बिना PC के Android Mobile Root कैसे करे

Hi Friends, इस पोस्ट में आपको बताने वाले है कि बिना PC के Android Mobile Root कैसे करे ? rooting के Exciting फीचर्स जानकर आप भी phone root करने वाले है, तो इस पोस्ट में पूरी जानकारी मिलेगा। जिससे बहुत आसानी से और Safe तरीके से rooting process कर पाएंगे। इसके लिए अपने android phone में बस एक application download करना होगा। उसके बाद सिर्फ One Click में आपका samsung, vivo, oppo, micromax, lg, mi का phone root हो जायेगा। इस पोस्ट में सभी जानकारी स्टेप by स्टेप बताने वाला हूँ। इसके लिए आपको थोड़ा समय देना पड़ेगा। मैं नहीं चाहता कि आप इसमें जल्दबाज़ी करें। तो चलिए जानते है कि mobile root kaise kiya jata hai बिना कंप्यूटर के।

root--android-phone

फ्रेंड्स ये जो phone root करने का तरीका आपको बताने वाला हूँ, वो बहुत easy है। और इसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। अगर आप रुट क्या है ? और इसके क्या फायदे और नुकसान है? नहीं जानते तो please सबसे पहले इस पोस्ट को पढ़ लें। उसके बाद ही आगे बढ़ें।

इसे पढ़ें – Root क्या है ? Root के फ़ायदे और नुक़सान की पूरी जानकारी

मुझे उम्मीद है कि आप Rooting के Advantage और Dis-Advantage को अच्छी तरह समझ गए होंगे। आप अपना फ़ोन रुट करना चाहते है तो चलिए शुरू करते है।

मोबाइल रुट करने का बेस्ट और आसान तरीका

Friends, Rooting process स्टार्ट करने से पहले आपको फिर बता दूँ कि इसके Dis-Advantage को फिर से पढ़ लें। इस प्रोसेस में आपका फ़ोन पूरी तरह ख़राब भी हो सकता है। इसलिए इसे अपने रिस्क पर करें।

फ्रेंड्स जो तरीका आपको यहाँ बता रहा हूँ उसमें ज़्यादातर कोई परेशानी नहीं आता। फ़ोन अच्छे से रुट हो जाता है। आप चाहे तो फ़ोन अनरूट भी कर सकते है। वैसे सुपरयूजर बनने के लिए कुछ तो चांस लेना ही पड़ेगा। तो चलिए शुरू करते है।

Root प्रोसेस के पहले ये चेक करें –

  • फ़ोन में 50% से ऊपर चार्ज हो, क्योंकि रूटिंग प्रोसेस में कहीं बंद ना हो जाये। वैसे ज्यादा समय नहीं लेता। फिर भी चार्जिंग करके रखें।
  • इन्टरनेट कनेक्शन के लिए wi-fi या ३G/4G हो तो बेहतर है। 2G में थोड़ी परेशानी हो सकता है।
  • आपके फ़ोन स्टोरेज में थोड़ा स्पेस होना चाहिए। root करने के लिए आपको दो application download करने होंगे।

Root करने की स्टेप By स्टेप जानकारी

I Hope, आप ऊपर बताये अनुसार तैयारी कर लिये होंगे। तो चलिए रूटिंग स्टार्ट करते है। सबसे पहले अपने फ़ोन में Root Checker download कर लीजिये। ताकि प्रोसेस कम्प्लीट होने के बाद आपको  चल सके कि phone root हुआ है या नहीं। ये बहुत कम साइज का है। इसे आप नीचे  दिए गए लिंक से डाउनलोड कर लीजिये।

Get It Now On Google Play

इसके बाद इसे ओपन करके चेक कीजिये। आप देखेंगे कि आपका फ़ोन अभी रुट नहीं है। Root Checker में इस तरह Red color में मैसेज लिखा मिलेगा। 

root-checker

अब आपको फ़ोन में King Root app download करना है। यही वो app है जो आपके phone को एक क्लिक में root कर देगा। इस app को डाउनलोड करने के लिए अपने फ़ोन के ब्राउज़र में kingroot.net पर जाइये। यहाँ जाने पर आपको Download APK For Android का बटन मिलेगा। इस पर क्लिक कीजिये। 

kingroot-download

कुछ ही देर में King Root download हो जायेगा। अब इस downloaded फाइल को ओपन कीजिये। ये APK फाइल है इसलिए install blocked आएगा।

kingroot-download

आप सिम्पली सेटिंग में जाइये और Unknown Sources ऑप्शन को इनेबल कर दें। वैसे APK Install करना आपको पता ही होगा। ये ज्यादा complicated नहीं है। 

King Root install कर लेने के बाद इसे ओपन कीजिये। कुछ introduction के बाद  TRY ROOT का ऑप्शन मिलेगा। इस पर TAP कीजिये। 

rooting

Tap करते ही Rooting Process start हो जायेगा। आपको थोड़ा wait करना पड़ेगा। जब तक root 100% ना हो जाये। rooting complete होने के बाद root successfully का मैसेज आ जायेगा। 

rooting

अब आपका फ़ोन रुट हुआ है या नहीं, इसके लिए फिर से Root Checker app को ओपन कीजिये। जिसे पहले आपने डाउनलोड किया था। इसमें फिर चेक कीजिये। आप देखेंगे कि root access का green मैसेज लिखा होगा। 

root-checker

अब आपका phone 100% root हो चुका है। Congratulation! आप Superuser बन चुके है। अब rooted फ़ोन के advantage ले सकते है। इस तरह आप without pc samsung, vivo, oppo, micromax, lg, mi का फ़ोन रुट कर सकते है। 

Phone को Unroot कैसे करें ?

आपको ये भी बताते चलूँ की अगर आप अपने फ़ोन को Unroot करना चाहे यानि पहले की तरह रखना चाहे तो रख सकते है। इसके लिए सिम्पली king root को ओपन कीजिये। Setting में जाइये। सबसे नीचे Uninstall KingRoot पर Tap कर दीजिये। आपका फ़ोन Unroot हो जायेगा। 

अगर आप चेक करना चाहे कि सही में आपका phone unroot हुआ या नहीं, तो इसके लिए Root Checker आपने पहले से ही डाउनलोड कर रखा है। इससे चेक कर सकते हो।

So फ्रेंड्स, अब आप समझ गए होंगे कि बिना PC के android mobile root कैसे करें? अगर इसमें किसी भी तरह की परेशानी हो या आप कुछ सवाल पूछना चाहते हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें। आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करूँगा।

फ्रेंड्स अगले पोस्ट में rooted फ़ोन के लिए सुपर एप्लीकेशन की जानकारी देंगे जो बेहतरीन फीचर्स प्रोवाइड करता है। अगर ये पोस्ट आपको पसंद आये तो नीचे शेयर बटन के द्वरा इस पोस्ट को सोशल मीडिया में अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूलें। #Thank You #Keep Visiting On MyAndroidCity.

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

17 thoughts on “बिना PC के Android Mobile Root कैसे करे”

  1. सर फोन रूट हो जाने के बाद में आपने यह तो बताया नहीं कि अपना डाटा रिकवर कैसे करें

    Reply
    • आप app locker app से try कीजिये। अगर आपको ज्यादा परेशानी आ रहा हो तो फ़ोन Unroot कर लीजिये।

      Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें