फेसबुक से हम क्या क्या कर सकते हैं

फेसबुक से हम क्या क्या कर सकते हैं : फेसबुक सोशल मीडिया से जुड़ रहे अधिकांश नए यूजर के मन में ये सवाल आता है कि फेसबुक चलाने से क्या फायदा है ? क्योंकि बिना किसी चीज की उपयोगिता जाने उसका इस्तेमाल करने में थोड़ी झिझक होती है। अगर आप पहले से facebook का उपयोग कर रहे है तब क्या आप जानते है कि फेसबुक से हम क्या क्या कर सकते हैं ? शायद अधिकांश लोगों को ये सिर्फ टाइम पास लगता होगा। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

फेसबुक की शुरुआत एक दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए बनाया गया है। लेकिन जैसे – जैसे ये पॉपुलर होता गया वैसे वैसे इसमें ढेर सारे सुविधाएँ जुड़ने लगे। अब ये सिर्फ दोस्तों से चैट करने तक ही सीमित नहीं रह गया है। लेकिन ज्यादातर नए एवं पुराने यूजर फेसबुक की सुविधाओं के बारे में नहीं जानते है। इसलिए यहाँ हमने बताया है कि फेसबुक से हम क्या क्या कर सकते हैं। ये जानकारी नए एवं पुराने दोनों यूजर के लिए उपयोगी साबित होगा। तो चलिए शुरू करते है।

what-we-can-do-on-facebook

फेसबुक से हम ये मुख्य 8 काम कर सकते हैं

अपना प्रोफाइल बना सकते है

हमारे बारे सभी तरह की जानकारी के साथ फेसबुक पर हम अपना प्रोफाइल बना सकते है। इसमें हम अपना प्रोफाइल फोटो, कवर फोटो, एजुकेशन से सम्बंधित जानकारी, हमारी पसंद, हम कहाँ रहते है इस तरह की विस्तृत जानकारी दे सकते है। कोई भी अन्य व्यक्ति आपके प्रोफाइल को देखकर ये अंदाजा लगा पायेगा की आपकी हॉबी क्या है, आपका व्यवसाय क्या है।

फेसबुक ऐसा फीचर भी देता है जिससे हमारी निजी जानकारी सुरक्षित रहे। आप प्राइवेसी सेटिंग के द्वारा अपनी पर्सनल जानकारी को नियंत्रित कर सकते है। इससे अन्य व्यक्ति केवल वही जानकारी देख पायेगा जिस जानकारी को आप अन्य लोगो को दिखाना चाहते है।

दोस्तों के साथ जुड़ सकते है

एक बार आप फेसबुक प्रोफाइल बना लेते है, उसके बाद आप अपने अन्य दोस्तों के साथ जुड़ सकते है। यानि आप अपना फ्रेंड लिस्ट बना सकते सकते है। फेसबुक ज्वाइन करने के बाद आपको facebook की ओर से सजेशन मिलना भी शुरू हो जाता है। इससे आपके नजदीकी लोगों से बहुत जल्दी जुड़ पाएंगे। आप फेसबुक के अन्य सुविधाओं का उपयोग करके भी नए फ्रेंड बना सकते है।

दोस्तों के साथ जुड़ने के लिए Facebook Friend Finder, People You May Know एवं सर्च करने की सुविधा है। आप अपने किसी दोस्त का नाम सर्च करके उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट सेंड कर सकते है। जब आपका दोस्त आपके रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेगा उसके बाद आप एक दूसरे से चैट कर पाएंगे।

इसे पढ़ें – फेसबुक बंद हो गया कैसे चालू करें

फेसबुक फ्रेंड के साथ बात कर सकते है

जैसे ही आप फेसबुक से जुड़ें आपके अन्य दोस्तों से जुड़ जाते है उसके बाद आप एक दूसरे से बात कर सकते है। इसके लिए फेसबुक की मैसेंजर एप्प काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। फेसबुक पर आप किसी ऐसे दोस्त को भी ढूंढ सकते है जिनसे आपने सालों से नहीं मिले है। इसके साथ ही डेली लाइफ में बनने वाले दोस्तों से कनेक्ट हो सकते है।

फेसबुक पर जुड़े सभी फ्रेंड पोस्ट किये गए एक दूसरे की फोटो वीडियो को देख सकता है। साथ ही लिखे एवं कमेंट भी कर पायेगा। इस तरह ऐसे दोस्त जो सालों पहले बिछड़े थे उनसे आज हम फिर से मिल सकते है। ये फेसबुक के माध्यम से ही संभव हो पाया है।

अपने विचारों को शेयर कर सकते है

फेसबुक हमें ऐसा प्लेटफार्म देता है जहाँ सभी अपने अपने विचारों को शेयर कर सकते है। अधिकांश लोगों को अपने मन की बात कहने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में फेसबुक आपको फ्रीडम प्रदान करता है कि आप अपने विचार पूरी दुनियाँ के सामने शेयर कर सकें।

प्रतिदिन की दिनचर्या में कई ऐसे घटनाएं होती है जिसपर हम अपना विचार रखना चाहते है। जैसे – आज आपके साथ क्या अच्छा हुआ, ऐसा क्या आपने देखा जो आपको काफी पसंद आया। इसी तरह की बहुत से चीजों के बारे में आप अपना विचार अपने फेसबुक प्रोफाइल में शेयर कर सकते है।

अपनी फोटो शेयर कर सकते है

शादी, विवाह, बर्थडे पार्टी, दोस्तों के संग मौज मस्ती, अपने परिवार के साथ घूमना आदि मौकों पर आज सेल्फी या ग्रुप फोटो जरूर लिए जाते है। आप इन फोटो को अपने फेसबुक वाल में शेयर कर सकते है। इससे आपसे जुड़े अन्य लोग आपके स्पेशल इवेंट को फोटो के रूप में देख पाएंगे। इसके साथ ही आपके यादों को फेसबुक हमेशा संभाल के रखेगा।

फेसबुक में फोटो शेयर करने की सुविधा सबसे बेस्ट सुविधा है। आप अपने आपको बड़ा होते देख सकते हो। आप 10 साल पहले कैसे दिखते थे और कैसे दिखते हो ये आप फेसबुक वाल पर देख सकेंगे। आपके जीवन के स्पेशल पलों को फोटो के रूप में आप अपने फेसबुक वाल में संभाल के रख सकते है।

इसे पढ़ें – फेसबुक से लड़कियों के नंबर कैसे निकाले

इवेंट प्लान एवं ग्रुप ज्वाइन कर सकते है

आप फेसबुक पर इवेंट प्लान कर सकते है। इस इवेंट में आप अपने दोस्तों को invite कर सकते है। कोई भी आपका दोस्त इस इवेंट को ज्वाइन करेगा उसे निश्चित समय में ऑटोमैटिक रिमाइंडर मिल जायेगा। है न कमाल के फीचर। इसके साथ ही कई ग्रुप में आप शामिल हो सकेंगे।

फेसबुक ग्रुप बनाकर आप उसमे अपना विचार, अपनी फोटो या वीडियो शेयर कर सकते है। ग्रुप का इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण कार्य के लिए किया जा सकता है। जैसे – एजुकेशन। एक फेसबुक ग्रुप बनाकर उसमे एजुकेशनल जानकारी शेयर किया जा सकता है। इससे घर बैठे एक दूसरे से सीख पाएंगे।

पूरी दुनिया से जुड़ सकते है

फेसबुक पर प्रोफाइल बनाकर अपने विचार, फोटो, वीडियो शेयर करना फेसबुक की सामान्य फीचर है। आप फेसबुक के द्वारा पूरी दुनियां के लोगो से जुड़ सकते है। आप किसी एक देश में बैठकर किसी अन्य देश के लोगों से बात कर सकते है। उनसे दोस्ती कर सकते है। आप एक दूसरे के साथ ऑनलाइन गेम खेल सकते है।

फेसबुक पर अलग अलग तरह की कई सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिसके द्वारा पूरी दुनिया एक साथ एक जगह पर मिल सकें। एक दूसरे से कनेक्ट हो सकें। फेसबुक के द्वारा अन्य देशों के बारे में जानने का मौका मिलता है।

अपनी व्यवसाय को बढ़ा सकते है

फेसबुक पर आप सिर्फ चैट, फोटो वीडियो शेयर आदि ही नहीं कर सकते, बल्कि आप अपने किसी व्यवसाय को प्रोमोट कर सकते है। आप अपने आसपास के लोगों को ये बता सकते है कि आप क्या व्यवसाय करते है उसमें क्या क्या खासियतें है। आज व्यापक रूप से फेसबुक का उपयोग बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

फेसबुक अपने प्लेटफार्म पर विज्ञापन चलाने की अनुमति देता है। इसके लिए आपको निर्धारित फीस को चुकाना होगा। उसके बाद आप लाखों करोड़ों व्यक्ति तक अपने व्यवसाय को पहुंचा सकते है। इसके साथ ही आप अपने किसी व्यवसाय के लिए फेसबुक पेज भी बना सकते है।

फेसबुक से हम क्या क्या कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब कोई भी नए एवं पुराने फेसबुक यूजर फेसबुक की खासियत को अच्छे से जान पायेगा। अगर ये जानकारी आपको पसंद आये तो शेयर जरूर करें। अगर आपको फेसबुक से सम्बंधित ऐसे ही नई – नई एवं उपयोगी जानकरी चाहिए तो गूगल सर्च बॉक्स में myandroidcity.com सर्च करके इस वेबसाइट पर आ सकते हो। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें