गांव, खेत, जमीन का भू नक्शा कैसे देखें घर बैठे

भू नक्शा कैसे देखें : यहाँ हम जानेंगे कि गांव, खेत, जमीन का भू नक्शा कैसे देखें ? राजस्व विभाग ने 2021 वाला Bhu naksha kaise dekhe इसके लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध करवा दिया है। पहले अपने जमीन का भू नक्शा देखने के लिए पटवारी के चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल इंडिया के तहत सभी चीजें ऑनलाइन हो रहा है। इनमें भू नक्शा डिटेल भी शामिल है। जिसके कारण अब कोई भी अपने जमीन या प्लाट का भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड/प्रिंट घर बैठे कर सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते है कि भू नक्शा कैसे देखे ?

ऑनलाइन भू नक्शा देखने के लिए अलग-अलग राज्यों का अलग-अलग वेबसाइट उपलब्ध है। लेकिन भू नक्शा देखने का तरीका सभी में लगभग सामान है। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया को अपनाना होगा तब आपको नक्शा प्राप्त होगा। इसी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने से अधिकांश लोग इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहें है। तो चलिए आपको बताते है कि अपने गांव, खेत, जमीन का भू नक्शा कैसे देखें ?

घर बैठे गांव, खेत, जमीन का भू नक्शा कैसे देखें ?

यहाँ अलग अलग राज्यों का नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने की जानकारी बताया जा रहा है। आप बहुत आसानी से अपने खेत जमीन का नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

Bihar Bhu Naksha Kaise Dekhe – भू नक्शा बिहार

  • स्टेप-1 भू नक्शा वेबसाइट ओपन करें – बिहार का भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले यहाँ से bhunaksha.bih.nic.in/bhunaksha पर जाइये।
  • स्टेप-2 डिटेल सेलेक्ट करें – इसके बाद साइट ओपन होने पर अपना जिला और सब-डिवीज़न सेलेक्ट कीजिये। फिर सर्किल और मौजा सेलेक्ट करना है।
bhu-naksha-kaise-dekhe
  • स्टेप-3 भू नक्शा देखें – इसके बाद जिस खसरा नंबर का भू नक्शा देखना हो उसे सेलेक्ट करें। जैसे ही खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे उसकी पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जायेगा।
bhu-naksha-kaise-dekhe

इस तरह बिहार के सभी जिले का भू नक्शा चेक किया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य सभी राज्यों का भू नक्शा देखने की प्रोसेस लगभग यही है। चलिए अन्य राज्यों का भू नक्शा देखने की जानकारी आपको बताते है –

इसे पढ़ें – जमीन (खेत) नापने वाला apps डाउनलोड करे

UP Bhu Naksha Kaise Dekhe – भू नक्शा उत्तरप्रदेश

  • उत्तरप्रदेश का भू नक्शा देखने के लिए यहाँ से – upbhunaksha.gov.in पर जाइये।
  • इसके बाद अपना जिला, तहसील, RI, हल्का और गाँव चुने।
  • इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए गांव का भू नक्शा ओपन हो जायेगा।
  • यहाँ अपना खाता संख्या सेलेक्ट करके नक्शा डिटेल चेक कर सकते है।

वीडियो -:

Bhu Naksha Rajasthan Kaise Dekhe – भू नक्शा राजस्थान

  • राजस्थान का भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले – bhunaksha.raj.nic.in/bhunaksha पर जाइये।
  • इसके बाद अपना जिला चुने जहाँ का आपको भू नक्शा देखना है।
  • फिर तहसील RI, Halkas सेलेक्ट करके गांव सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद उस गांव का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा।
  • इसमें अपने जमीन का खाता संख्या सेलेक्ट करके भू नक्शा डिटेल पता कर सकते हो।

Gujarat Bhu Naksha Kaise Dekhe – भू नक्शा गुजरात

  • सबसे पहले anyror.gujarat.gov.in पर जाइये।
  • इसके बाद गांव का भूलेख देखने के लिए View Land Record – Rural को सेलेक्ट कीजिये।
  • अगर शहरी भूलेख देखना चाहते है तो View Land Record – Urban के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद अपना जिला, तहसील, गांव सेलेक्ट करके गुजरात भूलेख देख सकते है।

इसे पढ़ें – जमीन की रजिस्ट्री कैसे देखें ऑनलाइन ?

Bhu Naksha MP Kaise Dekhe – भू नक्शा मध्यप्रदेश

  1. मध्यप्रदेश भू नक्शा चेक करने के लिए mpbhuabhilekh.nic.in/bhunaksha पर जाइये।
  2. इसके बाद जिला, तहसील सेलेक्ट कीजिये।
  3. फिर अपना RI और Halka नंबर सेलेक्ट करना है।
  4. इसके बाद अपना गांव सेलेक्ट करने पर भू नक्शा ओपन हो जायेगा।
  5. यहाँ खसरा नंबर सेलेक्ट करके भू नक्शा डिटेल देख सकते है।

वीडियो -:

Bhu Naksha Himachal Pradesh Kaise Dekhe – भू नक्शा हिमाचल प्रदेश

  1. हिमाचल प्रदेश का भू नक्शा देखने के लिए यहाँ से bhunakshahp.nic.in पर जाना है।
  2. फिर वेबसाइट ओपन होने के बाद जिला तहसील और गांव सेलेक्ट करना है।
  3. जैसे ही गांव सेलेक्ट करेंगे वहां का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा।
  4. यहाँ खसरा नंबर सर्च करके भू नक्शा डिटेल चेक कर सकते हो।

Maharashtra Bhu Naksha Kaise Dekhe – भू नक्शा महाराष्ट्र

  1. महाराष्ट्र का भू नक्शा देखने के लिए mahabhunakasha.mahabhumi.gov.in पर जाइये।
  2. वेबसाइट ओपन होने पर केटेगरी में rural या urban सेलेक्ट कीजिये।
  3. फिर जिला, तालुका और गांव सेलेक्ट करना है।
  4. इसके बाद उस गांव का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा।
  5. यहाँ जिस भी प्लाट नंबर की डिटेल देखना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। उस प्लाट की डिटेल स्क्रीन पर शो हो जायेगा।

Jharkhand Bhu Naksha Kaise Dekhe – झारखण्ड भू नक्शा

  1. झारखण्ड का भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले jharbhunaksha.nic.in पर जाइये।
  2. साइट ओपन होने के बाद जिला, सर्किल और हल्का सेलेक्ट करें।
  3. फिर अपना मौज़ा सेलेक्ट करने पर भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा।
  4. यहाँ अपना खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये।
  5. जैसे ही खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे उसकी पूरी डिटेल आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

वीडियो -:

Bhu Naksha CG Kaise Dekhe – छत्तीसगढ़ भू नक्शा

  1. छत्तीसगढ़ का भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले यहाँ से bhunaksha.cg.nic.in पर जाना है।
  2. इसके बाद साइट ओपन होने पर अपना जिला और तहसील सेलेक्ट करें।
  3. फिर अपना RI और गांव चुने।
  4. जैसे ही आप अपना गांव चुनेंगे उस गांव का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा।
  5. नक़्शे में अपना खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये। उसकी पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगा।

वीडियो -:

इस तरह बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ का भू नक्शा देख सकते है। अगर इसके अलावा अन्य राज्य का भू नक्शा देखना हो तो गूगल पर bhu naksha और राज्य का नाम लिखकर सर्च कीजिये। जैसे – bhu naksha chhattisgarh

अगर आपके राज्य का भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होगा तो उसकी साइट आपको मिल जायेगा। अगर आपके राज्य का नाम यहाँ नहीं है और भू नक्शा नहीं देख पा रहे है, तो नीचे कमेंट में हमें बताइये। हम आपके राज्य का भू नक्शा देखने की साइट यहाँ अपडेट कर देंगे।

इसे पढ़ें – Bhumi/Zameen का Bhulekh Khata Khasra Nakal/Number पता करे

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भू नक्शा डाउनलोड/प्रिंट कैसे करते है ?

जब आपके जमीन का भू नक्शा स्क्रीन पर खुल जाए तब प्रिंट विकल्प के द्वारा उसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हो। इसके अलावा कीबोर्ड पर Ctrl + P बटन प्रेस करके या ब्राउज़र में Print विकल्प क सेलेक्ट करके भी भूमि नक्शा प्रिंट किया जा सकेगा।

ऑनलाइन भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए कितना चार्ज लगता है ?

ये सुविधा गवर्नमेंट ने बिलकुल फ्री में उपलब्ध कराया है। कोई भी किसान या जमीन का मालिक भू नक्शा डिटेल ऑनलाइन डाउनलोड करके फ्री में प्रिंट कर सकता है।

भू नक्शा एप्प डाउनलोड कैसे करे ?

सभी राज्यों ने भू नक्शा देखने की वेबसाइट उपलब्ध कराया है लेकिन कुछ राज्यों की छोड़कर अन्य राज्यों ने एप्प उपलब्ध नहीं कराया है। इसलिए आप शासकीय वेबसाइट से ही अपने खेत का भू नक्शा निकालिये।

सारांश – ऑनलाइन अपने मोबाइल पर गांव, खेत, जमीन का भू नक्शा कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ आपको बताने की कोशिश किया गया है। अगर इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते हो।

भू नक्शा कैसे देखे इसकी जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। इस साइट पर ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर किया जाता है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। थैंक यू !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

9 thoughts on “गांव, खेत, जमीन का भू नक्शा कैसे देखें घर बैठे”

  1. नक्शा देखना है जमीन का मध्य प्रदेश इंदौर जिला तहसील देपालपुर गांव का काई

    Reply
    • मोहित यहाँ हमने एमपी का वेबसाइट दिया है उसके द्वारा आप नक्शा देख सकते हो।

      Reply
  2. आपने एक ही पोस्ट में देश के कई राज्यों का भू नक्शा देखने का जो तरीका बताया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। अब लोगों को अधिक जानकारी के लिए यहाँ वहां भटकना नहीं पड़ेगा।

    Reply

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें