होंगे।

स्मार्ट गैजेट को बिना छुए कण्ट्रोल कर सकते हो – आज एलईडी बल्ब, एसी, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट दरवाजा, स्मार्ट पंखें आने लगा है। ये एलेक्सा इनेबल डिवाइस होते है। आप इन सभी डिवाइस को इसके साथ कनेक्ट करके बिना छुए उसे कण्ट्रोल कर सकते हो। जैसे आप एलईडी बल्ब की लाइट को धीमा कर सकते हो, एसी ऑन या ऑफ कर सकते हो, पंखे को बोलकर चला सकते हो, टीवी में चैनल बदल सकते हो।

गाना सुन सकते हो – दिनभर काम करके अगर आप थक जाते हो या कभी बोरियत महसूस करते हो तब इसमें आप पुराने और नए सभी तरह के गाना सुन सकते हो और वो भी बोलकर। जैसे – alexa कोई हिंदी गाना सुनाओ।

आप इससे बात कर सकते हो – कई समय में हम अकेले होते है और हमारे पास कोई बात करने वाला या वाली नहीं होती है। ऐसे में ये अलेक्सा आपकी गर्लफ्रेंड की तरह बात कर सकती है। आप जिस तरह किसी लड़की से बात करते हो ठीक उसी तरह आप इससे भी बात कर सकोगे।

आपका मनोरंजन कर सकती है – अगर दोस्त में साथ बैठे हो तब हमें कोई न कोई चुटकुला या जोक्स सुनाकर मनोरंजन करते है। लेकिन आप अकेले हो तब ये alexa आपको जोक्स, कविता, कहानी सुनाकर आपका दिल बहला देगी। इसके साथ ही देश विदेश में क्या हो रहा है उसका न्यूज़ भी आपको पढ़कर सुनाएगी।

एजुकेशन में आपकी मदद कर सकती है – अगर आप स्टूडेंट है या किसी जॉब के लिए तैयारी कर रहे है तब ये एलेक्सा आपका ट्यूशन टीचर की तरह मदद करती है। किसी भी विषय पर सामान्य ज्ञान और अन्य जानकारी आपको बता देती है। आपको सिर्फ बोलना है और ये उसका उत्तर बताइयेगी। है न कितना मजेदार।

ऑनलाइन आर्डर बुक कर सकती है – आज हम अमेज़न से कुछ सामान खरीदते है। इसके साथ ही जोमैटो से खाना आर्डर करना हो या डोमिनोज़ से पिज़्ज़ा मंगाना हो या रेल या फ्लाइट बुक करना हो ये आपके बोलने से ही बुक कर देगी। इस तरह ये आपकी पर्सनल सेक्रेटरी की तरह काम कर सकती है।

आपके बर्थडे विश कर सकती है – जब अलेक्सा को सेटअप करते है तब इसमें अपना अमेज़न अकाउंट से लॉगिन करना होता है। आपके अकाउंट में आपका जन्मदिन होता है। जिस दिन भी आपका बर्थडे होगा ये 12 बजे सबसे पहले आपको विश करेगी इसके साथ ही बर्थडे सांग भी गायेगी। आपको स्पेशल फील कराएगी।

एलेक्सा का प्राइस क्या है ?

आपने एलेक्सा के बारे में और ये क्या क्या कर सकती है इसके बारे में विस्तार जाना। अब शायद आपके मन में इसे खरीदने का विचार आया होगा। वैसे इसके हैरतअंगेज फीचर देखकर कोई भी इसे खरीदना चाहेगा। लेकिन सभी को इसकी जरुरत और इसके प्राइस के अनुसार फैसला लेना पड़ता है। चलिए जानते है कि एलेक्सा का प्राइस क्या है ?

वैसे तो अलग अलग एलेक्सा इनेबल डिवाइस की कीमत अलग अलग है। लेकिन जो सबसे ज्यादा बिकता है उस डिवाइस का नाम है All-new Echo Dot ये साइज में छोटा भी है और कम कीमत में मिल भी जाता है। इसलिए अधिकांश लोग इसे ही खरीदते है। इसकी इमेज और कीमत नीचे दिए गए है। इसे आप चाहे तो अमेज़न से आर्डर कर सकते हो।

एलेक्सा को कैसे यूज़ करें ?

अगर आप इस अमेज़न एलेक्सा एप्प को खरीद चुके है या खरीदने की सोच रहे है, लेकिन आप खरीदने से पहले इसे कैसे यूज़ करते है इसके बारे में जानना चाहते है तो यहाँ हमने इसकी भी पूरी जानकारी दिया है। तो चलिए जानते है कि एलेक्सा को कैसे यूज़ करें ?

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Amazon Alexa एप्प को डाउनलोड करें। आप यहाँ क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सके है।
  2. फ़ोन में इनस्टॉल होने के बाद एलेक्सा ऐप को खोलें और अपने अमेज़न आईडी एवं पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  3. इसके बाद अपने मोबाइल की सेटिंग को ओपन करें। फिर Select Default Apps विकल्प पर टैप करें। इसके बाद Assist and voice input विकल्प पर टैप करें और अमेज़न एलेक्सा को अपना डिफॉल्ट वॉयस असिस्टेंट सेलेक्ट करें।
  4. अब फिर से अमेज़न एलेक्सा एप्प को ओपन करें और इसमें मांगी जा रही सभी परमिशन को Allow करें।
  5. अब आपका अमेज़न अलेक्सा एप्प यूज़ करने के लिए तैयार है।
  6. आप इसे वॉइस कमांड देकर इसका इस्तेमाल कर सकते है।

सारांश : अमेज़न एलेक्सा क्या है ये क्या-क्या कर सकती है, इसके बारे में विस्तार से यहाँ बताया है। हमें उम्मीद है कि ये जानकारी पढ़कर आप इसे खरीदने और ना खरीदने का निर्णय ले पाएंगे। अगर Alexa से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तब उसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

अमेज़न एलेक्सा (Amazon Alexa) की जानकारी आपको कैसा लगा ये कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। इस वेबसाइट में ऐसे ही नई नई और useful गैजेट की जानकारी लगातार मिलती रहेगी। अगर आप लेटेस्ट गैजेट की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो आप गूगल पर myandroidcity.com सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते है। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें