MyAndroidCity » ऐप्स » PAN Card Ko Adhaar Se Link Kare Ek Click Me

PAN Card Ko Adhaar Se Link Kare Ek Click Me

Pan card ko aadhar card se kaise link kare : नए नियमों के अनुसार अब Income Tax रिटर्न फाइल के लिए आधार कार्ड जरुरी कर दिया गया है। इसके लिए पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक होना जरुरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका पैन कार्ड निरस्त हो सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है।

इस पोस्ट में आपको android mobile के द्वारा पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे या कैसे जोड़े इसकी जानकारी दूंगा। जिससे आप केवल एक क्लिक में ही इसे लिंक कर सकेंगे। आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक करने के लिए दूसरा तरीका SMS भी है। इसकी जानकारी भी इस पोस्ट में आपको मिलेगा। जानने के लिए आगे पढ़िए। आधार पैन लिंक करने से पहले आपको ये जानना जरुरी है कि लिंकिंग के लिए क्या चीजें अनिवार्य है। चलिए इसके बारे में पहले आपको बताते है। 

पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने के जरुरी चीजें

आधार पैन कार्ड लिंक process में जाने से पहले ये भी ध्यान रखें कि अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए दोनों की डिटेल same होना चाहिए। जैसे – डिटेल, नाम, जन्मतिथि। ये सभी डिटेल दोनों कार्ड में समान होना चाहिए तभी ये लिंक हो पायेगा।

अगर कोई डिटेल दोनों कार्ड में अलग-अलग है या स्पेलिंग मिस्टेक है तो लिंक नहीं हो पायेगा। इस condition में सबसे पहले आप अपने cards की डिटेल correct कराइये। जब पैन कार्ड और आधार कार्ड डिटेल समान हो जाये, उसके बाद ही लिंकिंग प्रोसेस में आगे बढ़िये।

मुझे उम्मीद है आप लिंकिंग प्रोसेस के लिए जरुरी requirements को चेक कर लिए होंगे। तो चलिए जानते है पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे जोड़े।

Aadhar Se pan Card Link Karne Ka Tarika – पैन से आधार लिंक करने के लिए तीन अलग अलग तरीका है –

  1. एप्प से पैन आधार लिंक करना।
  2. SMS से पैन आधार लिंक करना।
  3. ऑनलाइन पैन और आधार लिंक करना।

इस पोस्ट में सभी तरीकों की जानकारी आसान भाषा में बताया जा रहा है। तो चलिए शुरू करते है। 

App Se PAN Card Ko Aadhar Card Se Kaise Link Kare ?

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करना है तो सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल में Link Adhaar to PAN card नाम से एप्लीकेशन को download कर लीजिये। ये बिलकुल फ्री है जिसे आप यहाँ से सीधे डाउनलोड कर सकते है।

I Hope इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने में आपको कोई परेशानी नहीं हुआ होगा। अगर इसमें किसी भी तरह की दिक्कत आये तो नीचे कमेंट box में बताये। आपकी पूरी मदद किया जायेगा।

तो चलिए अब लिंकिंग प्रोसेस में चलते है। सबसे पहले Link Aadhaar with pan card app को ओपन कीजिये। open करने पर होमपेज पर Link Aadhar With PanCard का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन पर टैप कीजिये। 

अब आपको डिटेल fillup(भरना) करना है। जो बहुत सिंपल है –

  • PAN – इसमें पैन कार्ड नंबर भरे।
  • Aadhaar Number – इसमें अपना आधार नंबर भरे।
  • Name as per Aadhaar – इसमें जैसे आधार कार्ड में आपका नाम लिखा है, वैसा ही नाम भरे।
  • Enter the code as in above image – इसमें आपको captcha code भरना है जो ऊपर image में लिखा मिलेगा। इसे जैसा का तैसा भर दें।

सभी डिटेल एक बार फिर से चेक करे उसके बाद नीचे Link Aadhaar टैब पर क्लिक कर दे। नीचे स्क्रीनशॉट में क्लियर किया गया है।

pan-card-aadhaar-card-link

जैसे ही  Link Aadhaar पर क्लिक करेंगे, उसके कुछ देर बाद Aadhaar PAN Linking Is Completed successfully का मैसेज मिल जायेगा। कुछ इस तरह –

pan-card-aadhaar-card-link

Congratulation ! आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुका है। फ्रेंड्स तो देखा आपने, कि कैसे बस कुछ ही समय में बस एक क्लिक में लिंक कर सकते हो और वो भी अपने एंड्राइड मोबाइल से।

SMS Se Aadhar Card Ko PAN Card Se Kaise Link Kare

अगर एप्प  माध्यम से पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने में किसी तरह की परेशानी आये तो SMS के द्वारा भी लिंक कर सकते है।

इसके लिए सबसे पहले मैसेज बॉक्स ओपन कीजिये और टाइप कीजिये UIDPAN<स्पेस><12 अंक का आधार नंबर><स्पेस><10 अंक का पैन नंबर>

जैसे – UIDPAN 123456789012 ABCDE0123F और इसे भेज दें 567678 या 56161 पर 

Online PAN Ko Aadhar Se Kaise Jode ?

अगर एप्प और SMS के माध्यम से भी आप अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं कर पा रहे है, तो इनकम टैक्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी इसकी सुविधा है।

आपको कुछ सिंपल जानकारी भरकर सबमिट करना है। इसके लिए यहाँ से सीधे लिंकिंग पेज पर जा सकते है – Link Aadhaar

आधार को पैन कार्ड से कैसे जोड़े वीडियो

पैन कार्ड को आधार से कैसे जोड़े, इसका बेस्ट 3 तरीका इस वीडियो में भी बताया गया है। PAN Aadhaar link करने के लिए आप इस वीडियो को भी देख सकते है – 

इस तरह ऊपर बताये गए तरीकों से अपना पैन और आधार लिंक कर सकते है। लेकिन लिंक होने के बाद एक बार चेक जरूर कर लें कि वास्तविक में ये लिंक हुआ है या नहीं। इसके लिए इसे पढ़ें – Aadhar से PAN Card Link हुआ है या नहीं चेक करे मोबाइल से

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की बहुत ही आसान तरीका बताने की कोशिश किया है। i hope ये जानकारी आपके लिए helpful रहा होगा। अगर इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो बिना कोई झिझक के कमेंट बॉक्स में लिखे। आपको जल्द रिप्लाई करने की कोशिश करूँगा।

ये जानकारी भी उपयोगी हो सकता है –

सारांश : फ्रेंड्स, मोबाइल के द्वारा पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करे, इसके लिए ये आसान तरीका आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे, जिससे वे भी आसानी पैन आधार लिंक कर पाए। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है।

इस साइट पर ऐसे ही उपयोगी जानकारी शेयर किया जाता है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर myandroidcity सर्च करके भी आप यहाँ आ सकते हो। Thank You !

शेयर करें :
MyAndroidCity

Hello Friends, myandroidcity.com पर आपका हार्दिक स्वागत है। अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़र है तो ये साईट आपके लिए ही बनाया गया है। इस साइट पर आने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये myandroidcity.com !

55 thoughts on “PAN Card Ko Adhaar Se Link Kare Ek Click Me”

    • सर, वर्तमान में पैन कार्ड से आधार हटाने का ऑप्शन ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। हाँ आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिस में जाकर इसके लिए एक आवेदन दे सकते हो। जिसमें आधार अनलिंक करने का वाज़िब कारण का उल्लेख करें।

      प्रतिक्रिया

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें